IPL 2026 : आज से आगाज ,बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH…………

IPL के 19वें सीजन का आगाज आज से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। RCB कप्तान रजत पाटीदार के हौसले बुलंद होंगे, जिनकी कप्तानी में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 मार्च 2026, 06:50 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
IPL 2026 : आज से आगाज ,बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH…………
Photo: UB India News Archive

IPL के 19वें सीजन का आगाज आज से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। RCB कप्तान रजत पाटीदार के हौसले बुलंद होंगे, जिनकी कप्तानी में टीम ने पिछले साल खिताब जीता था. वहीं दूसरी SRH की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी, क्योंकि टीम के कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण शुरूआती मैचों से बाहर हो गए हैं.

बेंगलुरु ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम छठे नंबर पर रही।

SRH ने RCB के खिलाफ 52% मैच जीते

RCB और SRH के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए। इसमें से 13 मैच हैदराबाद ने जीते, जबकि 11 मुकाबलों में बेंगलुरु को जीत मिली। मुकाबला टाई रहा, जिसे SRH ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 8 बार सामना हुआ। इसमें 5 बार RCB और 3 बार SRH को जीत मिली।

RCB तीनों डिपार्टमेंट में बैलेंस्ड

बेंगलुरु की टीम बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों डिपार्टमेंट में बैलेंस्ड है। बैटिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट जैसे शानदार ओपनर हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के लिए घरेलू सीजन कमाल का रहा है। पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर इस बार नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा ने भी IPL 2025 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या से इस सीजन भी टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वेंकटेश अय्यर के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर अब और भी ज्यादा संतुलित दिख रहा है। जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी अहम बॉलर होंगे।

SRH का टॉप ऑर्डर मजबूत

हैदराबाद एक बार फिर अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर होगी। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन से हैदराबाद को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान शुरुआती मुकाबलों में कप्तानी करते नजर आएंगे। हेनरिक क्लासन पिछले सीजन टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। फिनिशर के तौर पर अनिकेत वर्मा ने IPL 2025 में प्रभावित किया था। नीतीश रेड्डी और लियम लिविंगस्टन से भी हैदराबाद टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

टीम का बॉलिंग यूनिट कमजोर नजर आ रहा है। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट तेज गेंदबाजी अटैक की कमान संभालेंगे।

ईशान किशन रचेंगे इतिहास

आईपीएल में ईशान किशन पहली बार कप्तानी करने जा रहे हैं. जब वह आज मैदान पर उतरेंगे तो इतिहास रचेंगे. वह IPL में SRH की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनेंगे. ओवरआल ये रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम है, जिन्होंने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी की थी. विलियमसन ने फ्रेंचाइजी के लिए पहली बार जब कप्तानी की थी, वह 27 साल 244 दिन के थे.

शिखर धवन, मनीष पांडेय और भुवनेश्वर कुमार वो भारतीय हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं. ईशान किशन 27 साल 253 दिन के हैं. आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2026 से पहले रिटेन किया था.

टीम अपडेट- कमिंस शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे

RCB: 2025 में चैंपियन बनाने वाले लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वे निजी कारणों के चलते IPL नहीं खेल पाएंगे। वहीं उनका साथ देने वाले ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। दोनों ही गेंदबाजों के दम पर RCB ने कई अहम मैच जीते थे।

SRH: कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने खुद कह दिया है कि वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही जैक एडवर्ड्स इंजरी के कारण बाहर हो गए, उनकी जगह डेविड पेन को शामिल किया। श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।

पिच रिपोर्ट: हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सरफेस फ्लैट होती है और गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान होता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण इस मैदान पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। स्पिनर्स को यहां ज्यादा टर्न नहीं मिलता, इसलिए उन्हें वैरिएशन पर निर्भर रहना पड़ता है। रात के मैचों में ओस भी अहम भूमिका निभाती है।

इस स्टेडियम में कुल 100 IPL मैच खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 और पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने भी 53 मैच जीते। 4 मैच बेनतीजा भी रहे। ग्राउंड का हाईएस्ट टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ही बनाया था।

बेंगलुरु में 3% बारिश के आसार

शनिवार को होने वाले मैच में बारिश की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार बारिश के 3% आसार हैं। बेंगलुरु का तापमान 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा की रफ्तार करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, रसिख सलाम।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट।

मैच कहां देख सकते हैं?

IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰