बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, अध्यक्ष चुना जाना तय, कल आधिकारिक घोषणा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. सोमवार 19 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नितिन नबीन के नामांकन में सभी राज्यों से एक-एक प्रस्ताव मंगाया गया है. राज्यों के अलावा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 19 जनवरी 2026, 07:19 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, अध्यक्ष चुना जाना तय, कल आधिकारिक घोषणा
Photo: UB India News Archive

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. सोमवार 19 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नितिन नबीन के नामांकन में सभी राज्यों से एक-एक प्रस्ताव मंगाया गया है. राज्यों के अलावा नितिन नवीन के प्रस्तावक के रूप में बीजेपी संसदीय दल की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह सरीखे पार्टी के प्रमुख नेता भी होंगे.

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। आज वे पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दोपहर 2 से 4 बजे के बीच दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद 4 बजे से 5 बजे तक इन नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय होगा। अगर केवल एक नामांकन सही पाया गया, तो चुनाव अधिकारी निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर देंगे। अगर दो फॉर्म आए तो 20 तारीख को वोटिंग होगी।

सभी राज्यों के सीएम और प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया

नितिन नबीन के नामांकन के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों को आज दोपहर 2 बजे पार्टी मुख्यालय में रहने को कहा गया है. नितिन नबीन के नामांकन में सभी राज्यों से प्रस्ताव मंगाया गया है, जिस से ये संदेश जाए कि सभी राज्यों से नए अध्यक्ष को समर्थन है. इसके साथ साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता प्रस्तावक के रूप में रहेंगे.

सभी राज्यों से मांगे गए प्रस्तावक

बीजेपी के संविधान के मुताबिक देखा जाए तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम कम से पांच राज्यों से प्रस्ताव आना जरूरी होता है. जिसमें एक एक सेट में 20 प्रस्तावक होते हैं. लेकिन, बीजेपी ने सभी राज्यों से प्रस्ताव मंगाया है. जिस से सबके समर्थन का एक बड़ा संदेश दिया जा सके.

सभी राज्यों को प्रस्तावकों के लिए एक एक फॉर्म भेजा गया है. जिसमें सभी राज्यों द्वारा हर फॉर्म में 20 प्रस्तावकों के नाम भरने हैं. प्रस्तावकों के हस्ताक्षर करवा कर 18 जनवरी तक वो फॉर्म वापस दिल्ली भेजा गया है. 19 तारीख को नामांकन से पहले सभी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली जाएं.

कल होगा नाम का औपचारिक ऐलान

20 जनवरी को औपचारिक रूप से नितिन नबीन की अध्यक्ष के रूप में घोषणा कर दी जाएगी. 20 जनवरी को इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी वरिष्ठ नेता, सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे. चुनाव की प्रक्रिया बीजेपी मुख्यालय में पूरी कराई जाएगी. इस मौके पर प्रधानमंत्री संबोधित भी कर सकते हैं.

21 तारीख को नितिन नबीन करेंगे बड़ी बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद 21 जनवरी को नितिन नबीन सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ एक औपचारिक बैठक भी करेंगे. इस बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ साथ प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी भी शामिल होंगे. इस मौके पर सभी पदाधिकारियों को नितिन नबीन संबोधित भी करेंगे.

तीन राज्यों में नहीं हुआ बीजेपी में बदलाव

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए जारी की गई मतदाता सूची में 5708 मतदाताओं के नाम है. ये मतदाता सूची 30 राज्यों के संगठन चुनाव के आधार पर तैयार की गई है. जहां राज्य परिषद और केंद्रीय परिषद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हालांकि अभी 30 राज्यों में ही संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई है दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा ,कर्नाटक जैसे राज्यों में संगठन चुनाव बाकी हैं.

अगर नितिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तो सबसे युवा होंगे

पिछले 6 महीने में 3 प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

पिछले 6 महीने में तीन राज्यों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। जुलाई में हेमंत खंडेलवाल को एमपी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। उसके बाद दिसंबर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष चुन गया था। उनके अलावा किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं जनवरी में झारखंड में आदित्य साहू को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली।

जानिए कैसे चुना जाता है अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद करती है, जिसमें लगभग 5,708 सदस्य शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय परिषद और सभी राज्य परिषदों के सदस्य शामिल होते हैं, जो देश के 30 से अधिक राज्यों से आते हैं। लेकिन अगर केवल एक नामांकन होता है, तो मतदान की जरूरत नहीं होगी।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰