पीएम मोदी की अपील का बिहार में असर, सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों का बड़ा कदम……….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया आह्वान के बाद सम्राट सरकार के मंत्री अब खुलकर समर्थन में उतर आए हैं. डिप्टी सीएम विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह और मंत्री शीला मंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए खुद से भी पहल शुरू करने की बात कही. किसी ने सरकारी वाहनों की संख्या […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 12 मई 2026, 11:55 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी की अपील का बिहार में असर, सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों का बड़ा कदम……….
Photo: UB India News Archive
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया आह्वान के बाद सम्राट सरकार के मंत्री अब खुलकर समर्थन में उतर आए हैं. डिप्टी सीएम विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह और मंत्री शीला मंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए खुद से भी पहल शुरू करने की बात कही. किसी ने सरकारी वाहनों की संख्या घटाने का फैसला लिया तो किसी ने पेट्रोल बचाने और महिलाओं से सोना नहीं खरीदने की अपील कर दी. मंत्रियों के इन बयानों के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है.
विजय चौधरी बोले- मैंने अपनी गाड़ियां आधी कर दीं
डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान का पूरे देश को समर्थन करना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने खुद अपने वाहनों की संख्या आधी कर दी है. जरूरत पड़ेगी तभी सरकारी यात्रा पर जाऊंगा.” उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री की इस अपील का विरोध कर रहे हैं, वे देशहित की भावना को नहीं समझ रहे हैं.
शिक्षा मंत्री पर आरोपों को लेकर भी दिया जवाब
लेसी सिंह ने महिलाओं से की खास अपील
मंत्री लेसी सिंह ने भी प्रधानमंत्री के आग्रह का समर्थन करते हुए कहा कि पूरा बिहार इस पहल के साथ खड़ा होगा. उन्होंने कहा कि पेट्रोल बचाने के लिए सरकार और जनता दोनों को आगे आना होगा. साथ ही उन्होंने महिलाओं से भी देशहित में एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की. उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
शीला मंडल बोलीं- एक ही गाड़ी से निकलना तय किया
मंत्री शीला मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करना देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, “मैंने खुद तय किया है कि अब एक ही गाड़ी से निकलूंगी. जरूरत नहीं होगी तो यात्रा भी नहीं करूंगी.” शीला मंडल ने महिलाओं से भी सोना खरीदने को लेकर प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने का आग्रह किया.
बिहार में भी दिखने लगा असर
एनडीए सरकार के मंत्रियों के लगातार आ रहे बयानों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में भी प्रधानमंत्री के संदेश को लेकर सरकार सक्रिय मोड में आ गई है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सरकार और संगठन स्तर पर इसे लेकर और अभियान चलाए जा सकते हैं. फिलहाल मंत्रियों के इन बयानों ने बिहार की राजनीति में नई बहस जरूर छेड़ दी है.
Categories: बिहार
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰