पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार के अलग-अलग जिलों में रविवार शाम से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, बांका और जमुई सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश जैसी स्थिति भी बन गई. कई जगहों पर आंधी-तूफान चलने की भी खबर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026, 07:08 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Photo: UB India News Archive
बिहार के अलग-अलग जिलों में रविवार शाम से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, बांका और जमुई सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश जैसी स्थिति भी बन गई. कई जगहों पर आंधी-तूफान चलने की भी खबर सामने आई. बाकी जिलों में भी तेज धूप में नरमी आई. इस वजह से तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई. इस बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. अब मौसम बेहद ही सुहाना हो गया है.
गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. पटना मौसम विभाग ने बिहार के लिए अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मौसम का विकराल रूप देखने को मिल सकता है. विभाग के अनुसार, बिहार के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। खासकर 8 और 9 अप्रैल को मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से पूरे राज्य में मौसम अस्थिर बना हुआ है।
8 अप्रैल को पूरे बिहार में जोरदार आंधी बारिश और ठनका गिरने की संभावना है. खासकर, उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में ओलावृष्टि भी होने की संभावना है. इसीलिए इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 9 अप्रैल को पश्चिम चंपारण के जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

पटना में मौसम का हाल

राजधानी में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। आज और अगले कुछ दिनों तक यहां बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

गरज-चमक और वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम अचानक बदल सकता है।

ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है

दरअसल, इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं बिहार की ओर आ रही हैं। इन दोनों के मिलने से वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ गई है।

इसके अलावा, क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) भी सक्रिय है, जिससे बादल तेजी से बन रहे हैं और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। यही वजह है कि अचानक तेज हवा, बिजली गिरना और ओलावृष्टि जैसी स्थितियां बन रही हैं।

आज 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आईएमडी की मानें तो आज यानी मंगलवार को पूरे बिहार का मौसम सुहाना बना रहेगा. सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं. धीरे- धीरे इसकी रफ्तार में बढ़ोतरी होने की संभावना है. आज सभी 38 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ बारिश और गरज चमक की संभावना जताई गई है. इसीलिए पश्चिम चंपारण, किशनगंज, बक्सर, पटना, जमुई सहित सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
जानें क्यों हो रहा है मौसम में यह बदलाव
आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं के लगातार प्रभाव के कारण बिहार और इसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर अनुकूल मौसमी सिस्टम बन रही हैं. इसके साथ ही, क्षेत्र में सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से वायुमंडल में पर्याप्त अस्थिरता विकसित हो गई है. यही कारण है कि मौसम का मिजाज बदला हुआ है. गर्मी आस राहत मिल रही है लेकिन बारिश के साथ आंधी, ओलावृष्टि और ठनका का खतरा बना हुआ है.
आम लोग से लेकर किसान तक रहें सावधान
मौसम के इस विकराल रूप को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग भी एक्टिव मोड में है. साथ ही आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें. खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचें. वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. साथ ही किसानों से अनुरोध किया है कि वे तैयार फसलों की शीघ्र कटाई कर सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें. खेतों में रखी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें या उसे अच्छी तरह ढंक दें, ताकि संभावित वर्षा एवं ओलावृष्टि से नुकसान को कम किया जा सके.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰