आज बिहार के 16 में ऑरेंज, तो 22 में यलो अलर्ट , आंधी-बारिश के असार

बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण उत्तर-पूर्व बिहार में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय है. इसके प्रभाव से 16 मई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 16 मई 2026, 05:29 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज बिहार के 16 में ऑरेंज, तो 22 में यलो अलर्ट , आंधी-बारिश के असार
Photo: UB India News Archive
बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण उत्तर-पूर्व बिहार में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय है. इसके प्रभाव से 16 मई की सुबह से लेकर 17 मई की सुबह तक पूरे प्रदेश में तेज आंधी और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका जताई गई है.
16 जिलों में भीषण आंधी का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सूबे के 16 जिलों में गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. प्रभावित होने वाले मुख्य जिले हैं:
  • उत्तर और पश्चिमी बिहार: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण.
  • दक्षिण और मध्य बिहार: भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद.
  • पूर्वी बिहार: खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई.

22 जिलों में येलो अलर्ट
इनके अलावा राज्य के बाकी बचे 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. जहां मध्यम से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

तापमान का हाल
इस मौसमी बदलाव के बीच शुक्रवार को भभुआ (कैमूर) 41.3°C तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं डेहरी में 40.6°C और राजधानी पटना में 37.1°C पारा दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में 24.0°C रहा. वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

इस बार समय से पहले आएगा मानसून
बिहार के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि इस साल मानसून अपने तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है. आमतौर पर बिहार में मानसून 12 से 15 जून के बीच आता है, लेकिन इस बार इसके 8 से 10 जून के बीच पहुंचने की संभावना है. इसकी वजह यह है कि मानसून 26 मई को ही केरल पहुंच रहा है, जो कि तय समय से 5 दिन पहले है.

मौसम विभाग ने किया सावधानः
मौसम विभाग की ओर से आम जनजीवन की सुरक्षा को देखते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहने के लिए निम्नलिखित बातों का खास ध्यान रखें:
सुरक्षित स्थानों पर लें शरण: आंधी, तूफान या बिजली कड़कने के दौरान खुले में बिल्कुल न रहें. तुरंत किसी सुरक्षित और पक्के मकान के भीतर चले जाएं.
पेड़ों और खंभों से रहें दूर: मौसम खराब होने पर पेड़ों, बिजली के खंभों, ऊंचे टावरों या बड़े विज्ञापन होर्डिंग्स के नीचे खड़े होने से बिल्कुल बचें, क्योंकि इनके गिरने या इन पर बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है.
किसानों के लिए विशेष हिदायत: खेतों में काम कर रहे किसान मौसम बदलते ही तुरंत सुरक्षित स्थानों पर लौट जाएं. इसके साथ ही, खेतों या खलिहानों में रखी अपनी कटी हुई फसलों को तिरपाल या प्लास्टिक से अच्छी तरह ढक दें ताकि उन्हें भीगने और नुकसान होने से बचाया जा सके.
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बंद करें: वज्रपात (आकाशीय बिजली) की स्थिति में घरों के भीतर रहें। सुरक्षा के लिहाज से टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर और वाशिंग मशीन जैसे बिजली से चलने वाले उपकरणों के प्लग मुख्य बोर्ड से निकाल दें ताकि शॉर्ट-सर्किट से बचा जा सके.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰