कांग्रेस नेता का विवादित बयान…………

अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में हुई गोलीबारी को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक विजय वडेट्टीवार ने विवादित बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप को निशाने पर लेते हुए चंद्रपुर जिले की ब्रह्मपुरी से कांग्रेस विधायक वडेट्टीवार ने कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। हिंदुस्तान बर्बादी के रास्ते पर- […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 27 अप्रैल 2026, 05:47 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कांग्रेस नेता का विवादित बयान…………
Photo: UB India News Archive

अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में हुई गोलीबारी को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक विजय वडेट्टीवार ने विवादित बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप को निशाने पर लेते हुए चंद्रपुर जिले की ब्रह्मपुरी से कांग्रेस विधायक वडेट्टीवार ने कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा।

हिंदुस्तान बर्बादी के रास्ते पर- कांग्रेस MLA

वडेट्टीवार ने इशारों में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जैसा हमारे देश में चल रहा है, वैसा ही अमेरिका में चल रहा है। हिंदुस्तान के लोगों में भी वही भावना है। हिंदुस्तान में लोग सड़कों पर नहीं उतर रहे हैं। पूरा हिंदुस्तान बर्बादी के रास्ते पर चल रहा है।

ट्रंप ने हर कंट्री को डिस्टर्ब करने का काम किया

ट्रंप के कार्यक्रम के दौरान चली गोली की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वडेट्टीवार ने कहा, ‘जैसी करनी वैसी भरनी। जैसा करेगा, वैसा भरेगा। उसने जो सत्ता में होते हुए, सर्वोच्च पद पर होते हुए, उसने पूरे दुनिया को, वर्ल्ड को जिस तरह से उसने काबू करने के लिए, कब्जा करने के लिए हर कंट्री को डिस्टर्ब करने का काम किया। हर कंट्री पर वो अपना कंट्रोल करने का काम किया। उसकी जो भाषा है। और देश को भी उसने बर्बाद किया। इरान से कोई संबंध नहीं था। फिर भी उसने इजराइल को पकड़कर जो वार किया। उसमें वो तो होना ही था।’

हिंदुस्तान के लोगों को लग रहा यहां ऑल इज वेल

उन्होंने आगे कहा, ‘आज ट्रंप ने पूरे अमेरिका को बर्बाद कर दिया है। अपने मनसूबे पूरे करने के लिए। अपनी इच्छाओं को पूर्ति करने के लिए। जैसे कि देश में चल रहा है, अपने हिंदुस्तान में चल रहा है। वैसे ही वहां चला तो वो होना ही था। जितने लोग रास्ते पर उतर कर उनका विरोध किया। अब हिंदुस्तान में उतर नहीं रहे। लग रहा है कि सब कुछ ऑल इज वेल है।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰