वेनेजुएला में 2 भीषण भूकंपों में 100000 मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित, दुनियाभर से मदद का ऐलान

वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर दो बड़े भूकंप आए हैं। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था। इन दो शक्तिशाली भूकंप से देश में भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका जताई जा रही है। खासतौर से राजधानी काराकस के आसपास बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। ऐसी आशंका […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 25 जून 2026, 06:42 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वेनेजुएला में 2 भीषण भूकंपों में 100000 मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित, दुनियाभर से मदद का ऐलान
Photo: UB India News Archive

वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर दो बड़े भूकंप आए हैं। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था। इन दो शक्तिशाली भूकंप से देश में भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका जताई जा रही है। खासतौर से राजधानी काराकस के आसपास बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस भूकंप में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। हालांकि अभी मरने वालों की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

Venezuela Earthquake News Today Live: वेनेजुएला में आए भयावह भूकंप के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति ने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए एक जनरल को जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार शाम आए 7.2 और 7.5 की तीव्रता के भूकंप ने देश में बड़े पैमाने पर नुकसान किया है। भूकंप से हजारों की संख्या में मौतों और सैकड़ों इमारतों के गिरने का अंदेशा है।

 

  • अमेरिका तत्‍काल भेज रहा खोज और बचाव दल, रुबियो का ऐलान

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला में तत्‍काल खोज और बचाव दल को भेज रहा है। उन्‍होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम साथ हैं। वहीं उनके डेप्‍युटी क्रिस्‍टोफर लंडाऊ ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के साथ संपर्क में है। वेनेजुएला में आए भूकंप में अब तक कम से कम 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, वहीं 700 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। US Geological Survey का अनुमान है कि मरने वालों की संख्‍या 10 हजार से लेकर 1 लाख तक हो सकती है।
  • 11:32 AM, Jun 25 2026

    वेनेजुएला की राष्‍ट्रपति ने बताई प्राथमिकता, ट्रंप को कहा धन्‍यवाद

    वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्‍ट्रपति ने कहा है कि बचाव के दौरान जिंदा बचे लोगों को मलबे से निकालना अभी प्राथमिकता है। उन्‍होंने पूरे देश से एकजुट होने की अपील की है। उन्‍होंने लोगों से कहा कि वे आगे आएं और बचाव में मदद करें। राष्‍ट्रपति डेल्‍सी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को मदद का ऑफर देने के लिए धन्‍यवाद कहा है।
  • 11:01 AM, Jun 25 2026

    वेनेजुएला में 2 व‍िनाशकारी भूकंप के बाद 20 और झटके

    वेनेजुएला में 2 व‍िनाशकारी भूकंप के बाद कम से कम 20 और झटके आए हैं। राष्‍ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इन भूकंप से सबसे ज्‍यादा प्रभावित देश का उत्‍तरी तटीय इलाका है। इस बीच भूकंप की वजह से अंतरिम राष्‍ट्रपति ने देश को संबोधित करते हुए ट्रेन और मेट्रो सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने का ऐलान किया है। स्‍कूलों की कक्षाओं को भी सस्‍पेंड कर दिया गया है। एयरपोर्ट को भी बंद क‍िया गया है।
  • 10:33 AM, Jun 25 2026

    वेनेजुएला भूकंप में अब तक कम से कम 32 की मौत, 700 घायल

    वेनेजुएला की राष्‍ट्रपति डेल्‍सी रोडर‍िगुएज ने कहा है कि देश में आए 2 भीषण भूकंप में अब तक कम से कम 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। उन्‍होंने कहा कि मरने वालों का आंकड़ा काफी ज्‍यादा बढ़ सकता है। उन्‍होंने बताया कि कम से कम 700 लोगों के घायल होने की पुष्टि हो गई है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्‍या 10 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है।
  • 10:28 AM, Jun 25 2026

    अमेरिका वेनेजुएला भेज रहा बचाव दल, मदद का ऐलान

    अमेरिका ने ऐलान किया है कि भीषण भूकंप से तबाह वेनेजुएला में वह लोगों की खोज और बचाव के लिए जवान और मानवीय सहायता भेज रहा है। अमेरिका के विदेशी मामलों के उप मंत्री जर्मी लेविन ने कहा कि एक प्रतिबद्ध आपदा मदद टीम और आपातकालीन टास्‍कफोर्स को बुला लिया गया है ताकि जमीन पर राहत बचाव को सही तरीके से अंजाम द‍िया जा सके।
  • 10:09 AM, Jun 25 2026

    पीएम मोदी ने व‍िनाशकारी भूकंप पर जताया दुख, मदद का द‍िया भरोसा

    पीएम मोदी ने वेनेजुएला में आए महाव‍िनाशकारी भूकंप पर दुख जताता है और कहा है कि भारत हर संभव मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्‍होंने कहा कि भारत की ओर से मैं वेनेजुएला सरकार से दुख व्‍यक्‍त करता हूं। खासतौर पर उन लोगों से जिन्‍होंने अपने करीबी लोगों को खो दिया। हम घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में वेनेजुएला की जनता के साथ खड़ा है। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।
  • 09:45 AM, Jun 25 2026

    वेनेजुएला में बहुत बड़ी तादाद में मौत हुई: डोनाल्‍ड ट्रंप

    अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप आए हैं और बहुत बड़ी तादाद में लोग मारे गए हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पूरी तरह से मदद के लिए तैयार है, इच्‍छाशक्ति और मदद करने में सक्षम है। ट्रंप ने कहा कि उन्‍होंने सरकार की सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे तेजी से मदद करें। उन्‍होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट अच्‍छी नहीं है।
    • 09:29 AM, Jun 25 2026

      देश का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद

      भूकंप से इमारत को हुए गंभीर नुकसान की वजह से वेनेज़ुएला का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। भूकंप के बाद हवाई अड्डे से सामने आए वीडियो में लोग भागते हुए दिखाई दिए हैं। एयरपोर्ट की इमारत को काफी नुकसान हुआ है।
    • 09:00 AM, Jun 25 2026

      वेनेजुएला में आते रहते हैं भूकंप

      वेनेजुएला में तेज भूकंप आना आम बात नहीं है लेकिन इस भूकंप से काफी ज्यादा तबाही हुई है। राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया है कि बुधवार को आए शुरुआती भूकंपों के बाद से वेनेज़ुएला में 20 झटके (आफ्टरशॉक) महसूस किए गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके देश के उत्तरी तट- ला गुएरा, अरागुआ, काराबोबो और फाल्कॉन हैं।
    • 08:58 AM, Jun 25 2026

      इलाके पर भूकंप का असर

      ब्राजील के अमेजन इलाके में मनाउस, बेलेम और माकापा में इमारतों को खाली कराया गया है। भूकंप के झटके कोलंबिया के कैरिबियन और उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी महसूस किए गए, लेकिन किसी नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं है। कोलंबियाई मैरीटाइम अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि देश के कैरिबियन तट पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
    • 08:55 AM, Jun 25 2026

      काराकस में 22 मंजिला इमारत गिरी

      वेनेजुएला की राजधानी कराकास में एक 22 मंजिला इमारत पूरी तरह जमीन में मिल गई है। भूकंप के बाद इस इमारत के मलबे को हटाया जा रहा है। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल सरकार ने राहत और बचाव पर जोर दिया है।
      08:52 AM, Jun 25 2026

      वेनेजुएला में आपातकाल घोषित

      वेनेजुएला में शक्तिशाली भूकंपो के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने उन लोगो के प्रति संवेदना जताई, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है।
      08:49 AM, Jun 25 2026

      आफ्टर शॉक का खतरा बरकरार

      एक्सपर्ट ने वेनेजुएला में 3, 4 और 5 तीव्रता के आफ्टरशॉक आने की चेतावनी दी है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के भूभौतिकी विशेषज्ञ वाशन राइट ने कहा है कि भूकंप के बाद अगले एक सप्ताह तक वेनेजुएला में आफ्टरशॉक आते रहने की 99 प्रतिशत संभावना है। उन्होंने कहा कि 3 और 4 तीव्रता के झटके लगभग तय माने जा सकते हैं।
      08:48 AM, Jun 25 2026

      सुनामी का खतरा, अलर्ट

      भूकंप के तेज झटकों के बाद अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया है। डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं प्यूर्टो रिको के लिए जारी किया गया अलर्ट कुछ समय बाद वापस ले लिया गया।

      • 08:41 AM, Jun 25 2026

        इमारतें हिल रही थीं: स्थानीय

        कराकस के निवासी रॉबर्टो डमास ने बताया कि इमारतें हिल रही थी। यकीन नहीं होता कि बिल्डिंग ऐसे झूल सकती है। भूकंप की ताकत इतनी ज्यादा थी कि हम चल रहे थे और झटकों की वजह से इधर-उधर गिर रहे थे। अपार्टमेंट में सब कुछ गिर गया।
      • 08:41 AM, Jun 25 2026

        सदी के सबसे खतरनाक भूकंप

        एक्सपर्ट का कहना है कि ये भूकंप वेनेजुएला में एक सदी से भी ज्यादा समय में एक साथ आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं। वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा है कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए।
      • 08:40 AM, Jun 25 2026

        दूसरा भूकंप और खतरनाक

        जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि पहले भूकंप के एक मिनट बाद ही 7.5 तीव्रता का और ज्यादा भीषण भूकंप आया। दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर (10 मील) दक्षिण-पश्चिम में था।
      • 08:40 AM, Jun 25 2026

        पहले भूकंप की तीव्रता 7.1

        यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और इसका केंद्र देश के कैरिबियन तट पर स्थित मोरोन इलाके के पश्चिम में था, जो काराकस से 168 किलोमीटर (104 मील) पश्चिम में है।
      • 08:40 AM, Jun 25 2026

        वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही

        वेनेजुएला में बुधवार को शाम को दो बहुत तेज भूकंप आए हैं, जिसमें जानमाल के बड़े नुकसान की आशंका है। खासतौर से राजधानी काराकस में नुकसान हुआ है, जहां कई इमारतों जमींदोज हो गईं।

       

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰