मुंबई में बन रहे ‘बिहार भवन’ को लेकर क्यों हो रहा बवाल?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता और नवनिर्वाचित कॉर्पोरेटर यशवंत किल्लेदार ने मंगलवार को मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को रोकने का एलान किया. बिहार सरकार मुंबई में कैंसर रोगियों के लिए 240 बिस्तरों वाले छात्रावास के साथ एक 30 मंजिला इमारत बनाने की योजना बना रही है. राज ठाकरे के नेतृत्व वाली एमएनएस ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 21 जनवरी 2026, 04:58 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुंबई में बन रहे ‘बिहार भवन’ को लेकर क्यों हो रहा बवाल?
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता और नवनिर्वाचित कॉर्पोरेटर यशवंत किल्लेदार ने मंगलवार को मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को रोकने का एलान किया. बिहार सरकार मुंबई में कैंसर रोगियों के लिए 240 बिस्तरों वाले छात्रावास के साथ एक 30 मंजिला इमारत बनाने की योजना बना रही है. राज ठाकरे के नेतृत्व वाली एमएनएस ने उत्तर भारतीयों के प्रति अपने कड़े रुख को दोहराते हुए इस परियोजना का विरोध किया है.

किल्लेदार ने तर्क दिया कि महाराष्ट्र इस वक्त किसानों के संकट, महंगी शिक्षा, महंगाई और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है. उन्होंने 314 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार सरकार को यह पैसा अपने राज्य में ही खर्च करना चाहिए.

MNS नेता ने क्यों किया विरोध?

यशवंत किल्लेदार ने कहा कि महाराष्ट्र में जनता कई बुनियादी परेशानियों का सामना कर रही है. ऐसे में 314 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि बिहार भवन पर खर्च करना उन्हें मंजूर नहीं है. उन्होंने सुझाव दिया कि अगर बिहार सरकार सच में कैंसर रोगियों की मदद करना चाहती है, तो उसे अपने राज्य बिहार के अंदर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और बुनियादी ढांचा विकसित करना चाहिए.

एमएनएस ने दी चेतावनी

राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस अपने उत्तर भारतीय विरोधी रुख के लिए जानी जाती है. किल्लेदार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब तक मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मौजूद है, तब तक बिहार भवन की एक ईंट भी नहीं लगने दी जाएगी. उन्होंने राज्य की मौजूदा चुनौतियों का जिक्र करते हुए इस प्रोजेक्ट को गैरजरूरी बताया और इसे रोकने की बात कही.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰