फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 अगस्त 2026, 05:14 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
Photo: UB India News Archive

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक एक कोचिंग संचालक से जान की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की एक युवती थाने पहुंची। उसने पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दी है। इसमें कोचिंग संचालक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। युवती ने लिखा है कि वह कोचिंग संचालक के कई राज जानती है। इस कारण उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसने सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।

खान सर पर आरोप लगाने वाली लड़की पहुंची थाने

पटना के पीरबहोर थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच युवती रविवार की देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पीरबहोर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि युवती का बयान लिया जा रहा है। धमकी मिलने की बात दो वर्ष पुरानी बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपनीयता

पीरबहोर थाना में शनिवार की शाम एक व्यक्ति ने आवेदन दिया था। बाद में जब पुलिस ने आवेदन को पढ़ा तो पता चला कि मामला एक कोचिंग संचालक और युवती से जुड़ा है। जाने-माने कोचिंग संचालक से जुड़ा मामला होने के कारण रविवार को पुलिस हरकत में आई। नाम के हिसाब से लड़की मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है। गोपनीयता बरतने के लिए लड़की के नाम का उजागर एनबीटी ऑनलाइन नहीं कर रहा है।

छव‍ि खराब करने की कोश‍िश: खान सर की टीम

उधर खान सर की टीम ने मीड‍िया को द‍िए बयान में कहा है क‍ि यह सब फैजल खान उर्फ खान सर की छव‍ि खराब करने की कोश‍िश है। टीम ने कहा क‍ि आवेदन कहां द‍िया है, क्‍यों द‍िया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। हर तरफ से खान सर को फंसाने की कोश‍िश की जा रही है। टीम ने यह भी कहा क‍ि रक्षाबंधन भी आने वाला है और इस मौके पर बड़ा कार्यक्रम होना है। ऐसे में बड़ी संख्‍या में कार्यक्रम में आने वाली छात्राओं को रोकने के ल‍िए ये साज‍िश रची जा रही है।

सुरक्षा की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंची लड़की

लड़की ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में लिखा है कि वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह वर्ष 2016 में पढ़ने के लिए पटना आई थी। वह कोचिंग संचालक से पढ़ती थी। तभी से वह उनसे जुड़े कई राज जानती है। इसकी वजह से उसे दिसंबर 2017 से परेशान किया जा रहा है।

कोचिंग संचालक पर राज छिपाने, धमकी का आरोप

युवती का आरोप है कि कोचिंग संचालक ने उसे फोन कर निजी जानकारी किसी को बताने से मना किया था। ऐसा करने पर उसे जान से मरवाने की धमकी दी गई। बाद में पुलिस ने युवती से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। आवेदन में युवती ने अस्थायी पता पटना का गांधी चौक का दिया है, मगर वो भी पूरा नहीं था। लिहाजा पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। इसी बीच युवती रविवार देर रात पीरबहोर थाना पहुंच अपनी बात पुलिस को बताई।

चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ विवादों में

  • पढ़ाई के दौरान संपर्क: युवती 2016 से पटना में खान सर की कोचिंग में पढ़ाई कर रही थी
  • गोपनीय जानकारियों का दावा: पढ़ाई के दौरान उसे कोचिंग संचालक से जुड़े कई गुप्त राज पता चले
  • 2017 से उत्पीड़न: आरोप है कि दिसंबर 2017 से ही उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा
  • जान से मारने की धमकी: युवती के अनुसार, कोचिंग संचालक ने फोन पर निजी जानकारियां सार्वजनिक न करने की हिदायत दी और ऐसा करने पर जान से मरवाने की धमकी दी
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰
JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार
खास खबर

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खांग्याते को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें CID ने गिरफ्तार किया है. कल ही JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया. इससे पहले 22 जुलाई 2026 को एल खांग्याते ने […]

UB India News10 अग॰