गाजियाबाद: इंदिरापुरम के गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का तांडव, 8 फ्लैट जलकर खाक

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. आग तेरह मंजिला इमारत की नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सबसे पहले लगी. देखते ही देखते आग ने आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया. 9वीं से 12 वीं मंजिल तक 8 फ्लैट पूरी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 29 अप्रैल 2026, 06:08 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गाजियाबाद: इंदिरापुरम के गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का तांडव,  8 फ्लैट जलकर खाक
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. आग तेरह मंजिला इमारत की नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सबसे पहले लगी. देखते ही देखते आग ने आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया. 9वीं से 12 वीं मंजिल तक 8 फ्लैट पूरी तरह जल चुके हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुटी हैं.

लोगों को सोसाइटी से बाहर निकाला गया

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक टावर से दूसरे टावर तक लपटें फैल गईं और वहां के भी दो फ्लैट इसकी चपेट में आ गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग लगते ही सोसाइटी में मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमारत खाली कर दी. सभी निवासी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. करीब 20 से अधिक फायर टेंडर्स आग बुझाने में जुटे हुए हैं. इसके अलावा एंबुलेंस और पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं.

शॉर्ट सर्किट की आशंका

आग लगने के कारणों को लेकर शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा. प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं . इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखने के आदेश दिए हैं. फिलहाल, सोसाइटी को पूरी तरह खाली करा लिया गया है.

एक बुजुर्ग शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद को

आज जो हुआ वो बेहद खतरनाक था. जब मैंने देखा कि मेरे हाथ से खून निकल रहा है, तो उसकी वजह यही थी कि वहां सोचने का बिल्कुल भी समय नहीं था. आग तेजी से फैल रही थी और हालात काबू से बाहर होते जा रहे थे. नौंवे फ्लोर पर आग लगी थी और उसे बुझाने के लिए फायरफाइटिंग इक्विपमेंट तक तुरंत पहुंचना जरूरी था. लेकिन हाइड्रेंट निकालने का वक्त नहीं था, इसलिए मैंने बिना देर किए उसे तोड़ दिया. इसी दौरान मेरे हाथ में चोट लग गई और खून बहने लगा, लेकिन उस समय अपनी चोट की परवाह करने का मौका नहीं था.
मैंने फटाफट हाइड्रेंट निकाला और ऊपर की तरफ भागा. तब तक आग चार फ्लोर तक फैल चुकी थी. हम लोगों ने मिलकर तुरंत पानी चालू किया और आग बुझाने में जुट गए. वहां पहले से भी कुछ लोग कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग बहुत तेजी से फैल रही थी. असल में, वहां पिछले 4-5 साल से काम चल रहा था और कई बार कहने बावजूद सुरक्षा के इंतजामों पर ध्यान नहीं दिया गया. काफी सामान पड़ा था- जैसे लकड़ी वगैरह… इससे आग और भड़क गई. इस वजह से काफी नुकसान हुआ.
भगवान का शुक्र है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. जहां तक मेरी बात है, मैं सिक्योरिटी और सेफ्टी इक्विपमेंट्स के बिजनेस में हूं और ज्यादातर गवर्नमेंट डिपार्टमेंट्स के साथ काम करता हूं, इसलिए मुझे पता था कि ऐसी इमरजेंसी में क्या करना चाहिए. आग बहुत तेजी से फैल रही थी, इसलिए मैंने तुरंत फैसला लिया, हाइड्रेंट तोड़ा और बिना समय गंवाए उसे चालू करके आग बुझाने में जुट गया… लोगों को बचाने वाले ‘अजय शर्मा’ ने आंखों देखी पूरी घटना बताई.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰