भिवाड़ी पटाखा विस्फोट में एक और बिहार के मजदूर की मौत, अब तक मोतिहारी जिले के 8 मजदूरों की हुई है मौत

राजस्थान के भिवाड़ी में हुए पटाखा विस्फोट कांड में एक और घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान हरसिद्धि के अनूप कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली के एम्स में भर्ती थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. इस हादसे में हरसिद्धि के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 फरवरी 2026, 08:05 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भिवाड़ी पटाखा विस्फोट में एक और बिहार के मजदूर की मौत, अब तक मोतिहारी जिले के 8 मजदूरों की हुई है मौत
Photo: UB India News Archive

राजस्थान के भिवाड़ी में हुए पटाखा विस्फोट कांड में एक और घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान हरसिद्धि के अनूप कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली के एम्स में भर्ती थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. इस हादसे में हरसिद्धि के अब तक पांच युवकों की पहले ही जान जा चुकी है. वहीं मृतक श्याम कुमार का शव देखकर उनकी नानी जगपाती देवी को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

दरअसल, राजस्थान के भिवाड़ी स्थित पटाखा फैक्ट्री में 16 फरवरी को भीषण विस्फोट हुआ। इसमें बिहार के मोतिहारी जिले के 8 मजदूरों की मौत हो गई। इसमें से 7 मजदूरों का शव रविवार को गांव पहुंचा। इन सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, आंठवे मजदूर का शव आज सोमवार को मोतिहारी पहुंचेगा।

गारमेंट यूनिट की आड़ में चल रहा था अवैध पटाखा कारोबार
जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री कागजों पर गारमेंट निर्माण के लिए रजिस्टर्ड थी, लेकिन वास्तव में यहां अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे. बिना किसी लाइसेंस के बारूद का भंडारण किया गया था, जिसके कारण आग लगते ही एक के बाद एक कई विस्फोट हुए. सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई थी, जिससे हादसा इतना भयानक हो गया.

मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, आगे जांच जारी
पुलिस ने फैक्ट्री संचालक हेमंत सचदेवा को मुख्य आरोपी मानते हुए हेमंत कुमार शर्मा और अभिनंदन तिवारी को गिरफ्तार किया है. तीनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और 25 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पूछताछ में अवैध रैकेट और अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं.

औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल, जांच तेज
यह हादसा औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है. अवैध फैक्ट्रियों, बिना लाइसेंस बारूद भंडारण और मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी अब बड़ा खतरा बन चुकी है. प्रशासन ने सख्त जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है.

भिवाड़ी के खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और आग की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर अनूप सिंह का रविवार तड़के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. इससे पहले घटनास्थल पर ही 7 मजदूरों की मौत हो चुकी थी. यह हादसा 20 फरवरी की रात को हुआ था, जिसमें फैक्ट्री में कई धमाके हुए और आग तेजी से फैल गई.

90% झुलसे दो मजदूरों में से एक की मौत
हादसे में सबसे ज्यादा झुलसे अनूप सिंह और झुन्नू थे, दोनों के शरीर पर करीब 90 प्रतिशत जलन थी. अनूप सिंह को दिल्ली रेफर किया गया था, लेकिन डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. झुन्नू की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में है. अन्य घायलों का इलाज भिवाड़ी और अलवर के अस्पतालों में चल रहा है.

डीएनए जांच के बाद शव परिजनों को सौंपे, बिहार भेजे गए
मृतकों में ज्यादातर मजदूर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के निवासी थे. चूंकि शव बुरी तरह झुलस गए थे, इसलिए पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए गए थे. रिपोर्ट आने के बाद सभी 7 शव परिजनों को सौंप दिए गए. प्रशासन ने शवों को बिहार भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की और परिजनों के लिए एक निजी बस भी उपलब्ध कराई. परिजन गहरे सदमे में हैं और मुआवजे व न्याय की मांग कर रहे हैं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰