खरमास के बाद बिहार में नई सरकार!

5 मार्च 2026- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इस दौरान जेडीयू के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे। नामांकन के बाद एक संवैधानिक पद पर आसीन भाजपा के बड़े नेता ने विधानमंडल परिसर में एक नए स्ट्रक्चर के उद्घाटन का मुद्दा उनसे छेड़ा। इस पर मुख्यमंत्री ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 मार्च 2026, 07:58 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
खरमास के बाद बिहार में नई सरकार!
Photo: UB India News Archive

5 मार्च 2026- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इस दौरान जेडीयू के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे। नामांकन के बाद एक संवैधानिक पद पर आसीन भाजपा के बड़े नेता ने विधानमंडल परिसर में एक नए स्ट्रक्चर के उद्घाटन का मुद्दा उनसे छेड़ा।

इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, “निश्चिंत रहिए, सब होगा। हम अभी एक महीना पांच दिन बिहार में हैं न जी।”

9 अप्रैल को उन पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिनकी सीटों पर 16 मार्च को चुनाव हुआ था और नीतीश कुमार विजयी घोषित हुए थे।

नीतीश कुमार के गृह मंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत NDA के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया था।
नीतीश कुमार के गृह मंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत NDA के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया था।

अब NDA सूत्रों की मानें तो 12 अप्रैल को नीतीश बिहार से दिल्ली का रुख कर सकते हैं। 13 अप्रैल को बतौर राज्यसभा सदस्य की सदस्यता लेने के बाद नीतीश बिहार लौटेंगे और 14-15 अप्रैल को इस्तीफा देंगे।

इसी दिन NDA के विधानमंडल दल की बैठक के बाद बिहार के नए CM की घोषणा हो सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई नेता नई सरकार के गठन पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

अब NDA के दो बड़े नेता का बयान पढ़िए

अमित शाह से मुलाकात के बाद BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी-

पहले राज्यसभा का विधिवत शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद अगर नई परिस्थिति बनती है तो NDA के सभी बड़े नेता बैठकर आगे का फैसला लेंगे। तब तक नीतीश कुमार बिहार के CM हैं और वही CM बने रहेंगे।

हाजीपुर में LJP (R) सुप्रीमो चिराग पासवान-

मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं। कभी रहूंगा भी नहीं। मेरी इच्छा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का हो। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में मुख्यमंत्री पद को लेकर सब कुछ तय हो चुका है। जल्द ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

अब अगले एक सप्ताह तक CM का संभावित शेड्यूल जानिए

  • 26 मार्च– नालंदा और पटना में CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का समापन होगा।
  • 27 मार्च– पटना में आयोजित रामनवमी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • 31 मार्च– नालंदा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे।
  • 4 अप्रैल– मोतिहारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे।
यह तस्वीर नीतीश की समृद्धि यात्रा की है। वह बुधवार को बक्सर और भोजपुर गए। बक्सर में 486 करोड़ रुपए और भोजपुर में 269 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
यह तस्वीर नीतीश की समृद्धि यात्रा की है। वह बुधवार को बक्सर और भोजपुर गए। बक्सर में 486 करोड़ रुपए और भोजपुर में 269 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

30 मार्च को 20 साल के सफर का होगा अंत

नीतीश कुमार को हर हाल में 30 मार्च से पहले बिहार विधान परिषद से इस्तीफा देना होगा। पब्लिक रिप्रजेंटेटिव एक्ट 1951 के अनुच्छेद 101(2) के तहत प्रॉहिबिशन ऑफ साइमल्टेनियस मेंबरशिप 1950 के तहत हर हाल में 14 दिन के भीतर उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना होगा। अगर वे विधान परिषद की सीट से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी राज्यसभा की जीती सीट खुद-ब-खुद खाली हो जाएगी।

नीतीश कुमार 2006 में पहली बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे। इसके बाद से 2026 तक 10 बार वे लगातार CM पद की शपथ ले चुके हैं, लेकिन CM रहते हुए कभी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े। वे विधान परिषद के रास्ते ही पॉलिटिक्स करते रहे। अब जब वे राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं तो 20 साल के उनके इस सफर का अंत हो जाएगा।

नीतीश राज्यसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनके बेटे निशांत कुमार भी पॉलिटिकल तौर पर एक्टिव हो गए हैं। दूसरी तरफ राज्यसभा का चुनाव जीतने के बाद भी CM लगातार अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। न तो जदयू की तरफ से और न ही बीजेपी की तरफ से पावर शिफ्टिंग पर किसी तरह का कोई बयान दिया जा रहा है।

बिहार में पहली बार BJP राज की होगी शुरुआत

NDA सूत्रों की मानें तो पहली बार बिहार में BJP का CM बनना तय है। नए CM का नाम भी अन्य राज्यों की तरफ पर्ची ही तय करेगा। NDA के विधायक दल की बैठक से पहले BJP दफ्तर में विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक होगी। जिस दिन CM नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे उसी दिन यह बैठक होगी। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक सेंट्रल लीडरशिप के फैसले से राज्य के नेताओं को अवगत कराएंगे।

सियासी गलियारों में CM पद के लिए कई नामों की चर्चा है। रेस में सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम है। इसके अलावा संजीव चौरसिया, नित्यानंद राय और मंगल पांडेय के नाम भी चल रहे हैं। हालांकि इन सब के बीच एक चर्चा इस बात की भी हो रही है कि पार्टी किसी नए EBC नेता पर भी दांव लगा सकती है। इसके लिए पार्टी के अलावा संघ से भी चर्चा की जा रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰