पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या किसने और किस वजह से की. परिजनों के आरोप के बाद गोलू यादव के दोस्तों से जुड़े एंगल पर भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल करोड़ीचक इलाके में पुलिस जांच जारी है. गोलू यादव की हत्या के पीछे आपसी विवाद, पुरानी रंजिश या कोई अन्य वजह थी, इसकी भी जांच की जा रही है.
फायरिंग की आवाज पर ग्रामीण पहुंचे
गोलू के भाई महेश कुमार के अनुसार रात में हल्की बारिश हो रही थी। फायरिंग हुई तो गोली की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गोलू को पहचान लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने महेश को घटना की जानकारी दी। गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए पटना एम्स ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जमीन का कारोबार करता था
मृतक गोलू कुमार के भाई महेश कुमार ने बताया कि छोटा भाई छोटी-मोटी जमीन का कारोबार करता था। उन्होंने जानकारी दी कि बीती रात लगभग 10 बजे गोलू अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से किसान कॉलोनी में बैठा हुआ था। इसी दौरान मुझे सूचना मिली कि भाई को गोली लगी है। जिसके बाद मैंने तुरंत स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी।
जांच के लिए पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिम संकेत कुमार ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि किसान कॉलोनी में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या में मामला गोली मारकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है।








