सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से मांगा जवाब …………..

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्य में शिक्षकों और उच्च शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों का मुद्दा जोर-शोर से गूंजा. सत्ता पक्ष के ही विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बड़े पैमाने पर रिक्तियों का सवाल उठाया. इस विषय पर बहस के दौरान जब सदन में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 21 जुलाई 2026, 07:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से मांगा जवाब …………..
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्य में शिक्षकों और उच्च शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों का मुद्दा जोर-शोर से गूंजा. सत्ता पक्ष के ही विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बड़े पैमाने पर रिक्तियों का सवाल उठाया. इस विषय पर बहस के दौरान जब सदन में गतिरोध बढ़ने लगा तो खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कमान संभाली. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग को विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं और एक महीने के भीतर इन सभी पदों पर बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

शालिनी मिश्रा ने उठाया उच्च शिक्षा में 85% खाली पदों का मुद्दा

बता दें कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जेडीयू विधायक शालिनी मिश्रा ने ध्यानाकर्षण के जरिए राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में मैनपावर की भारी कमी का मामला सामने रखा. उन्होंने सदन को बताया कि विभाग में लगभग 85 प्रतिशत पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यों पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है. इस सवाल का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर ने सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने माना कि पद खाली हैं, लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीर है और जल्द ही इन सभी रिक्त पदों को भरने के लिए नई बहाली प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी.

62 प्रतिशत शिक्षकों की कमी पर भड़के जेडीयू विधायक श्याम रजक

सदन में दूसरा बड़ा सवाल जेडीयू विधायक श्याम रजक ने उठाया. उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों की बदहाली का मुद्दा उठाया. श्याम रजक ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इन आवासीय विद्यालयों में स्वीकृत पदों के मुकाबले 62 प्रतिशत शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे गरीब और वंचित तबके के बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है. इस पर विभागीय मंत्री लखींद्र पासवान ने जवाब दिया कि बिहार लोक सेवा आयोग को नए शिक्षकों की बहाली के लिए अधियाचना भेजी जा चुकी है.

समय सीमा की मांग पर अड़े विधायक, मंत्री के जवाब से असंतोष

मंत्री लखींद्र पासवान के इस पारंपरिक जवाब पर विधायक श्याम रजक ने असंतोष जताया और नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने सरकार से पूछा कि सिर्फ अधियाचना भेजने से काम नहीं चलेगा, सरकार यह स्पष्ट करे कि इन स्कूलों को नए शिक्षक कब तक मिल जाएंगे. श्याम रजक ने बहाली प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक निश्चित समय सीमा बताने की मांग की. इस पर मंत्री लखींद्र पासवान ने दोबारा कहा कि सरकार की मंशा साफ है और वे खुद चाहते हैं कि बिना किसी देरी के जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति धरातल पर उतरे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी घोषणा, एक महीने का दिया अल्टीमेटम

वहीं, इस मुद्दे पर जब सदन में विधायकों की नाराजगी और बहस बढ़ती दिखी, तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद हस्तक्षेप किया. मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों के महत्व को रेखांकित करते हुए बड़ा आश्वासन दिया. उन्होंने सदन के पटल पर घोषणा की, “मैं शिक्षा विभाग को इस पूरी प्रक्रिया की विशेष मॉनिटरिंग करने का कड़ा निर्देश देता हूं. सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ठीक एक महीने के अंदर इन विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली सुनिश्चित कर ली जाएगी.” मुख्यमंत्री के इस भरोसे के बाद सदन का माहौल शांत हुआ और बेरोजगार युवाओं में नौकरी की नई उम्मीद जगी है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰