बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 अगस्त 2026, 04:49 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
Photo: UB India News Archive

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन और रेंज में तैनात आईजी, डीआईजी और जिलों के एसपी को विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी यानी स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट का अधिकार दे दिया गया है. इस नए आदेश के बाद अब पुलिस के आला अधिकारी हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सीधे अपने स्तर पर मुचलका यानी बांड भरवाने की कार्रवाई कर सकेंगे.

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई होगी आसान
नई व्यवस्था का सबसे बड़ा असर यह होगा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संभावित रूप से शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों और अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ निवारक कार्रवाई तेजी से कर सकेंगे. बॉंड या मुचलका भरवाने की कार्रवाई के लिए हर बार मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी की प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

पहले मजिस्ट्रेट के पास था अधिकार
बता दें कि अब तक इस तरह की कार्रवाई में जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट रैंक के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती थी. पुलिस किसी व्यक्ति को चिह्नित करने के बाद संबंधित प्रशासनिक अधिकारी के स्तर पर कार्रवाई के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाती थी. विभागीय समीक्षा में यह बात सामने आई कि इस प्रक्रिया में समय लगने के कारण बॉंड भरवाने की कार्रवाई की गति प्रभावित होती है. इसी तकनीकी बारीकियों को समझते हुए गृह विभाग की ओर से यह फैसला लिया गया है.

BNSS की धाराओं के तहत मिलेगी शक्ति
इस फैसले के तहत बिहार सरकार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 125 से 143 के तहत विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियों का इस्तेमाल करने का अधिकार दिया है. BNSS में इन धाराओं के तहत शांति बनाए रखने और अच्छे आचरण के लिए सुरक्षा लेने से जुड़े प्रावधान हैं. धारा 125 से आगे की व्यवस्था में ऐसे मामलों में बांड या बॉन्ड लेने की प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है.

किन पुलिस अधिकारियों को अधिकार
बिहार गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार पुलिस जोन और रेंज में तैनात IG और DIG इस शक्ति का इस्तेमाल कर सकेंगे. जिलों में तैनात SSP और SP के अलावा City SP और ग्रामीण SP को भी यह अधिकार दिया गया है. यानी किसी जिले में पर्व या जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर अगर किसी व्यक्ति से खतरा महसूस होता है तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निवारक कार्रवाई की प्रक्रिया अपने स्तर से आगे बढ़ा सकेंगे.

रेल पुलिस के अधिकारियों को नहीं मिलेगा अधिकार
इस आदेश के तहत अहम बात यह भी है कि सरकार ने इस व्यवस्था के दायरे को लेकर एक महत्वपूर्ण अपवाद भी रखा है. रेल पुलिस रेंज में तैनात IG, DIG और SP को विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी की यह शक्ति नहीं दी गई है. यह अधिकार पुलिस जोन, रेंज और जिलों में तैनात संबंधित अधिकारियों के लिए रखा गया है.

पर्व-त्योहार में बढ़ेगी पुलिस की जिम्मेदारी
दरअसल, बिहार में बड़े धार्मिक पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में मेला और जुलूस निकलते हैं. ऐसे आयोजनों में भीड़ के साथ संवेदनशीलता भी बढ़ जाती है. सरकार का मानना है कि निवारक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज होने से पुलिस को संभावित उपद्रव और शांति भंग की स्थिति को पहले ही नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. इसका मकसद पर्व-त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखना और किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार
खास खबर

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खांग्याते को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें CID ने गिरफ्तार किया है. कल ही JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया. इससे पहले 22 जुलाई 2026 को एल खांग्याते ने […]

UB India News10 अग॰