तमिलनाडु : विजय को सत्ता से दूर रखने को एकसाथ आएंगे DMK-AIADMK?

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर मची खींचतान समाप्त होती नजर नहीं आ रही है. चुनावी नतीजे घोषित हुए आज 3 दिन बीत गए. लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि राज्य में नई सरकार किसकी बनेगी? अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों पर जीत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 8 मई 2026, 09:00 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तमिलनाडु : विजय को सत्ता से दूर रखने को एकसाथ आएंगे DMK-AIADMK?
Photo: UB India News Archive

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर मची खींचतान समाप्त होती नजर नहीं आ रही है. चुनावी नतीजे घोषित हुए आज 3 दिन बीत गए. लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि राज्य में नई सरकार किसकी बनेगी? अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज कर धमाकेदार एंट्री तो ली, लेकिन बहुमत का आंकड़ा अभी भी दूर है. शुरू में ऐसा लग रहा था कि TVK कांग्रेस के सशर्त समर्थन से सरकार बना लेगी. इसी कोशिश के तहत TVK प्रमुख विजय 3 दिन में दो बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले. लेकिन राज्यपाल इस बात से आश्वस्त नहीं हैं कि TVK के पास सरकार बनाने के लिए अभी पर्याप्त संख्या बल है.

इसी बीच ऐसी चर्चा है कि द्रविड़ प्रतिद्वंद्वी DMK और AIADMK 50 से ज्यादा सालों के बाद एक साथ आकर सरकार बना सकते हैं. DMK और AIADKM का यह गठजोड़ जनादेश के खिलाफ विजय को सत्ता से बाहर रख सकता है. यदि ऐसा हुआ तो तमिलनाडु में यूपी जैसा सियासी इतिहास दोहराया जाएगा.

यूपी में जब सपा-बसपा ने मिलाया था हाथ

मालूम हो कि 1993 में मुलायम सिंह यादव और कांशीराम ने हाथ मिलाकर भाजपा के विजय रथ को रोका था. लेकिन 1995 के कुख्यात ‘गेस्ट हाउस कांड’ ने ऐसी कड़वाहट पैदा की कि दोनों दल दो दशक तक एक-दूसरे के दुश्मन बने रहे.

फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में ‘बुआ-बबुआ’ मायावती और अखिलेश यादव की जोड़ी फिर साथ आई, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक न होने पर मायावती ने गठबंधन तोड़ दिया था. अब अगले साल होने वाले 2027 के यूपी चुनाव को लेकर कई नए समीकरण बन-बिगड़ रहे हैं.

तमिलनाडु में 50 साल से एक-दूसरे के विरोधी हैं DMK, AIADKM

बात तमिलनाडु की करें तो यहां 50 साल से DMK, AIADKM एक-दूसरे के विरोधी हैं. द्रविड़ राजनीति करने वाले इन दोनों दलों ने लंबे समय तक एक-दूसरे का विरोध करते हुए सरकार चलाया है. लेकिन इस बार के चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके की एंट्री ने दोनों दलों को कमजोर किया. अब संभावना बन रही है कि दोनों दल एक साथ आकर सरकार बनाए.

Latest and Breaking News on NDTV

AIADMK के महासचिव बोले- हम बनाएंगे अगली सरकार

तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर अनिश्चितता के बीच AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने विधायकों से कहा है कि AIADMK ही आखिरकार राज्य में अगली सरकार बनाएगी.

तमिलनाडु में इस बार किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ 108 सीटें जीत चुकी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए अभी कम से कम 10 और विधायकों की जरूरत है. बहुमत का आंकड़ा नहीं होने पर राज्यपाल ने भी विजय को सरकार बनाने का अवसर नहीं दिया है.

इस पृष्ठभूमि में, पलानीस्वामी के दावे के बाद तमिलनाडु में नए राजनीतिक समीकरण बनने की अटकलें तेज हो गई हैं. एआईएडीएमके ने फिलहाल अपने विधायकों को पड़ोसी राज्य पुडुचेरी के एक आलीशान रिसॉर्ट में ठहराया है.

पुडुचेरी के रिसॉर्ट में ठहरे हैं AIADKM के 28 विधायक

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पलानीस्वामी ने गुरुवार देर रात रिसॉर्ट में पार्टी विधायकों से मुलाकात की और तमिलनाडु में तेजी से बदल रही राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. बैठक के दौरान कथित तौर पर उन्हें एआईएडीएमके विधायक दल का नेता चुना गया. विधायकों ने उनके नेतृत्व का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए हुए पत्र सौंपे.

सूत्रों ने बताया कि पलानीस्वामी ने विधायकों में आत्मविश्वास जगाते हुए उनसे ‘धैर्यपूर्वक इंतजार करने’ को कहा है. इसके साथ ही पलानीस्वामी ने कहा है कि तमिलनाडु में सरकार AIADMK ही बनाएगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या है KPSC स्कैम ?
खास खबर

क्या है KPSC स्कैम ?

देशभर में पिछले कुछ महीनों पेपर लीक-एग्जाम में होने वाली गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. दिल्ली के जंतरं-मंतकर पर हुए प्रोटेस्ट के बाद से झारखंड लोक सेवा आयोग(JPSC)-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग(JSSC) के खिलाफ छात्र विरोधन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक हुआ, तो […]

UB India News24 अग॰
तमिलनाडु सीएम विजय ने किए बड़े एलान, स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़ा पांच गुना ……….
खास खबर

तमिलनाडु सीएम विजय ने किए बड़े एलान, स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़ा पांच गुना ……….

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्य के लोगों और दूध उत्पादकों के लिए दो बड़े फैसलों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना स्वास्थ्य बीमा कवर को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का एलान किया। इसके साथ ही सरकारी डेयरी कंपनी […]

UB India News19 अग॰
तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..
खास खबर

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य की विजय सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में नीट परीक्षा को पूरी तरह खत्म करने की मांग वाला एक प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव में साफ तौर पर कहा गया है कि स्नातक स्तर के […]

UB India News11 अग॰
कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार
खास खबर

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारियां कर ली गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार के प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को कैबिनेट विस्तार के […]

UB India News3 अग॰
डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..
खास खबर

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक भी उसके सियासी स्टैंड पर नजरें गड़ाए है और सत्ताधारी बीजेपी और एनडीए की भी उसकी रणनीतियों पर नजर है। इन चर्चाओं के बीच डीएमके सांसद और पू्र्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन ने कांग्रेस और […]

UB India News1 अग॰
तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………
खास खबर

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें गाय और बछड़ों को काटने पर बैन लगा दिया गया था. प्रदेश की विजय सरकार ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए इस […]

UB India News13 जुल॰
अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..
खास खबर

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो रहा है और डेमोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में आयोग बनाया गया है, देर सबेर केंद्र सरकार नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) भी लागू कर सकती है। ‘अमित शाह प्रोग्राम बनाकर […]

UB India News7 जुल॰
तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………
खास खबर

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है, मगर भारतीय जनता पार्टी से के अन्नामलाई की रंगारंग विदाई ने इस प्रदेश की सियासत को एक नया रंग दे दिया है। पश्चिम बंगाल में विजयी झंडा लहराने के साथ भगवा पार्टी देश के 80 […]

UB India News9 जून
कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….
खास खबर

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। 77 साल के सिद्धारमैया की जगह 64 साल के डीके शिवकुमार लेंगे। कहा जा रहा है कि ये फैसला एक सीक्रेट डील के तहत हुआ। लेकिन बीजेपी को दो तैयार मुद्दे मिल गए- ओबीसी नेता की अनदेखी और दागदार छवि वाले नेता को कुर्सी। आखिर […]

UB India News29 मई