पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 अगस्त 2026, 07:43 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
Photo: UB India News Archive
बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते हुए पटना प्रशासन ने आर ब्लॉक और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी. आर ब्लॉक चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है. स्टेशन की तरफ से आर ब्लॉक आने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.
  • पटना में पीएचडी होल्डर्स का आंदोलन जारी है. आर ब्लॉक चौराहे पर हालात को संभालने के लिए पुलिस आंदोलनकारियों से बातचीत कर रही है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कुमुद पटेल भी आर ब्लॉक चौराहे पर पहुंच गए हैं. वह व्हीलचेयर पर वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि कुमुद पटेल समेत कई पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से अनशन पर हैं. फिलहाल पुलिस आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने और आगे की स्थिति पर सहमति बनाने की कोशिश कर रही है.
  • पटना में लोक भवन मार्च को लेकर पीएचडी कर रहे छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया. छात्र आर ब्लॉक चौराहे पर पहुंच गए. यहां उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई. कई छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारे लगा रहे हैं. पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है. छात्र अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं.

आर ब्लॉक चौराहे पर 100 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है. इसके अलावा आर ब्लॉक से लोकभवन तक रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन भी मौके पर पहुंचा दिया गया है. प्रशासन की ओर से पूरे इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है. कोशिश है कि मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो. वहीं, आंदोलन कर रहे पीएचडी होल्डर्स अपनी मांगों को लेकर लोकभवन तक पहुंचने की तैयारी में हैं.
पीएचडी होल्डर्स की क्या मांगें?
असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में UGC Regulation 2018 और Table 3A लागू किया जाए.
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रक्रिया नियमित और स्थायी हो, यानी खाली पदों पर जल्द नियमित नियुक्ति की जाए.
अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाकर 55 साल की जाए.
बिहार में प्रभावी डोमिसाइल नीति लागू की जाए.
बिहार स्टैच्यूट 2026 में बताई जा रही विसंगतियों को दूर किया जाए और योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति में उचित मौका मिले. गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर से जुड़े मामलों में सेवा सुरक्षा या उचित समायोजन किया जाए.
विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की स्वायत्तता में कथित हस्तक्षेप बंद किया जाए.
विश्वविद्यालयों में खाली Assistant Professor के पदों पर जल्द नियुक्ति की जाए.
छात्रों के समर्थन में चिराग पासवान ने लिखी थी सीएम सम्राट को चिट्ठी
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखी चिट्ठी में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली-2026 पर पुनर्विचार की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि नियमावली को अंतिम रूप देने से पहले छात्रों, अभ्यर्थियों, अतिथि शिक्षकों, विश्वविद्यालयों और विषय विशेषज्ञों से व्यापक चर्चा की जाए. साथ ही भर्ती प्रक्रिया को यूजीसी रेगुलेशन 2018 और टेबल 3A के अनुरूप करने, अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा 55 साल करने और विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियमित नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई थी. चिराग ने लंबे समय से काम कर रहे अतिथि शिक्षकों के अनुभव और भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ योग्य अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर देने की बात भी कही थी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰
पहले एक फिर दो और अब 13 शर्तें…
खास खबर

पहले एक फिर दो और अब 13 शर्तें…

शुरुआत में छात्रों का एक ही मुख्य नारा था कि शिक्षा विभाग TRE 4.0 का नोटिफिकेशन तुरंत जारी करे. जब छात्र आमरण अनशन पर बैठे, तो दबाव में आकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया. लेकिन नोटिफिकेशन आते ही विरोध का दायरा बढ़ गया. छात्र संगठनों […]

UB India News20 अग॰