भारतीय पासपोर्ट हुआ मजबूत, हेनले इंडेक्स में 5 पायदान ऊपर चढ़ा, 80 से 75वें नंबर पर आया

दुनिया घूमने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है और हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की फरवरी 2026 की ताजा रैंकिंग में भारत ने 5 पायदान की छलांग लगाते हुए 80वें से 75वें स्थान पर जगह बना ली है. साल 2026 की शुरुआत में भारत 80वें नंबर पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 12 फरवरी 2026, 11:18 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारतीय पासपोर्ट हुआ मजबूत, हेनले इंडेक्स में 5 पायदान ऊपर चढ़ा, 80 से 75वें नंबर पर आया
Photo: UB India News Archive
दुनिया घूमने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है और हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की फरवरी 2026 की ताजा रैंकिंग में भारत ने 5 पायदान की छलांग लगाते हुए 80वें से 75वें स्थान पर जगह बना ली है. साल 2026 की शुरुआत में भारत 80वें नंबर पर था. यह संकेत है कि अब भारतीय नागरिकों को पहले के मुकाबले ज्यादा देशों में आसान एंट्री मिल रही है.

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के लगभग 200 देशों के पासपोर्ट को इस आधार पर रैंक करता है कि उस देश का नागरिक कितने देशों में बिना वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल के साथ यात्रा कर सकता है. इस रैंकिंग में ऊपर जाने का मतलब है कि उस देश के नागरिकों को ज्यादा देशों में आसानी से प्रवेश मिल रहा है.
हेनले इंडेक्स में भारत 75वें स्थान पर
हाल के सालों में भारतीय पासपोर्ट की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला है. हालांकि, अभी भी भारत की रैंकिंग एक दशक पहले के स्तर से नीचे है. भारत की अब तक की सबसे बेहतर रैंकिंग 2006 में 71वीं रही थी. फिलहाल भारत 75वें स्थान पर है, लेकिन वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा देने वाले देशों की संख्या के मामले में अभी भी कई देशों से पीछे है.

टॉप-10 सबसे ताकतवर पासपोर्ट 2026

रैंकिंग देश का नाम कितने देश वीजा फ्री
1 सिंगापुर 192 देश
2 जापान, साउथ कोरिया 187 देश
3 स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात 186 देश
4 बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्पेन, स्विट्जरलैंड 185 देश
5 ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा, पुर्तगाल 184 देश
6 हंगरी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, पोलैंड, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया 183 देश
7 ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, लातविया, यूनाइटेड किंगडम 182 देश
8 कनाडा, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया 181 देश
9 आइसलैंड 180 देश
10 अमेरिका 179 देश

10वें स्थान पर है अमेरिका
एशियाई देश इस सूची में लगातार मजबूत बने हुए हैं. सिंगापुर, जापान और दक्षिण कोरिया दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों में शामिल हैं. इन देशों के नागरिक 185 से ज्यादा देशों में बिना वीजा या आसान वीजा सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं. वहीं, कभी शीर्ष पर रहने वाले अमेरिका और ब्रिटेन की स्थिति में गिरावट आई है. अमेरिका अब 10वें स्थान पर है और वीजा-फ्री पहुंच के मामले में 37 देशों से पीछे है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰