बिहार के 20 जिलों में दिन में छाया अंधेरा, आंधी के साथ तेज बारिश………

मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई। काले बादलों की वजह से सुबह में गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 29 मई 2026, 05:19 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के 20 जिलों में दिन में छाया अंधेरा, आंधी के साथ तेज बारिश………
Photo: UB India News Archive

मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई। काले बादलों की वजह से सुबह में गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

पटना में आंधी-बारिश, कई इलाकों में लाइट कटी

पटना में भी तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। तेज हवा की वजह से कई इलाकों में लाइट कट गई है।  दिन में अंधेरा छा गया है। काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है।

इन इलाकों में अगले दो घंटे झमाझम बारिश
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी में भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सारण और सिवान जिलों के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटों के भीतर(09ः30 बजे तक) तेज मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि तथा बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना जताई गई है. विभाग ने रेड वार्निंग जारी करते हुए लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है. खुले में रहने वाले लोगों को सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लेने, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा किसानों को मौसम सामान्य होने तक खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है.
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी में रेड वार्निंग जारी करते हुए बताया गया है कि अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भभुआ, भागलपुर, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिलों के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटों के भीतर (10ः30 बजे तक) 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है. विभाग के अनुसार प्रभावित जिलों के विभिन्न प्रखंडों में तेज आंधी और खराब मौसम की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, खुले स्थानों से दूर रहने, सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लेने तथा बिजली के खंभों और पेड़ों से दूरी बनाए रखने की अपील की है. किसानों को भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है.
  • मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में मौजूदा मौसम प्री-मानसून गतिविधियों की ओर इशारा कर रहा है। आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह और जून की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का दौर शुरू होता है.
  • फिलहाल राज्य में जो मौसमी सिस्टम सक्रिय है, वह इसी प्री-मानसून पैटर्न का हिस्सा है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी बिहार में नहीं हुई है, लेकिन वातावरण का स्वरूप पूरी तरह मानसून पूर्व गतिविधियों जैसा बन गया है.

क्या बिहार में प्री-मानसून सीजन की शुरुआत हो चुकी है?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में मौजूदा स्थिति प्री-मानसून गतिविधियों की ओर इशारा कर रही है। आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह और जून की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी से नमी आने लगती है, जिससे राज्य में गरज-तड़क, बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होता है।

फिलहाल जो मौसम बन रहा है, वह उसी प्री-मानसून पैटर्न का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि अभी दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री बिहार में नहीं हुई है, लेकिन मौसम का स्वरूप मानसून पूर्व गतिविधियों जैसा दिख रहा है।

  • मौसम में बदलाव की वजह क्या है: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। इसी वजह से राज्य के कई हिस्सों में बादल बन रहे हैं और बारिश के साथ तेज हवा चल रही है। दिन में गर्मी और नमी बढ़ने से शाम के समय आंधी और वज्रपात की स्थिति बन रही है।
  • अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी राहत के बाद उमस और गर्मी फिर बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है।
क्यों बदला मौसम का मिजाज?
  • मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही लगातार नमी के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण वायुमंडल में भारी अस्थिरता है. इसी वजह से राज्य के आसमान में घने बादल बन रहे हैं. दिन के समय धूप और नमी बढ़ने के कारण शाम होते ही आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली (वज्रपात) की स्थिति पैदा हो रही है.
अगले 7 दिनों का वेदर फोरकास्ट: 
  • अगले 3 दिन: राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.
  • उसके बाद के 4 दिन: तापमान में अचानक 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. यानी इस राहत के ठीक बाद लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
  • जून का पहला हफ्ता: मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जून के पहले सप्ताह तक राज्य में रुक-रुककर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का यह दौर जारी रहेगा.
पटना में वज्रपात का अलर्ट
  • राजधानी पटना में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने पटना में विशेष तौर पर वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को खुले में न निकलने की सलाह दी है.
  • राहत की बात यह है कि बारिश और आंधी के कारण बिहार के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. राज्य में सबसे अधिक तापमान कैमूर के भभुआ में 39.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में पारा 32 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰