केरल में मोदी मैजिक, बीजेपी पांच सीटों पर आगे…

केरल विधानसभा चुनावों में मुख्य तौर पर मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच है लेकिन काफी सीटों पर बीजेपी की मजबूत उपस्थित रहने की उम्मीद की जा रही है। LDF (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में है। UDF (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) कांग्रेस के हाथों में हैं। इसके अलावा NDA […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 4 मई 2026, 04:15 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
केरल में मोदी मैजिक, बीजेपी पांच सीटों पर आगे…
Photo: UB India News Archive

केरल विधानसभा चुनावों में मुख्य तौर पर मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच है लेकिन काफी सीटों पर बीजेपी की मजबूत उपस्थित रहने की उम्मीद की जा रही है। LDF (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में है। UDF (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) कांग्रेस के हाथों में हैं। इसके अलावा NDA (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन) है। इसकी अगुवाई भाजपा के के पास है। 2021 के चुनावों में बीजेपी कोई सीट नहीं जीत पाई थी। इस बार बीजेपी को केरल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

  • केरल की शुरुआती मतगणना में यूडीएफ को शुरुआती बढ़त मिली है।
  • यूडीएफ और एलडीएफ में कांटे का मुकाबला, बीजेपी का खुल रहा खाता।
  • नेमोम सीट से आगे हुए बीजेपी केरल अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर।

केरल एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। एग्जिट पोल ने मुकाबले को बेहद करीबी बताया है। इसमें अनुमान व्यक्त किया गया था कि एलडीएफ लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर सकता है। इसके उलट राज्य में सत्ता परिवर्तन भी हो सकता है। इस मुकाबले के केंद्र में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का शासन मॉडल है, जो कल्याणकारी विस्तार और महत्वाकांक्षी अवसंरचना परियोजनाओं पर आधारित है। विधानसभा चुनावों में एलडीएफ ने अपने कार्यकर्ताओं की ताकत और जमीनी स्तर पर काम करने की क्षमता के बल पर अभूतपूर्व तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद में चुनाव लड़ा था। लेकिन, यूडीएफ ने सत्ता विरोधी लहरों का फायदा उठाने की कोशिश की थी।

केरल में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

ECI के रुझानों में कांग्रेस 7 और सीपीआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है।

केरल की मंत्री वीना जॉर्ज पीछे, जानें दिग्गजों का हाल

  • केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखकर आगे।
  • पूर्व डीजीपी और बीजेपी कैंडिडेट आर श्रीलेखा वट्टियूरकावु से पीछे।
  • कांग्रेस नेता वी डी सतीशन पेरावूर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता जी सुधाकरन अम्बालापुझा से आगे चल रहे हैं।
  • बीजेपी नेता वी मुरलीधरन और के सुरेंद्रन आगे चल रहे हैं।
  • पाला सीट से एलडीएफ कैंडिडेट जोस के मनी पीछे चल रहे हैं।
  • वायनाड सीट से यूडीएफ/कांग्रेस के कैंडिडेट टी सिद्दीकी आगे हैं।

कझक्कूटम सीट बीजेपी कैंडिडेट वी. मुरलीधरन आगे चल रहे हैं।

केरल में बीजेपी की बागडोर संभाला चुके पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन शुरुआती मतगणना में कझक्कूटम सीट से आगे चल रहे हैं।

शुरुआती मतगणना में LDF को बढ़त

केरल विधानसभा चुनावों की शुरुआती मतगणना में सत्तारूढ़ एलडीएफ की बढ़त सामने आई है। कुल 140 सीटों में लेफ्ट मोर्चा 45 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ 32 सीटों पर आगे हैं। अन्य को दो सीटों पर बढ़त है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की लगी है प्रतिष्ठा

केरल में धर्मदम विधानसभा सीट मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का निर्वाचन क्षेत्र है। इसकी वजह से यह केरल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बनाता है। वे LDF की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं, और उनका मुकाबला V P अब्दुल रशीद (UDF) तथा K R रंजीत (BJP) से है। जहां एक ओर LDF की स्थिति काफी मजबूत है, वहीं दूसरी ओर यह सीट राजनीतिक रूप से मुख्यमंत्री के शासन-प्रशासन के प्रदर्शन की कसौटी के तौर पर भी प्रतीकात्मक महत्व रखती है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰