पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके में गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया. सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. उग्र भीड़ ने एक बस, पुलिस की गाड़ी और मीडियाकर्मियों की एक गाड़ी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 8 अगस्त 2026, 05:07 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में
Photo: UB India News Archive
राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके में गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया. सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. उग्र भीड़ ने एक बस, पुलिस की गाड़ी और मीडियाकर्मियों की एक गाड़ी में आग लगा दी. इस दौरान मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकारों और कैमरामैन के साथ भी मारपीट और धक्का-मुक्की की गई. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. भीड़ ने करीब 3 करोड़ की गाड़ियां फूंक दीं। इस मामले में पुलिस ने 500 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। 20 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. पहले लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में भीड़ उग्र हो गई. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर खड़े वाहनों को निशाना बनाते हुए एक बस में आग लगा दी. इसके बाद पुलिस की एक गाड़ी और मीडिया की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया. आगजनी के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे.
दो घंटे तक जाम, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे, आगजनी और सड़क जाम की सूचना मिलते ही पटना सिटी के एसडीओ सत्यम सहाय और अपर पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पुलिस की मदद से उपद्रवियों को सड़क से हटाया और हालात पर काबू पाया. हंगामे की वजह से एनएच-30 पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सामान्य कराया और लोगों को सुरक्षित निकाला.

मौत सामने थी………..

ट्रक ड्राइवर प्रदीप ढाई घंटे की दहशत एक सांस में सुना डालते हैं। फिर भगवान का नाम लेकर कहते हैं। ऊपर वाले की कृपा है कि बच गया। ‘मैं ट्रक चलाता हूं। मेरी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाड़ी निकालने की तैयारी में था तभी हल्ला मच गया। अचानक करीब 100 लोग शोर मचाते आए। वे ईंट पत्थर फेंक रहे थे। मेरी गाड़ी पर पत्थर की बारिश कर दी। जान बचाने के लिए मैं सीट ने नीचे छिप गया। पत्थर लगने से शीशा टूटा गया। इसके बाद बड़े-बड़े पत्थर केबिन में आने लगे। एक तो सीधे मेरी आंख के पास लगा। मुझे लगा आज बच नहीं पाऊंगा। दर्द सहकर चुपचाप दुबका रहा। ऐसा लगा जैसे मौत सामने आ गई है। कुछ बोलता तो वे लोग जिंदा जला देते।’

सीवान के प्रदीप उपद्रव के दौरान बैरिया मेट्रो स्टेशन के पास अपनी गाड़ी के साथ फंस गए थे। हादसे में एक युवक की मौत के बाद जीरो माइल से बैरिया तक शुक्रवार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक भीड़ ने उपद्रव किया। एक दर्जन से अधिक गाड़ियों (बस, ट्रक, जेसीबी, कार और बाइक शामिल) में तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस चौकी फूंक दी।

ऑटो चलाने वाले राजकुमार यादव उपद्रव में फंस गए थे। भीड़ ने उनकी ऑटो के शीशे तोड़े दिए। उन्होंने कहा, ‘एक्सीडेंट यहां से 1 किलोमीटर पहले हुआ था। मेरी ऑटो बस स्टैंड के पास मेट्रो ब्रिज के नीचे थी। उपद्रवी नशे में चूर थे। अधिकतर स्मैकियर थे। सबके हाथ में ईंट, पत्थर और डंडे थे। जो भी गाड़ी दिखी भीड़ ने उसमें तोड़फोड़ की।  ‘पास के एक घर के आदमी ने तोड़फोड़ कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की तो सभी उनके घर को घेर कर पथराव करने लगे। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो उनके सामान और मोबाइल फोन छीन लिए। मेरे ऑटो में करीब 4000 रुपए का नुकसान हुआ है।’ अनुज अपनी ऑटो में पड़े शीशे के टुकड़ों को हटाते दिखे। हमने पूछा कि कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया, ‘मेरी गाड़ी में 5 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। गरीब आदमी हूं। किसी तरह ऑटो चलाकर परिवार पाल रहा हूं।

प्रशांत कुमार ट्रक ऑनर हैं। इनकी एक गाड़ी को भीड़ ने तोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरे एक ट्रक के शीशे भीड़ ने तोड़ दिए। करीब 10 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।’

जानिए पूरी घटना, सड़क पर गाड़ी छोड़कर भागे लोग

दरअसल, शुक्रवार को पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह रोड क्रॉस कर रहे 26 साल के मनीष को बस ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मनीष अपने भाई के साथ पटना आ रहा था। दोनों भाई फ्लैक्स का काम करते थे। बस का पहिया मनीष के सिर पर चढ़ गया था। छोटे भाई के सामने ही बड़े भाई की मौत हो गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर हादसे के बाद भागने लगा। लोगों ने दौड़कर बस रोका, लेकिन ड्राइवर भाग निकला। 9.30 बजे परिवार को हादसे की सूचना मिली। चंद मिनटों में 40-50 लोगों की भीड़ बस की और दौड़ी आई। बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। कुछ भीड़ देखते ही बस से निकलकर भागे, कुछ को लोगों ने बस से बाहर निकाला। इसके बाद बस में आग लगा दी।

बस जलती देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कार, ऑटो, बाइक और दूसरी गाड़ियों में बैठे लोग वाहन छोड़कर भागने लगे। कई लोग चाबी तक नहीं निकाल पाए। सड़क पर खड़ी गाड़ियां खाली हो गईं। दुकानदारों ने भी तुरंत शटर गिरा दिए। रास्ते में जो वाहन मिला, उसे भीड़ ने निशाना बनाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस की गाड़ी भी आग के हवाले कर दी गई। करीब डेढ़ एक घंटे तक हालात बेकाबू रहे। आग बुझाने और भीड़ को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। तब तक कई वाहन जल चुके थे और दोपहर 12 बजे तक जीरो माइल का पूरा इलाका दहशत में था।

ट्रैफिक सार्जेंट मेजर बोले- लोग उग्र थे, हमें भागना पड़ा

घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक ट्रैफिक चेक पोस्ट थी। यहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सार्जेंट मेजर दीपक ठाकुर ने बताया, ‘20 से 30 की संख्या में लोग थे। वे कुछ भी करने को तैयार थे। मैं चेक पोस्टर के अंदर बैठा था। हंगामा सुनकर बाहर आया। उन लोगों ने एक चेक पोस्ट को आग के हवाले कर दिया। लोग इतने उग्र थे कि हमें भागकर जान बचानी पड़ी।’ ‘इसके बाद वे लोग दूसरी चेक पोस्ट की ओर बढ़े, वहां भी तोड़फोड़ की। पुलिस वालों की ओर बढ़ने लगे। भीड़ में शामिल लोगों की संख्या ज्यादा होने की वजह से पुलिस को पीछे हटना पड़ा। जवान वहां से जान बचाकर भागे। उन लोगों ने पुलिसकर्मियों के बैग, वर्दी, पैसे, मोबाइल, चार्जर और कैश भी लूट लिए।’ घटना के वक्त ASI एनएन सिंह पोस्ट पर तैनात थे। उन्होंने कहा, ‘उपद्रव के समय मैं ट्रैफिक पोस्ट पर था। हादसे के बाद वहां बहुत सारे लोग जुट गए। गाड़ियों में आग लगाने लगे। हमारे साथ 2 थाने के पुलिसकर्मी थे, लेकिन हमें मौके से भागना पड़ा।’

चश्मदीद बालेश्वर ने बताया कि पहाड़ी मोड़ ट्रैफिक पोस्ट के पास मेरी दुकान है। लोगों की भीड़ चारों तरफ से आ रही थी। भीड़ को देखकर ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात 5 पुलिसकर्मी भाग निकले। मैं भी भागा। इसके बाद भीड़ ने पुलिस पोस्ट में आग लगा दी। तोड़फोड़ और आगजनी कर रही भीड़ को हटाने के लिए मौके पर 9 थाना की पुलिस को तैनात करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। करीब 3 से 4 घंटे बाद हालात काबू में आए और जाम छुड़ाया गया।

हादसे में मारे गए युवक मनीष की मां ने कहा, ‘मेरा बेटा रोज की तरह सुबह 7 बजे काम पर निकला था। उससे कहा था कि रात में जल्दी लौटना। उसकी लाश घर आई। बस में बहुत बुरी तरह से कुचला है।’ ‘उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है। वो 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। अभी शादी नहीं हुई थी। हम लोग उसके लिए लड़की देख रहे थे। पूरा घर वही चलाता था। बहुत समझदार और शांत स्वभाव का था। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि बेटा अब नहीं जाएगा। ऐसा लग रहा है कि शाम को आकर पूछेगा खाना क्या बना है।’ मनीष के पिता उमेंद्र महतो ने बताया, ‘घर का जवान बेटा चला गया। उसकी कमाई से घर चलता था। वो हमारा सहारा था। हम सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं। बस ड्राइवर की गलती से मैंने अपना बेटा खो दिया। हादसे के बाद बस का ड्राइवर भाग गया था। हम लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। हमें इंसाफ चाहिए।’

जान जोखिम में डालकर सड़क पार करना है मजबूरी

हादसा जीरो माइल के पास NH-30 पर हुआ। इस पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। पटना का मुख्य बस स्टैंड मीठापुर से बैरिया शिफ्ट होने के बाद इस रास्ते से बसों की भारी आवाजाही होती है। NH-30 से होकर ट्रक, बस और दूसरी गाड़ियां गांधी सेतु की मदद से गंगा नदी पार करती हैं और उत्तर बिहार जाती हैं। NH-30 चार लेन का है। दो लेन के बीच में डिवाइडर है, लेकिन इसकी ऊंचाई कम है। लोग पैदल सड़क पार करते हैं। इससे हादसे का जोखिम रहता है।स्थानीय महिला मीरा देवी ने बताया कि यहां हमेशा हादसे होते रहे हैं। 15-20 दिन या एक महीना में कोई न कोई घटना घट जाती है। हादसे पुल (फुट ओवर ब्रिज) नहीं होने के चलते होते हैं। लोगों के पास रोड क्रॉस करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। स्थानीय व्यक्ति सूरज कुमार ने कहा, ‘पुल नहीं होने के चलते यहां हमेशा हादसे होते रहते हैं। हमलोगों ने पैदल चलने वालों के लिए पुल बनाने की मांग की थी, लेकिन सरकार नहीं सुनी।’

किन्नर के नेतृत्व में पहुंचे उपद्रवी, 500 लोगों पर केस

अगमकुआं थाना के मसौढ़ी मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सड़क हादसे में मनीष कुमार की मौत हो गई। इसके बाद उपद्रवियों का गुस्सा हिंसक हो गया। पुलिस ने परिजनों को 20 हजार रुपए दिए। 4 लाख रुपए का चेक देकर मामला शांत कराया गया। इसके कुछ देर बाद निजी अस्पताल के पास की गली से किन्नर के नेतृत्व में करीब 50 उपद्रवी सड़क पर पहुंच गए। उपद्रवियों ने पुलिस की तीन गाड़ियों समेत करीब दर्जनभर वाहनों में आग लगा दी। उपद्रव पर पुलिस ने 500 अज्ञात पर केस किया है।पुलिस ने छापेमारी कर 20 लोगों को हिरासत में लिया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बाइपास उपद्रवियों के कब्जे में रहा। जाम के कारण यात्री परेशान रहे। उपद्रवियों ने करीब तीन करोड़ रुपए का नुकसान कर दिया।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰