पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 अगस्त 2026, 05:54 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
Photo: UB India News Archive

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले में भरत तिवारी की कथित मुठभेड़ में हुई मौत को इन आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि मामले की जांच जारी है।

एसटीएफ डीआईजी ने दी जानकारी

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक एसटीएफ ने 38 नक्सलियों और 1,716 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शीर्ष 10 और शीर्ष 20 सूची के 165 वांछित अपराधी व नक्सली शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, एसटीएफ के स्वापक प्रकोष्ठ ने 163 तस्करों को गिरफ्तार करके 2,188 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किए। बरामद मादक पदार्थों में 5.7 किलोग्राम हेरोइन/स्मैक, 13.43 किलोग्राम अफीम, 11.5 किलोग्राम चरस, 2,062 किलोग्राम गांजा और 96 किलोग्राम चूरा पोस्त शामिल है।

आधुनिक हथियार बरामद

सिंह ने कहा कि तकनीकी विश्लेषण, मानव खुफिया तंत्र और सीमावर्ती जिलों में निगरानी के जरिए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हमारा अभियान पूर्वोत्तर राज्यों से संचालित नेटवर्क और बिहार से मादक पदार्थों की आवाजाही पर भी केंद्रित है। बिहार पुलिस के बयान के अनुसार, एसटीएफ ने दो एके-47, एक एके-56, दो इंसास राइफल, एक कार्बाइन, पांच अर्द्धस्वचालित पिस्तौल और एक ग्लॉक पिस्तौल समेत 18 आधुनिक हथियार बरामद किए। इसके अलावा 398 देशी हथियार, 178 अधबने देशी हथियार और 3,195 जीवित कारतूस भी जब्त किए गए।

33 छोटी अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़

बयान में कहा गया है कि कार्रवाई के दौरान 33 छोटी अवैध हथियार निर्माण इकाइयों का भी भंडाफोड़ किया गया। बयान के अनुसार बैंक, आभूषण और गोल्ड लोन लूट गिरोहों के खिलाफ अभियान में 113 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 10 किलोग्राम सोना, 50 किलोग्राम चांदी और एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की गई। सिंह ने बताया कि इस वर्ष अभियान के दौरान एसटीएफ के दो जवान भी शहीद हुए। उन्होंने कहा कि एक जवान मार्च में मोतिहारी में अपराधियों से हुई मुठभेड़ में और दूसरा जून में जहानाबाद में घेराबंदी अभियान के दौरान शहीद हुआ।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰
JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार
खास खबर

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खांग्याते को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें CID ने गिरफ्तार किया है. कल ही JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया. इससे पहले 22 जुलाई 2026 को एल खांग्याते ने […]

UB India News10 अग॰