75 के हुए नीतीश, PM नरेंद्र मोदी ने CM नीतीश को दी बधाई , मंदिर में हवन-JDU ऑफिस में जश्न …………..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर पटना समेत पूरे राज्य में कार्यक्रम हो रहे हैं। JDU कार्यालय के बाहर केक काटकर कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे। नौलखा मंदिर में पूजा-हवन भी हुआ। जन्मदिन के दिन सीएम नीतीश से कार्यकर्ता ने रिटर्न गिफ्ट में कहा- निशांत को राजनीति […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 मार्च 2026, 06:12 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
75 के हुए नीतीश, PM नरेंद्र मोदी ने CM नीतीश को दी बधाई , मंदिर में हवन-JDU ऑफिस में जश्न …………..
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर पटना समेत पूरे राज्य में कार्यक्रम हो रहे हैं। JDU कार्यालय के बाहर केक काटकर कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे। नौलखा मंदिर में पूजा-हवन भी हुआ।

जन्मदिन के दिन सीएम नीतीश से कार्यकर्ता ने रिटर्न गिफ्ट में कहा- निशांत को राजनीति में लाया जाए। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बड़ी पहल की जा रही है।

राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दो-दो सेट ड्रेस दिए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत आज ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर करेंगे। पहले चरण में करीब 51 लाख बच्चों को ड्रेस बांटे जाएंगे।

PM नरेंद्र मोदी ने CM नीतीश को दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर सीएम नीतीश को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए निरंतर कार्य किया है। उनकी दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूँ।

पोलो रोड में ब्लड डोनेट कैंप लगेगा

सुबह 10 बजे मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास 02 पोलो रोड में रक्तदान शिविर लगेगा। दोपहर 12:05 बजे विधानसभा के सामने सप्तमूर्ति गोलंबर से लव-कुश सेवा मिशन के कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर कल्याण बिगहा के लिए रवाना किया जाएगा।

वहीं, शाम 6 बजे रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री के जीवन और संघर्ष पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘मीर-ए-कारवां’ का विमोचन होगा, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री खुद उपस्थित रहेंगे।

बगहा में भी बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण होगा

राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से किया जाएगा। इसके बाद बगहा में भी बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण होगा।

मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 2022 में मुंगेर जिले से शुरू हुआ बिहार का पहला दीदी सिलाई केंद्र अब 15 जिलों में 25 आधुनिक सिलाई उत्पादन-सह-प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विस्तार हो चुका है।

साथ ही सभी प्रखंडों में दो-दो उप-सिलाई केंद्र संचालित हो रहे हैं। कुल मिलाकर 1050 सिलाई केंद्रों से लगभग एक लाख जीविका दीदियां रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

मंत्री ने कहा, ‘आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों के सपने छोटे जरूर हो सकते हैं, लेकिन उनकी संभावनाएं असीम हैं। जीविका दीदियों की ओर से तैयार की गई पोशाक सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और बराबरी का प्रतीक है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰