पूरे बिहार में आंधी-बारिश, बिजली से 5 की मौत

पूरे बिहार में आज सुबह से ही आंधी-बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए आज अलर्ट भी जारी किया था। शुक्रवार को पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई। काले बादलों की वजह से सुबह में गाड़ियों की लाइट जलाकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 29 मई 2026, 06:25 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पूरे बिहार में आंधी-बारिश, बिजली से 5 की मौत
Photo: UB India News Archive

पूरे बिहार में आज सुबह से ही आंधी-बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए आज अलर्ट भी जारी किया था। शुक्रवार को पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई।

काले बादलों की वजह से सुबह में गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शिक्षक और किसान की मौत हुई है। गयाजी में भी बिजली से एक मौत हुई है। पटना में बिजली से 2 बच्चियों की जान गई है।

  • CM ने कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग को फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने का निर्देश दिया है।
  • पटना में आंधी-बारिश से कई VVIP इलाकों में पेड़ गिरे हैं। JCB की मदद से उन्हें हटाया जा रहा है।
  • पटना में बारिश के बाद जलजमाव से निपटने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
  • भोजपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, नालंदा, पूर्वी चंपारण, सारण और सीवान में बारिश का रेड अलर्ट है।

आकाशीय बिजली से 5 लोगों की मौत

  • औरंगाबाद के रफीगंज में सरकारी स्कूल के टीचर की बिजली गिरने से जान चली गई। 43 साल के सुनील कुमार सिंह भेखनपुरा प्राइमरी स्कूल में तैनात थे। स्कूल कैंपस में ही उनके ऊपर बिजली गिर गई।
  • औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के केशराड़ी गांव में शुक्रवार सुबह वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान केशराड़ी गांव के 55 साल के केदार यादव के रूप में हुई है। वे सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे, तभी बिजली की चपेट में आ गए।
  • गया जिले के बरवाडीह गांव में बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरवाडीह गांव के दिनेश यादव के रूप में हुई है। दिनेश सुबह 8 बजे किसी काम से बाहर निकले थे, तभी वो बिजली की चपेट में आ गए।
  • पटना के परसा बाजार के सकरैचा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। ये बच्चियां बकरी चराने खेत की ओर गई थी। दोनों की पहचान सिमरन कुमारी (12) और स्वीटी कुमारी (10) के तौर पर हुई है।
  • पटना के मनेर में तेज गरज के साथ गिरे ठनका से एक फूस घर जलकर राख हो गया, जिसमें 20 हजार रुपये नकद, अनाज और कपड़े समेत सारा सामान नष्ट हो गया और दो बकरियां भी जल गईं।

आंधी-बारिश से राजगीर मेले में नुकसान

नालंदा में तेज आंधी और बारिश से राजगीर में लगा मलमास मेला भी प्रभावित हुआ। सड़कों पर लगे तोरण द्वार हवा के झोंके के बीच गिर गए हैं। तो वहीं मलमास मेले में लगाए गए बैनर पोस्टर को भी नुकसान हुआ हैं।

सासाराम सदर अस्पताल के बाहर घुटने तक पानी भरा

शुक्रवार सासाराम में तेज बारिश हुई। इसकी वजह से सदर अस्पताल में घुटने भर पानी जमा हो गया। जलजमाव के कारण मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर निगम से स्थाई समाधान की मांग की।

समस्तीपुर में मूसलाधार बारिश

समस्तीपुर में मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज हवा की वजह से लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने आज जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

शिवहर में तेज बारिश

शिवहर में दिन में ही अंधेरा छा गया है और बारिश शुरू हो रही है। मौसम बदलने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बिहार के इन 23 जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के बड़े हिस्से में भारी मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। जिन प्रमुख जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भभुआ, भागलपुर, भोजपुर, गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, नवादा, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली और शेखपुरा शामिल हैं। विशेषकर गया, पटना, नालंदा और पूर्वी चंपारण के सभी प्रखंडों में तेज हवाओं का ज्यादा खतरा मंडरा रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰