LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग कर रहे थे। ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। संसद की प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। इसके बाद लोकसभा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 13 मार्च 2026, 09:38 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया
Photo: UB India News Archive

लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग कर रहे थे। ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। संसद की प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सभी की है।

इसके बाद लोकसभा पहले 12 बजे तक और दूसरी बार 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर LPG संकट पर प्रदर्शन किया। राज्य भी 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है। PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया है कि TMC ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पद से हटाने का प्रस्ताव दोनों सदनों में दिया है।

इससे पहले गुरुवार को सरकार ने सदन में LPG और तेल की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया था। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसीन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कोई कमी नहीं है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।
सीतारमण बोलीं- देशहित में साथ आएं सभी विपक्षी दल

लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय हित में एक साथ आना चाहिए। इस तरह से बात करनी चाहिए, जिससे जनता को भरोसा मिले और उनमें उम्मीद जगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस देश के नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि, विपक्ष का मानना ​​है कि सदन के वेल में घुसकर नारे लगाना ही उनकी एकमात्र भूमिका है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और एक खेदजनक स्थिति को दर्शाता है। मुझे नहीं पता कि और क्या कहूं।

सीतारमण ने कहा- विपक्ष को सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- विदेशों में हो रहे घटनाक्रमों के कारण हमारे देश के सामने कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन चुनौतियों का सामना करने, जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए और आम लोगों को भरोसा दिलाना चाहिए। इसके बजाय वे ऐसे गैर-ज़िम्मेदाराना कदम उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

देवेगौड़ा बोले- घबराने की जरूरत नहीं है

राज्यसभा सदस्य एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बड़ा टकराव चल रहा है। घबराने की कोई बात नहीं है, थोड़ी-बहुत कमी जरूर है, लेकिन जिस तरह विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सरकार इन सब बातों पर सफ़ाई नहीं दे रही है, सरकार ने इस पर पूरी तरह से स्थिति साफ कर दी है। विपक्ष हर मुद्दे पर सरकार की कमियां निकालना चाहता है, चाहे उन आरोपों में कोई दम हो या न हो।

कांग्रेस सांसद बोले- सरकार की विपक्ष की बात सुननी होगी

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा- अगर सदन को चलाना है, तो सरकार को विपक्ष की बात सुननी होगी। विपक्ष को विश्वास में लेना होगा। दुर्भाग्य से सरकार विपक्ष को विश्वास में लेने के लिए तैयार नहीं है।

थरूर बोले- इस संघर्ष से हमें बहुत नुकसान हुआ

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर थरूर ने कहा- हमें शांति के लिए एक सकारात्मक और रचनात्मक आवाज बनना चाहिए। इस संघर्ष से हमें काफी नुकसान हुआ है। इसका असर कई देशों, पूरे क्षेत्र, गैस आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है। खाड़ी देशों में रहने वाले करीब 90 लाख भारतीयों की भलाई और सुरक्षा भी इससे प्रभावित हो सकती है। हमारे कई अंतरराष्ट्रीय संबंध भी दांव पर हैं। इसलिए दुनिया के हित में है कि सभी देश मिलकर इस संघर्ष को खत्म करने की कोशिश करें और भारत को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। हम इस क्षेत्र के बहुत करीब हैं और हमारे बहुत से हित इससे जुड़े हुए हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- कल पेट्रोलियम मंत्री के बयान के अनुसार पेट्रोल, डीजल और केरोसिन, इन सभी की सप्लाई पर्याप्त है। ऐसा लगता है कि LPG एक ऐसा खास क्षेत्र है जहां कुछ कमी है, क्योंकि दुर्भाग्य से हमारी खाना पकाने की प्रक्रिया का एक बड़ा हिस्सा और खासकर ग्रामीण इलाकों में लकड़ी और कोयले से हटकर सिलेंडर गैस की ओर शिफ्ट हो रहा है। ऐसे में अगर सिलेंडर आसानी से न मिलें, तो यह एक बड़ी चुनौती बन जाती है। देश को एकजुट होकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰