बिहार MLC चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय!

बिहार की सियासत में इन दिनों बंद कमरों की बैठकों, नेताओं की बढ़ती सक्रियता और गठबंधन के भीतर चल रही चुपचाप रणनीति ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. दरअसल बिहार विधान परिषद चुनाव भले संख्या का खेल दिखता हो, लेकिन इस बार इसकी अहमियत कहीं ज्यादा मानी जा रही है. एनडीए के भीतर कौन कितना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 22 मई 2026, 11:12 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार MLC चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय!
Photo: UB India News Archive
बिहार की सियासत में इन दिनों बंद कमरों की बैठकों, नेताओं की बढ़ती सक्रियता और गठबंधन के भीतर चल रही चुपचाप रणनीति ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. दरअसल बिहार विधान परिषद चुनाव भले संख्या का खेल दिखता हो, लेकिन इस बार इसकी अहमियत कहीं ज्यादा मानी जा रही है. एनडीए के भीतर कौन कितना मजबूत है, किस सहयोगी की कितनी पूछ है और विधानसभा चुनाव से पहले किसे कितना राजनीतिक वजन दिया जाएगा, इसकी तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है. यही वजह है कि सीटों का यह गणित अब बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन चुका है.
दरअसल बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार बीजेपी और जेडीयू 3-3 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती हैं, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 1-1 सीट मिलने की संभावना है. इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव भी होना है, जिसको लेकर अंतिम स्तर पर चर्चा जारी है. चुनाव आयोग इसी महीने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. 28 जून को परिषद की 9 सीटें खाली हो रही हैं, ऐसे में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं.
NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय!
सूत्रों के मुताबिक एनडीए के भीतर कई दौर की बातचीत के बाद सीटों का प्रारंभिक फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। बीजेपी और जेडीयू गठबंधन की दो सबसे बड़ी पार्टियां होने के कारण बराबरी के आधार पर 3-3 सीटों पर दावेदारी कर रही हैं. वहीं सहयोगी दलों को भी संतुलित प्रतिनिधित्व देने की रणनीति के तहत एलजेपीआरवी और आरएलएम को एक-एक सीट दिए जाने की चर्चा है. जानकारों का मानना है कि बीजेपी और जेडीयू की ओर से छोटे सहयोगियों को भी सम्मानजनक हिस्सेदारी देने की कोशिश की जा रही है.
इसी महीने हो सकती है चुनाव तारीखों की घोषणा
सूत्र बताते हैं कि बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर चुनाव आयोग जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है. संभावना जताई जा रही है कि मई के अंतिम सप्ताह या जून की शुरुआत में चुनाव कार्यक्रम घोषित हो सकता है. 28 जून 2026 को विधान परिषद की 9 सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में संवैधानिक प्रक्रिया के तहत समय पर चुनाव कराना जरूरी है. इन सीटों पर चुनाव के बाद विधान परिषद की राजनीतिक तस्वीर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
राज्यसभा में मौका नहीं पाने वालों को मिल सकता है अवसर
एनडीए के भीतर इस बात की भी चर्चा है कि जिन नेताओं को हाल के राज्यसभा चुनाव में मौका नहीं मिला, उन्हें विधान परिषद भेजकर संतुलन साधा जा सकता है. बीजेपी और जेडीयू दोनों के पास ऐसे कई वरिष्ठ नेता और संगठन से जुड़े चेहरे हैं, जिन्हें पार्टी समायोजित करना चाहती है. एलजेपी (रामविलास) और आरएलएम भी अपने-अपने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰