भारत से अमेरिका तक बीते 57 दिनों में 11 रिफाइनरियों में अचानक लगे आग से उठने लगे सवाल , आज पीएम मोदी का दौरा टला …………………

पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत से बीते 57 दिनों में भारत, अमेरिका, पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया की कच्चा तेल साफ करने वाली 11 रिफाइनरियों में अचानक आग लगने, विस्फोट या लीक होने जैसी घटनाएं हुई हैं। इन्हीं में से एक राजस्थान में बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है, जहां हाल ही में आग लग गई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026, 01:05 AM 11 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत से अमेरिका तक बीते 57 दिनों में 11 रिफाइनरियों में अचानक लगे आग से उठने लगे सवाल , आज पीएम मोदी का दौरा टला …………………
Photo: UB India News Archive

पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत से बीते 57 दिनों में भारत, अमेरिका, पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया की कच्चा तेल साफ करने वाली 11 रिफाइनरियों में अचानक आग लगने, विस्फोट या लीक होने जैसी घटनाएं हुई हैं। इन्हीं में से एक राजस्थान में बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है, जहां हाल ही में आग लग गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी का 21 अप्रैल को उद्घाटन करने वाले थे, मगर उससे एक दिन पहले ही यानी 20 अप्रैल को आग लगने की घटना हो गई, जिसके बाद पीएम का दौरा टाल दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। देश और दुनिया की इन रिफाइनरियों को लेकर हुई घटनाओं से साजिश थ्योरी को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर कई एक्सपर्ट भी इसकी टाइमिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

भारत समेत दुनिया भर की रिफाइनरियों पर खतरा?

  • रिफाइनरी की सबसे ताजा घटना पाकिस्तान की नेशनल रिफाइनरी लिमिटेड से जुड़ी है। पाकिस्तान की नेशनल रिफाइनरी लिमिटेड की दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान स्थित दारिग्वान साइट पर एक अज्ञात बंदूकधारी ने हमला कर दिया। इसके बाद इस साइट पर सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाकर इस सुरक्षित किया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
  • सोशल मीडिया पर अमेरिका-ईरान युद्ध पर करीब से नजर रखने वाले एक एक्सपर्ट ने कहा-28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है, जिससे पूरी दुनिया में एनर्जी संकट पैदा हो गया है। रिफाइनरियों के साथ हुई दुर्घटनाओं को लेकर टाइमिंग को समझते हैं।

रिफाइनरियों से जुड़ी घटनाओं की टाइमिंग समझिए

  • इक्वाडोर की सबसे बड़ी रिफाइनरी में बीते नौ महीने में तीसरी बार आग लगने की घटना हुई।
  • ऑस्ट्रेलिया की वीवा एनर्जी गीलॉन्ग में विस्फोट हो गया, जिससे देश की 10 फीसदी ईंधन आपूर्ति पर खतरा पैदा हो गया।
  • रूस की निझनेकामस्कनेफ्तखिम प्लांट में विस्फोट हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।
  • भारत की ओएनजीसी की मुंबई हाई अपतटीय में आग लग गई, जिसमें 10 वर्करों की मौत हो गई।
  • अमेरिका की वालेरो पोर्ट ऑर्थर टेक्सास रिफाइनरी में 1,57,000 पाउंड केमिकल बह गया, जिससे 10 दिनों तक आसमान में धुआं उठता रहा।
  • भारत में राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई, जब पीएम मोदी इसका उद‌घाटन करने वाले थे।

न मिसाइल न ड्रोन, रिफाइनरियों के साथ एक्सीडेंट

एक्सपर्ट ने कहा-चार महाद्वीपों में कोई मिसाइल नहीं, कोई ड्रोन नहीं, महज एक्सीडेंट हुआ, वो भी तब जब दुनिया मिडिल ईस्ट सप्लाई का विकल्प तलाश रही है। ऐसे में यह एक तरह का गुप्त हमले हैं, जिसे ग्लोबल एनर्जी मार्केट्स पर दबाव बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। देशों को मजबूर किया जा रहा है कि वो युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दें।

 

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित, पचपदरा रिफाइनरी में आग की वजह से टला लोकार्पण

राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार का राजस्थान दौरा स्थगित हो गया है. पीएम को रिफाइनरी का लोकार्पण करना था और एक जनसभा को संबोधित करना था. लेकिन रिफाइनरी में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी आज शाम पचपदरा पहुंचना था. प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थगित होने की वजह से उनका दौरा भी रद्द हो गया है .मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शाम 4:00 बजे जयपुर से पचपदरा के लिए रवाना होना था, लेकिन वह अब भी जयपुर में ही अपने आवास पर हैं.

रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम टला

दूसरी ओर, पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर इसकी सूचना सोशल मीडिया एक्स पर दी गई है. पोस्ट में कहा गया है कि आज HRRL रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास आग लगने की एक बुरी घटना के कारण 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन करने का तय कार्यक्रम टाल दिया गया है.

बयान में कहा गया है किआग पर काबू पा लिया गया है. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. घटना के कारणों का पता लगाने और ज़रूरी सुधार के उपाय करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. उद्घाटन की नई तारीख जल्द ही बताई जाएगी.

आग से भारी नुकसान की आशंका

यह रिफाइनरी, बालोतरा के पचपदरा में भारत का पहला ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है, जो हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के बीच एक जॉइंट वेंचर है.

ऐसा माना जा रहा था कि यह इंपोर्ट पर निर्भरता कम करके और घरेलू प्रोडक्शन क्षमताओं को बढ़ाकर भारत की एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा, लेकिन अचानक ही आग लगने की वजह से पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गये. आग लगने की वजह से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

रिफाइनरी के उद्घाटन से एक दिन पहले लगी आग

बता दें कि पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन होने से ठीक एक दिन पहले ही एक यूनिट आग लग गई. बताया जा रहा है कि रिफाइनरी की CDU यूनिट में आग लगी. इसके बाद रिफाइनरी में अफरातफरी मच गई. इस घटना से अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि रिफाइनरी कार्यक्रम स्थल से महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है. घटनास्थल से धुएं के घने बादल उठते देखे गए, जिसके बाद रिफाइनरी के अग्निशमन सुरक्षा प्रणालियों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया.

एहतियात के तौर पर, प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों को तुरंत वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया. अधिकारियों ने पुष्टि की कि आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की लगभग 20 गाड़ियां भेजी गईं. आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने रिफाइनरी कर्मियों के साथ मिलकर, वहां मौजूद अग्निशमन प्रणालियों का उपयोग करते हुए आग को बुझाने का काम किया.

इस हादसे ने न सिर्फ सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि राजस्थान की इकोनॉमी को बड़ा घाव भी दिया है। साल 2013 से लेकर अब तक 13 सालों में पहले ही रिफाइनरी की लागत 37 हजार 230 करोड़ से बढ़कर 79 हजार 459 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

इस तरह देखा गया रिफाइनरी का सपना

बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी के सपने के पीछे की असल कहानी की शुरुआत साल 2004 में बाड़मेर के मंगला ऑयल फील्ड की खोज से शुरू हुई।

साल 2009 में यहां से प्रोडक्शन शुरू हुआ। इसी के साथ ही राजस्थान में लोकल रिफाइनिंग की जरूरत महसूस की गई। 22 सितंबर 2013 को तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास किया।

उस समय अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे। रिफाइनरी प्रोजेक्ट के मॉडल में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 74 फीसदी और राजस्थान सरकार को 26 फीसदी का हिस्सेदार बनाते हुए जॉइंट वेंचर में रखा गया था।

तब इसकी अनुमानित लागत करीब 37,230 करोड़ रुपए थी। साल 2017–18 तक रिफाइनरी चालू करने का टारगेट रखा गया था।

शिलान्यास और घोषणा की टाइमिंग चुनाव से ऐन पहले थी। ऐसे में शिलान्यास के साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई। प्रोजेक्ट में ठोस टेंडरिंग व कंस्ट्रक्शन स्टार्ट होता इससे पहले ही राजस्थान में आचार संहिता लग गई।

चुनाव के बाद सरकार बदली और रिफाइनरी प्रोजेक्ट री-एसेसमेंट, लागत बढ़ोतरी और नई शर्तों में उलझता चला गया।

प्रोजेक्ट को री-नेगोशिएशन और रिव्यू में डाला

वसुंधरा राजे की अगुआई वाली बीजेपी सरकार आने के बाद प्रोजेक्ट में दी जा रही ज्यादा सब्सिडी, टैक्स बेनिफिट और कम रिटर्न की आशंका के चलते इसे री-नेगोशिएशन और रिव्यू में डाल दिया गया।

इसके बाद अगले पांच साल तक ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। कांग्रेस का आरोप था कि बीजेपी ने इसे जानबूझकर रोक दिया। बीजेपी का पक्ष था कि रिव्यू के बिना ये प्रोजेक्ट घाटे का सौदा था।

करीब 5 साल की देरी और विवादों के बीच आखिरकार पचपदरा रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट को लेकर फिर से उम्मीद जागी।

रिफाइनरी की शर्तों में बदलाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी 2018 को फिर से इसके कार्य का शुभारंभ किया। इस समय इसकी लागत बढ़कर 43 हजार 129 करोड़ रुपए हो गई थी। इसका काम 31 अक्टूबर 2022 तक पूरा किया जाना था।

कोविड के दौरान ठप हो गया काम

इसके बाद फिर राजस्थान में सत्ता परिवर्तन हो गया। अशोक गहलोत की अगुआई में कांग्रेस सरकार बन गई। हालांकि इसके बाद भी पचपदरा रिफाइनरी का प्रोजेक्ट चलता रहा, लेकिन भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण मंजूरी, रीडिजाइन, टेक्निकल बदलावों और लागत बढ़ोतरी के चलते स्पीड धीमी ही रही। कोविड के दौरान साल 2020 और 2021 में तो काम पूरा ठप ही हो गया था।

2023 में फिर राजस्थान में भजनलाल सरकार बनी। रिफाइनरी के लागत मूल्य में दूसरा संशोधन प्रस्ताव सरकार को प्रस्तुत करने के बाद इसकी लागत बढ़कर 79 हजार 459 करोड़ रुपए हो गई थी।

इसे 8 अप्रैल 2026 को मंजूर कर दिया गया और एक जुलाई 2026 से कॉमर्शियल ऑपरेशन का टारगेट तय किया गया। अब 20 अप्रैल को हुए अग्निकांड के बाद न सिर्फ रिफाइनरी का उद्घाटन बल्कि इसका कॉमर्शियल ऑपरेशन का टारगेट भी आगे बढ़ना तय हो गया है।

एक दिन पहले की स्टेटस रिपोर्ट की मानें तो रिफाइनरी का 92 फीसदी काम पूरा हो चुका था। ऐसे में जहां तेल शोधन (ऑयल रिफाइनिंग) का बड़ा काम होना था, ठीक उसी यूनिट में आग लगने से राजस्थान में रिफाइनरी के सपनों को झटका लगा है।

रिपेयरिंग और डैमेज असेसमेंट में लग सकता है समय

रिफाइनरी मामलों के जानकार सोर्सेज ने बताया कि इस रिफाइनरी को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें दुनिया की बेस्ट टेक्नोलॉजी, बेस्ट इक्यूप्मेंट्स और बेस्ट इंजीनियर्स का इस्तेमाल हो रहा था।

ऐसे में उद्घाटन से पहले ये हादसा बड़े सवाल खड़े करता है। एक्सपट्‌र्स ने बताया कि फिलहाल इतनी बड़ी घटना को लेकर कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी ही होगी।

इसके लिए सबसे पहले ये देखना होगा कि ये यूनिट किस कंपनी की थी? सप्लाई किसने किया था? क्या ये कंपनी इंजीनियर के चार्ज में थी या इसे रिफाइनरी के इंजीनियर्स ने चार्ज में ले लिया था?

टेक्निकल ऑडिट किसने किया था? और उन एक्सपट्‌र्स की क्या रिपोर्ट थी। इन सभी सवालों के जवाब आने के बाद ही इस हादसे को लेकर कुछ ठोस कहा जा सकता है।

इन देशों में भी लगी आग

पिछले 45 दिनों में दुनिया के अलग-अलग कोनों में तेल संयंत्रों को नुकसान पहुंचा है:

  • इक्वाडोर (1 मार्च): देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी “एस्मेरल्डस” में पंप खराब होने से आग लगी।
  • मैक्सिको (17 मार्च): ओल्मेका रिफाइनरी में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई।
  • अमेरिका (23 मार्च और 10 अप्रैल): टेक्सस की “वैलेरो” रिफाइनरी में धमाका हुआ और बाद में “मैराथन” रिफाइनरी में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई।
  • ऑस्ट्रेलिया (16 अप्रैल): मेलबर्न के पास वीवा की “कोरियो” रिफाइनरी में आग लगी, जिससे देश की 10 प्रतिशत ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है। l म्यांमार (20 अप्रैल): सागरिंग क्षेत्र में एक बंदरगाह पर 10 ईंधन टैंकरों में धमाका हुआ और वे जलकर खाक हो गए।

वैश्विक स्तर पर एक ही पैटर्न

हैरानी की बात यह है कि फरवरी (जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए) के बाद से युद्ध क्षेत्र से बाहर के 6 देशों में तेल संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

रूस को छोड़कर, अन्य देशों (अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, इक्वाडोर और भारत) ने इन आग की घटनाओं का कारण “आंतरिक तकनीकी खराबी” बताया है, न कि कोई सीधा हमला। लेकिन जानकारों को इसमें एक “पैटर्न” नजर आ रहा है।

साजिश का अंदेशा

इंटरनेट मीडिया पर विशेषज्ञ इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं कि क्या ये घटनाएं रिफाइनरी के अंदर किसी साजिश का का नतीजा है। राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने से चार दिन पहले ही इंटरनेट मीडिया पर कुछ विशेषज्ञों ने अंदेशा जताया था कि भारत के दुश्मन देश अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने और तेल की कीमतें बढ़ाने के लिए रिफाइनरियों को निशाना बना सकते हैं।

युद्ध और तेल की राजनीति

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जहां से वैश्विक तेल निर्यात का करीब 20 प्रतिशत तेल गुजरता है। इस तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें, जो फरवरी में 66 डालर प्रति बैरल थीं, मार्च में 100 डालर के पार पहुंच गईं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰