संसद में आज बजट सत्र का तीसरा दिन ,आर्थिक सर्वे 2025-26 पर चर्चा की तैयारी……..

संसद में आज बजट सत्र का तीसरा दिन है. कल आर्थिक सर्वे पेश होने के बाद आज दोनों सदनों में हलचल तेज रहने की उम्मीद है. विभिन्न दलों के सांसद अलग‑अलग मुद्दों पर चर्चा की मांग कर सकते हैं. आर्थिक सर्वे 2025-26 पर चर्चा की तैयारी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल संसद में आर्थिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 30 जनवरी 2026, 08:56 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संसद में आज बजट सत्र का तीसरा दिन ,आर्थिक सर्वे 2025-26 पर चर्चा की तैयारी……..
Photo: UB India News Archive

संसद में आज बजट सत्र का तीसरा दिन है. कल आर्थिक सर्वे पेश होने के बाद आज दोनों सदनों में हलचल तेज रहने की उम्मीद है. विभिन्न दलों के सांसद अलग‑अलग मुद्दों पर चर्चा की मांग कर सकते हैं.

आर्थिक सर्वे 2025-26 पर चर्चा की तैयारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल संसद में आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश कर चुकी हैं. यह रिपोर्ट अर्थव्यवस्था की पूरी ‘हेल्थ रिपोर्ट’ मानी जाती है, जिसमें शामिल हैं- GDP ग्रोथ की स्थिति, महंगाई का स्तर, रोज़गार के अवसरों से जुड़े संकेतक, खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रफ्तार, बैंकिंग व निवेश का ट्रेंड और इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रगति.

सीधी भाषा में कहें तो आर्थिक सर्वे बताता है कि देश की आर्थिक सेहत कैसी है और आगे का रास्ता कैसा दिख रहा है.

संसद में सरकार का रुख साफ

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि कल आर्थिक सर्वे सफलतापूर्वक पेश किया गया. 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर व्यापक चर्चा होगी. सरकार चाहती है कि कार्यवाही शांतिपूर्ण और सुचारू रहे. सभी मुद्दों पर विस्तृत बहस के लिए सरकार तैयार है.

रिजिजू ने विपक्ष से भी सहयोग की अपील की ताकि आम जनता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो सके.

आज क्या हो सकता है अहम?

  • आर्थिक सर्वे की मुख्य सिफारिशों पर सरकार और विपक्ष के बीच चर्चा.
  • महंगाई, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की संभावित रणनीति.
  • सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा.
  • बजट से पहले आर्थिक माहौल पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं.

यूनियन बजट 1 फरवरी को

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 (रविवार) को केंद्रीय बजट 2026–27 पेश करेंगी. यह लगातार उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला आठवां बजट होगा.

बजट सत्र 2026: शेड्यूल

  • सत्र प्रारंभ: 28 जनवरी 2026
  • पहला चरण: 28 जनवरी-13 फरवरी
  • दूसरा चरण: 9 मार्च-2 अप्रैल
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰