खगड़िया, मुंगेर समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश , आकाशीय बिजली से 2 लोगों की मौत

बिहार में उमस भरी गर्मी के बीच कई जिलों का मौसम शनिवार को बदल गया। सुबह बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, कटिहार और जमुई में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। जमुई में बिजली गिरने से 47 साल के शख्स की मौत हुई है। मुंगेर में भी एक 50 साल के किसान की जान चली गई। किसान की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 6 जून 2026, 07:01 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
खगड़िया, मुंगेर समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश , आकाशीय बिजली से 2 लोगों की मौत
Photo: UB India News Archive

बिहार में उमस भरी गर्मी के बीच कई जिलों का मौसम शनिवार को बदल गया। सुबह बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, कटिहार और जमुई में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। जमुई में बिजली गिरने से 47 साल के शख्स की मौत हुई है। मुंगेर में भी एक 50 साल के किसान की जान चली गई। किसान की पहचान गणेश यादव के रूप में हुई है।मौसम विभाग ने आग प्रदेश के 12 जिलों में ऑरेंज और 15 में में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60KMPH की रफ्तार से हवा चल सकती है।इसके अलावा पटना समेत दक्षिण बिहार के 11 जिलों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांक, हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

जमुई में आकाशीय बिजली से एक शख्स की मौत

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कोनन इलाके में शुक्रवार देर रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 साल के महेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जमुई में आकाशीय बिजली से एक शख्स की मौत हुई है।
जमुई में आकाशीय बिजली से एक शख्स की मौत हुई है।

निम्न दबाव और नमी की वजह से बादल मौसम

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी और लू जैसे हालात बने है। पूर्वी बिहार और उत्तर बिहार के कई जिलों में नमी वाली हवा चल रही है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर बने निम्न दबाव और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण बादल बन रहे हैं और बारिश भी हो रही है।

वहीं, दक्षिण और पश्चिम बिहार में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह मानसून से पहले की गतिविधियों का प्रभाव है, जिसके कारण मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है।

बिहार में मानसून कब पहुंचेगा

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरलम में दस्तक दे दी है। अब यह धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसकी प्रगति सामान्य रही तो अगले एक से दो सप्ताह के भीतर बिहार में भी मानसून की एंट्री हो सकती है। आमतौर पर बिहार में मानसून जून के दूसरे पखवाड़े में सक्रिय होता है।

पटना में आज हल्की बारिश की चेतावनी

राजधानी में शनिवार को बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰