मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज बारिश के बीच सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं. बीच ट्रैफिक गाड़ियां गहरे पानी में फंसकर बंद पड़ रही हैं. बाइक से लेकर कार सवारों तक सभी को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है. मुंबई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जुलाई 2026, 11:39 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुंबई में आफत की बारिश!
Photo: UB India News Archive

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज बारिश के बीच सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं. बीच ट्रैफिक गाड़ियां गहरे पानी में फंसकर बंद पड़ रही हैं. बाइक से लेकर कार सवारों तक सभी को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है.  मुंबई का मोगरा नाला लबालब भरकर बह रहा है, और मोगरा नाला प्रणाली से जुड़े छोटे नाले भी उफान पर हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण पानी की निकासी में देरी हो रही है. वहीं अंधेरी सबवे समेत कई अहम रास्ते बंद कर दिए गए हैं. आज हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया गया था.

चेंबूर में गाड़ी पर फिर गिरा पेड़

तेज बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटनाए भी लगातार बढ़ रही हैं. मुंबई के चेंबूर इलाके में फिर से एक पेड़ कार पर गिर गया. गनीमत ये रही कि  किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. चेम्बूर इलाके में ही पेड़ गिरने के हादसे में  11 साल के छात्र विहान श्रीवास्तव की जान चली गई थी. हादसे के बाद खतरनाक पेड़ों को काटने की शुरू हुई थी इस बीच भी पेड़ गिरने के हादसे बरकरार हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मोगरा गाला उफान पर, अंधेरी सबवे बंद

मोगरा नाला मुंबई के पश्चिमी उपनगरों विशेषकर अंधेरी, वर्सोवा और जोगेश्वरी में स्थित एक प्रमुख और बड़ा खुला हुआ तूफानी जल निकासी नाला Storm Water Drain है. यह भूमिगत रूप से अंधेरी सबवे के नीचे से बहता हुआ मालाड खाड़ी और अंततः अरब सागर में गिरता है. भारी बारिश के दौरान, जब नाले के पानी का स्तर बढ़ जाता है, तो अक्सर इसके उफान पर आने से अंधेरी सबवे और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ आ जाती है. BMC मोगरा नाले की क्षमता बढ़ाने और इसे चौड़ा करने की परियोजनाओं पर काम करती रही है.

मुंबई के ये रास्ते यातायात के लिए बंद 

  •  चेंबूर स्थित नूर-ए-इलाही सर्विस रोड
  •  अंधेरी स्थित वीरा देसाई रोड
  •  महानगरपालिका मार्केट रोड
  •  अंधेरी स्थित स्वामी विवेकानंद मार्ग
  •  अंधेरी सबवे (भूमिगत मार्ग)
  •  विक्रोली हुमा मॉल जंक्शन
  •  गांधीनगर जंक्शन
  •  परेश पार्क मार्केट के रास्ते

महानगरपालिका प्रशासन नागरिकों से अपील कर रही है कि वे इन सड़कों पर यात्रा करने से बचें. वरना वह यहां फस सकते हैं. तेज बारिश के बीच उनको और भी ज्यादा परेशानी हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

बारिश के बीच मेट्रो में खराबी

बारिश के बीच भीड़भाड़ के समय मेट्रो लाइन 2ए पर तकनीकी खराबी आ जाने से ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे बारिश के कारण पहले से ही परेशानी का सामना कर रहे यात्रियों की मुसीबतें और बढ़ गईं. महा मुंबई मेट्रो परिचालन निगम लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने पुष्टि की कि सेवाएं लगभग 90 मिनट तक बाधित रहीं, लेकिन तकनीकी टीमों ने खराबी को दूर कर दिया, जिसके बाद पूरे गलियारे के दोनों ट्रैक पर ट्रेनों का सामान्य परिचालन बहाल हो गया. जलभराव की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मॉनसून के दौरान यात्री बड़े पैमाने पर मेट्रो सेवाओं का उपयोग करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई में आज बारिश का रेड अलर्ट

मुंबई में आज अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है. नागरिकों को सुरक्षित रखने और मदद के लिए BMC के 10,000 कर्मचारी ऑन-फील्ड तैनात हैं. सभी 26 सहायक आयुक्तों को अपने-अपने वॉर्ड में मौजूद रहकर स्थिति नियंत्रित करने का आदेश दिया गया है. BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े 10 हजार CCTV कैमरों के जरिए डिजास्टर मैनेजमेंट सेल से रख रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰