पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने के तेल के बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। तेल की मौजूदगी के कारण आग ने बेहद कम समय में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 जून 2026, 08:45 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने के तेल के बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। तेल की मौजूदगी के कारण आग ने बेहद कम समय में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पटना के सभी फायर स्टेशनों को अलर्ट किया गया और तुरंत 22 दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग बुझाने के लिए पानी के साथ-साथ विशेष फोम कंपाउंड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस घटना में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

रातभर चला आग बुझाने का काम

घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरी रात दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। पटना सिटी फायर स्टेशन के अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि तेल की आग होने के कारण इसे बुझाना काफी चुनौतीपूर्ण है, इसलिए पानी के साथ फोम कंपाउंड का उपयोग किया जा रहा है। सुबह तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने की कोशिशें जारी रहीं।

आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई होगी. घटना बीते देर रात मध्य रात्रि का बताया जाता है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर गोदाम के मैनेजर सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते मध्य रात्रि गोदाम के गार्ड द्वारा गोदाम में आग लगने की सूचना पर जब वे अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी. उन्होंने बताया कि तत्काल पूरे मामले से पुलिस और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया गया.
दूसरे फायर स्टेशन से भी पहुंची गाड़ियां
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई. आग की भयावहता को देखते हुए विभिन्न फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है, लगभग तीन दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। मौके पर मौजूद सिटी फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर अजय कुमार ने आग को नियंत्रित किए जाने की बात दोहराते हुए जल्द ही आग को पूरी तरह से बुझा लिए जाने का भरोसा दिलाया है.

शॉर्ट सर्किट से आगलगी की आशंका

अधिकारियों द्वारा की गई प्राथमिक जांच में इस भीषण हादसे का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि आग पूरी तरह से बुझने और विस्तृत जांच के बाद ही की जाएगी।

  • पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग।
  • आग बुझाने में जुटीं दमकल की 22 गाड़ियां।
  • आगलगी में 50 लाख से अधिक का नुकसान।
  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की प्रारंभिक आशंका।
  • पास स्थित ब्रेड फैक्ट्री को सुरक्षित बचाया गया।

ब्रेड फैक्ट्री सुरक्षित, टला बड़ा हादसा

राहत की बात ये रही कि प्रशासन और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से गोदाम के बिल्कुल नजदीक स्थित एक ब्रेड फैक्ट्री को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। चूंकि यह पूरा इलाका वेयरहाउस (गोदाम) क्षेत्र है, इसलिए हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था और किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान

इस हादसे में गोदाम के भीतर रखे डालडा, रिफाइंड और सरसों तेल के ड्रम पूरी तरह जल गए हैं, जिससे शुरुआती अनुमान के अनुसार 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। गोदाम से जलकर बहे तेल के कारण आसपास के रास्तों और सड़कों पर भारी फिसलन की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰