बिहार में आंधी-बारिश से 5 लोगों की मौत , 19 जिलों में अलर्ट , ठनका गिरने की आशंका

भीषण गर्मी के बीच बिहार का मौसम बदल गया है। बुधवार को पटना समेत प्रदेश के 20 जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई जिलों में धूल भरी आंधी चली। आंधी के दौरान कई जिलों में पेड़ गिर गए। बिहार में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें पटना में आंधी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 30 अप्रैल 2026, 05:23 AM 12 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में आंधी-बारिश से 5 लोगों की मौत , 19 जिलों में अलर्ट , ठनका गिरने की आशंका
Photo: UB India News Archive

भीषण गर्मी के बीच बिहार का मौसम बदल गया है। बुधवार को पटना समेत प्रदेश के 20 जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई जिलों में धूल भरी आंधी चली। आंधी के दौरान कई जिलों में पेड़ गिर गए। बिहार में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें पटना में आंधी से दीवार गिरी, जिसमें दबकर 2 लोगों की मौत हो गई। जमुई के गिद्धौर में ठनका गिरने से एक बुजुर्ग की जान चली गई। समस्तीपुर-बेगूसराय में भी एक-एक मौत हुई है। वहीं जहानाबाद में छज्जा गिरने से 4 लोग घायल हो गए। बक्सर में तेज आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। उस वक्त ई-रिक्शा में 6 लोग सवार थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं। भोजपुर में महुली पीपा पुल तीन हिस्सों में बंट गया। वहीं सुपौल जिले के प्रतापगंज क्षेत्र स्थित सुरियारी टेकुना गांव में नारियल पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

आंधी-बारिश से 2 विमान डायवर्ट, राजधानी समेत कई ट्रेनें फंसीं

बुधवार की शाम पटना में आई आंधी-बारिश ने विमानों और ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। एअर इंडिया की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को वाराणसी, जबकि इंडिगो की कोलकाता से आने वाली फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दोनों विमानों में 175 यात्री थे।

वहीं पटना-दिल्ली रेललाइन पर बिहटा-कुल्हड़िया के बीच ओवरहेड वायर पर पेड़ गिरने से करीब डेढ़ घंटा तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। राजेंद्रनगर तेजस राजधानी शाम 7:55 से 9 बजे तक फुलवारी में रुकी रही।

संपूर्ण क्रांति पटना जंक्शन और मगध एक्सप्रेस बिहटा स्टेशन पर रुकी रही। डाउन लाइन में 03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन आरा में रुकी रही। कई ट्रेनें बिहिया और बक्सर आदि स्टेशनों पर रुकी रहीं। करीब 8:45 बजे ट्रैक क्लियर होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।

बक्सर में आंधी-बारिश के दौरान टला बड़ा हादसा

बक्सर में आंधी-पानी के दौरान बड़ा हादसा टल गया। कलेक्ट्रेट रोड पर तेज हवा के कारण एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। उस वक्त ई-रिक्शा में महिला और पुरुष समेत छह लोग सवार थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाकर सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बक्सर स्टेशन रोड पर भी आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ दुकान पर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं, रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पेड़ की टहनी गिर गई। उस समय साइडिंग लाइन में एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी और टहनी प्लेटफॉर्म के साथ रेल पहिए पर आ गिरी।

उत्तर भारत भीषण गर्मी के कारण भट्टी बन चुका है. हर तरफ बस गर्म हवा और लू के थपेडे़ हैं. अब तो AC भी मानों फेल नजर आ रहा है. मौसम का ये हाल इससे पहले शायद सालों पहले भी देखा नहीं गया होगा. इंसान तो इंसान जानवर तक इस भीषण गर्मी से हलकान है. हालांकि गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत की खबर दी है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश राज्यों में मौसम बदलने के कारण तापमान गिरेगा. एक तरफ जहां लू के थपेड़े लोगों को घरों में कैद करने पर मजबूर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आसमान में घिरते बादल राहत की उम्मीद जगा रहे हैं. लेकिन यह राहत पूरी तरह सुकून देने वाली नहीं है. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी और तेज बारिश का जो अलर्ट जारी हुआ है, वह अपने साथ खतरे की घंटी भी लेकर आया है. पेड़ों के गिरने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि जैसी घटनाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं.

आज कैसा रहेगा मौसम

  • आज पूरे बिहार में अलर्ट है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश की संभावना। 50-60Kmph की रफ्तार से हवा चलने और ठनका गिरने की आशंका है।
  • किशनगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
  • पटना में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ तेज बारिश के आसार है। हालांकि बारिश के बाद उमस बनी रहने की संभावना है।
  • मौसम विभाग के अनुसार, 3 मई तक प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की संभावना बनी रहेगी।
  • मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।

4 मई तक रहेगा असर

  • 29-30 अप्रैल रेड अलर्ट: 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, वज्रपात और मध्यम बारिश।
  • 01-03 मई ऑरेंज/येलो अलर्ट: उत्तर और पूर्वी बिहार में छिटपुट बारिश और गर्जन जारी रहेगी।
  • 04 मई के बाद मौसम धीरे-धीरे शुष्क होगा, लेकिन तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम है।
अगले 24 घंटे में दिल्ली-UP का पारा गिरेगा
मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि अगले 24 से 48 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा. वहीं पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, इससे बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. यानी देश के लगभग हर हिस्से में मौसम एक बड़ा बदलाव दिखाने जा रहा है, जिसका असर तापमान से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी तक पर पड़ेगा.
पंजाब और हरियाणा में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
  • उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गुरुवार को गर्मी अपने चरम पर रहने की संभावना है. लू और तेज धूप लोगों को बेहाल कर सकती है. हालांकि, इस भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम बदलने की स्थिति बन रही है, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. यह बदलाव कृषि, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर बड़ा असर डाल सकता है.
  • मध्य और दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण कई क्षेत्रों में राहत भरा मौसम देखने को मिलेगा. बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं और बारिश का दौर लोगों को गर्मी से राहत देगा, लेकिन कुछ इलाकों में तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम अपडेट

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में तेज बदलाव देखने को मिलेगा. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं, जिसके साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. मौसम के इस बदलाव से तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण लू से कुछ राहत मिलेगी. हालांकि तेज हवाओं के कारण ट्रैफिक, बिजली आपूर्ति और पेड़ों के गिरने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

उत्तर प्रदेश का मौसम बदलाव

  • उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होगी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जहां पहले से ही गर्मी और सूखे की स्थिति बनी हुई है. तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी और रातें अपेक्षाकृत ठंडी हो सकती हैं.
  • तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा, जो ग्रामीण और खुले इलाकों में ज्यादा जोखिम पैदा कर सकता है. मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खेतों में काम कर रहे लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी गई है. हालांकि तापमान में गिरावट से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन खराब मौसम के चलते बिजली कटौती, पेड़ों के गिरने और सड़क यातायात में बाधा जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.

बिहार में राहत के साथ खतरा

राजस्थान का बदला मिजाज

राजस्थान में फिलहाल भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है. बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यह बदलाव अस्थायी राहत जरूर देगा, लेकिन पूरे राज्य में इसका असर एक जैसा नहीं रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में अभी भी लू का असर जारी रहेगा और तापमान 40 डिग्री के पार बना रह सकता है. हालांकि जहां-जहां बारिश होगी, वहां तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे लोगों को कभी राहत तो कभी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम अब कुछ राहत लेकर आ रहा है.

पंजाब-हरियाणा में राहत के आसार

पंजाब और हरियाणा में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने का अनुमान है, जिससे दिन के तापमान में कमी आएगी. हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर नुकसान भी हो सकता है. खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है. प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है.

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं. बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस होगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. हालांकि, आंधी के कारण कुछ असुविधाएं भी हो सकती हैं, जैसे बिजली आपूर्ति बाधित होना या पेड़ों का गिरना. किसानों के लिए यह मौसम मिश्रित असर वाला हो सकता है, क्योंकि जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं तेज हवाएं फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं.
  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन अचानक मौसम बदलने से भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है.
  • हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली और कुल्लू जैसे क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. इससे ठंड बढ़ गई है और पर्यटन स्थलों पर मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है. आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

दक्षिण भारत में प्री-मानसून तेज

दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कमजोर चक्रवाती परिसंचरण के कारण इन राज्यों में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. इससे गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन समुद्री तटीय इलाकों में तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण खतरा भी बढ़ सकता है. मछुआरों और समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश और तूफान का सिलसिला जारी है. असम, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे राहत के साथ-साथ खतरे की स्थिति भी बनी रहेगी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰