बिहार में प्री-मानसून का सबसे खतरनाक सिस्टम ‘काल वैशाखी’ एक्टिव

बिहार में प्री-मानसून का सबसे खतरनाक सिस्टम ‘काल वैशाखी’ एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर उत्तर और पूर्वी बिहार में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार रात से गुरुवार तक 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 9 अप्रैल 2026, 08:41 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में प्री-मानसून का सबसे खतरनाक सिस्टम ‘काल वैशाखी’ एक्टिव
Photo: UB India News Archive

बिहार में प्री-मानसून का सबसे खतरनाक सिस्टम ‘काल वैशाखी’ एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर उत्तर और पूर्वी बिहार में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार रात से गुरुवार तक 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पश्चिमी चक्रवातीय सिस्टम के मिलन से यह स्थिति बनी है, जिससे पारा 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है। हालांकि, 10 अप्रैल के बाद से फिर से मौसम ठीक हो सकता है।

राज्य में मौसम के दो रंग दिखे। एक तरफ कैमूर (भभुआ) 38.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं पटना में दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। यहां का पारा 29 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा बारिश औरंगाबाद के कुटुंबा (2.6 मिमी) में हुई।

बुधवार को 11 जिलों में हुई बारिश

बीते 24 घंटे में पटना पटना, बांका, गोपालगंज-बेगूसराय समेत 11 जिलों में बारिश हुई। पटना में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि दोपहर बाद तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।

वहीं, 34.3 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ छपरा सबसे गर्म जिला रहा। बारिश और आंधी की वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई है। हालांकि 11 अप्रैल बाद फिर गर्मी शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव अभी थमने वाला नहीं है। एक-दो दिन ऐसे ही हालात बने रहेंगे। इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम बदलने की वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।

साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी सक्रिय है, जिससे वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है। इसी कारण अचानक तेज हवा, बारिश और आंधी जैसी स्थिति बन रही है।

पटना में छाए रहेंगे बादल

पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि यहां भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

दिन के समय उमस बनी रह सकती है, वहीं तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने के आसार हैं।

भारी बारिश से ककोलत जलप्रपात में अचानक आई बाढ़,

बिहार का कश्मीर कहे जाने वाले ककोलत जलप्रपात में बुधवार (8 अप्रैल) को अचानक बाढ़ आ गई. ककोलत जलप्रपात बिहार के नवादा जिले में स्थित है. गर्मी के मौसम में ठंडे पानी में स्नान के लिए यहां काफी पर्यटक पहुंचते हैं. झारखंड के ऊपरी इलाकों में अचानक भारी बारिश के कारण यहां पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया. पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई. बाढ़ में कई पर्यटक और स्थानीय लोग फंस गए जिससे अफरा-तफरी मच गई.  इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे रेलिंग से लोग भागते नजर आए. सौभाग्य से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी. स्थानीय लोगों ने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें झरने का रौद्र रूप देखकर हर कोई हैरान है. वीडियों में लोग कहते नजर आ रहे हैं कि बारिश में इस स्थान पर न आयें और बताया कैसे लोगों ने चिल्लाकर एक-दूसरे को चेतावनी दी और तुरंत उंची जगह की ओर भागकर अपनी जान बचाई.

प्रशासन ने लगाई पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

प्रशासन ने तत्परता दिखाई और तुरंत पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी. स्थानीय लोग और गार्ड ने फंसे लोगों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने में मदद की. वन विभाग और स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा बढ़ा दी गई. गौर हो कि ककोलत हमेशा पर्यटकों का पसंदीदा स्थल रहा है. इस जगह को लेकर मान्यता है कि यहां स्नान करने से सर्प योनि से मुक्ति मिलती है. गर्मियों में यहां मेला जैसा माहौल देखने को मिलता है. भीषण गर्मी में भी यहां का पानी ठंडा रहता है और यही कारण है कि इसे बिहार का कश्मीर भी कहा जाता है.

ककोलत जलप्रपात झारखंड के बॉर्डर के पास है और यहां पानी ऊपरी पहाड़ियों और जंगलों से आता है.  झारखंड की ऊपरी इलाकों में बारिश होने से झरने का पानी का स्तर बढ़ जाता है, जिससे झरने का पानी सीढ़ियों और घाटों तक पहुंच गया.  यह देखने में साधारण लगता है, लेकिन कुछ देर में पानी तेजी से बढ़ जाता है और रौद्र रूप ले लेता है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰