पटना में बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी……………..

पटना में अब बड़े-बड़े अवैध मकान भी तोड़े जाएंगे. नई सरकार के गठन के बाद फिर से बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी शुरू हो गई है. बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके के गेट नंबर 17 के पास स्थित दो बड़े-बड़े मकान पर बुलडोजर चलेगा. इस संबंध में नोटिस जारी हो गया है. एक मकान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 28 अप्रैल 2026, 09:08 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी……………..
Photo: UB India News Archive

पटना में अब बड़े-बड़े अवैध मकान भी तोड़े जाएंगे. नई सरकार के गठन के बाद फिर से बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी शुरू हो गई है. बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके के गेट नंबर 17 के पास स्थित दो बड़े-बड़े मकान पर बुलडोजर चलेगा. इस संबंध में नोटिस जारी हो गया है.

एक मकान अजय कुमार का है तो दूसरा रविशंकर प्रसाद का है. इन दोनों ने 2013 में मकान बनाया था. उस समय से अब तक रह रहे हैं. 2013 से होल्डिंग टैक्स भी जमा हो रहा है. अब अचानक नगर निगम ने बुलडोजर चलाने का आदेश जारी कर दिया है. दोनों मकान पर तोड़े जाने की सूचना लिख दी गई है.

28 अप्रैल को है बेटी शादी

रविशंकर प्रसाद की पत्नी पुष्पा देवी ने सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को एबीपी न्यूज़ को बताया, “मेरी बेटी की कल (28 अप्रैल) शादी होनी है. शनिवार को पटना नगर निगम की ओर से नोटिस दिया गया है. लाल निशान लगा दिया गया है. 24 घंटे के अंदर बिल्डिंग को खाली करने का आदेश दिया गया है. हमने अपनी बच्ची को मामा के यहां भेज दिया है. वहीं से शादी होगी. हम लोग अपनी बेटी की शादी में नहीं जा रहे हैं क्योंकि पहले आशियाना जरूरी है. हम लोग अपना आशियाना बचाने के लिए में लगे हैं.”

अजय कुमार ने बताया कि हमारा मकान आठ धुर में है. सरकार के नियम के अनुसार आठ धुर में कोई नक्शा पास नहीं होता है. 2013 से हम लोग होल्डिंग टैक्स भी देते आ रहे हैं. आज तक नक्शा के लिए नहीं कहा गया. अब अचानक नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर घर खाली करने के लिए है. हम लोग कहां जाएंगे. एक ही बात कही जा रही है कि नक्शा नहीं है.

वहीं रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने तो हम लोगों को बहुत उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं सोचे थे कि हमारा घर टूट जाएगा. ऐसा मुख्यमंत्री तो हमने कभी देखा नहीं है. यह उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर बाबा बनना चाहते हैं, लेकिन बिहार में ऐसा नहीं होगा.

बता दें कि दोनों बिल्डिंग को तोड़ने के लिए पटना नगर निगम ने आठ सदस्यीय टीम का गठन भी कर दिया है. 5 दिनों के अंदर इस पर कार्रवाई कर देनी है.

दरभंगा में गरजा बुलडोजर

दरभंगा में प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है. सदर अनुमंडल क्षेत्र के बाघ मोड़ से बेला मोड़ होते हुए कबाबा गुमटी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. डीएम के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और डीसीएलआर संजीत कुमार ने किया. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर चिन्हित अतिक्रमण को हटाते हुए सड़क को खाली कराया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰