26 जनवरी की परेड देखने पहुंचे राहुल गांधी………….

गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी नजर आए. पिछली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में वो नहीं गए थे, तो उन्हें काफी आलोचना सामना करना पड़ा था. राहुल गांधी गणतंत्र दिवस परेड को काफी बारीकी से देखते रहे. उनके पास में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 26 जनवरी 2026, 06:43 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
26 जनवरी की परेड देखने पहुंचे राहुल गांधी………….
Photo: UB India News Archive

गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी नजर आए. पिछली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में वो नहीं गए थे, तो उन्हें काफी आलोचना सामना करना पड़ा था. राहुल गांधी गणतंत्र दिवस परेड को काफी बारीकी से देखते रहे. उनके पास में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी नजर आईं. सफेद टीशर्ट पहने राहुल गांधी एकटक झांकियों का दीदार करते दिखे. गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा यूरोपीय आयोग की उर्सुला वेन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद प्रमुख एंटोनियो डिकोस्टा भी शामिल हुए हैं. इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और वीआईपी हस्तियां भी समारोह में पहुंची हैं.

दरअसल, सार्वजनिक कार्यक्रमों में गैरमौजूदगी को लेकर राहुल गांधी अक्सर आलोचनाओं के घेरे में आ जाते हैं. कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे.

सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट सिमरन बाला ने परेड में अर्धसैनिक बल की पुरुषों की टुकड़ी की मार्चपास्ट की कमान संभाली. सिमरन बाला जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में जन्मी हैं. बाला ने भारत के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल की 147 कर्मियों की टुकड़ी का नेतृत्व किया. गणतंत्र दिवस समारोह में बंकिम चंद्र चटर्जी के लिखे गीत वंदे मातरम को थीम के तौर पर शामिल किया गया था. रिपब्लिक डे परेड के निमंत्रण पत्र में भी वंदेमातरम का लोगो है. छायाचित्र के साथ वॉटरमार्क के तौर पर वंदे मातरम अंकित है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰