दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली. हालांकि लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 9 जुलाई 2026, 07:47 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह
Photo: UB India News Archive
दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली. हालांकि लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित हुआ. खासकर ऑफिस और स्‍कूल-कॉलेज जानेवालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए दिनभर भारी बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार राजधानी में अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. IMD का कहना है कि 10 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वर्षा होने की संभावना है. वहीं, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक और पूर्वी राजस्थान में 9 जुलाई को अच्छी बारिश का अनुमान है.
गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुनिरका और अन्य निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रशासन की ओर से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यातायात सामान्य बना रहे. IMD के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे राजधानी का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवाएं लगभग शांत रहीं. मौसम विभाग का मानना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और उमस में भी कमी होगी.

अन्‍य राज्‍यों में भी जमकर बारिश

बुधवार को भी उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय रहा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में रातभर हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़क यातायात और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई. वहीं राजस्थान के डूंगरपुर में गरज-चमक के साथ हुई भारी बारिश ने कई बस्तियों को जलमग्न कर दिया. पुराने शहर के घाटी, कनेरा पोल, मोची बाजार और भोईवाड़ा जैसे इलाकों में तीन फीट से अधिक पानी भरने की सूचना है. मौसम विभाग ने लोगों को भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय मानसून के चलते अगले कुछ दिनों तक दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे की बारिश के आंकड़े

दिल्ली-एनसीआर में सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं। दिल्ली में टुकमीरपुर, खजूरी में 160 मिलीमीटर, सफदरजंग में 73 मिलीमीटर, पालम में 63 मिलीमीटर, लोधी रोड में 80 मिलीमीटर, रिज में 78 मिलीमीटर, दिल्ली विश्वविद्यालय में 90 मिलीमीटर हुई। वहीं गाजियाबाद में हिंडन में 134 मिलीमीटर और कमला नेहरू नगर में 164 मिलीमीटर बारिश हुई। गुरुग्राम में नॉर्थ कैप विश्वविद्यालय में 27 मिलीमीटर और केवीके में 36 मिलीमीटर बारिश हुई। गौतम बुद्ध नगर के टांडा में 62 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश से NH-24 पर जलभराव, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गाजीपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (NH-24) पर जलभराव हो गया है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि सड़क पर पानी भरने के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है. स्थिति सामान्य करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीमें जल निकासी का काम कर रही हैं. पुलिस ने गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है. वाहन चालक सेक्टर-62 से वसुंधरा, बुद्ध चौक और मोहन नगर होते हुए सीमापुरी के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है.

दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर लंबा जाम, गाजियाबाद में सड़कों पर नाव चलाने की नौबत

पिछले कई घंटों से जारी भारी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर जलभराव होने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और वाहन रेंगते नजर आए. सड़कों पर भरे पानी के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, नोएडा के सेक्टर-6 में तेज बारिश और तेज हवाओं के चलते एक पेड़ गिर गया. दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित राजा धीर सिंह मार्ग पर भी भारी बारिश के कारण पेड़ धराशायी हो गया. हालांकि, इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने में जुटा है.

दिल्‍ली ही नहीं, गुरुग्राम में भी हालत खराब

मानसून की भारी बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटी साइबर सिटी को पूरी तरह ठप कर दिया है. बारिश में सड़कें दरिया बन गईं और कारें पानी में फंस गई हैं. हर साल की तरह इस साल भी गुरुग्राम का वही हाल है.नालियों और ड्रेनेज की खराब व्यवस्था, पुरानी नालियों का जाम होना, ड्रेनेज सिस्टम का ठीक से काम नहीं करने की वजह से बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है. नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर जलभराव है. जिससे गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ी है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰