हमास चीफ याह्या सिनवार के खात्मे के बाद क्या गाजा युद्ध समाप्त हो जाएगा?

7 अक्तूबर 2023 का वो दिन जब हमास के लड़ाकुओं ने गाज़ा से लगी इजरायल की सीमा (Israel Palestine war) में घुसपैठ की और खूब तबाही मचाई. 1206 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 255 लोगों को जिंदा पकड़कर बंधक बनाकर ले गए. हमास ने सोचा होगा कि इसके बाद इजरायल को घुटने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024, 06:45 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हमास चीफ याह्या सिनवार के खात्मे के बाद क्या गाजा युद्ध समाप्त हो जाएगा?
Photo: UB India News Archive

7 अक्तूबर 2023 का वो दिन जब हमास के लड़ाकुओं ने गाज़ा से लगी इजरायल की सीमा (Israel Palestine war) में घुसपैठ की और खूब तबाही मचाई. 1206 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 255 लोगों को जिंदा पकड़कर बंधक बनाकर ले गए. हमास ने सोचा होगा कि इसके बाद इजरायल को घुटने पर लाकर अपनी शर्त मंजूर करवा ली जाएगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इजरायल ने बिना शर्त बंधकों की रिहाई की बात कही और शुरू कर दी गाज़ा की तबाही. पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से गाज़ा में इजरायल ने हवा से लेकर जमीन तक अपने सैनिक उतार कर लगभग पूरे गाज़ा को खंडहर में तब्दील कर दिया.

बरबाद हो चुका गाज़ा

संयुक्त राष्ट्र के आकलन के अनुसार, लगभग 3,45,000 गाजावासियों को इस सर्दी में भूख के “विनाशकारी” स्तर का सामना करना पड़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कहा कि गाजा की लगभग 100 प्रतिशत आबादी अब गरीबी में पहुंच चुकी है. संगठन ने चेतावनी देते हुए कि युद्ध का गाजा पर प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक को महसूस होगा.

हानिये के बाद सिनवार ढेर

इतना ही नहीं फिलीस्तीन के गाज़ा के बाहर ईरान से हमास का नेतृत्व कर रहे इस्माइल हानिये को भी तेहरान में ढेर कर दिया. इस्माइल हानिये के बाद दूसरे प्रमुख बने याह्या सिनवार को गाज़ा में जिंदा खोजने के बाद इजरायल की सेना ने मौत के घाट उतार दिया और स्पष्ट संदेश दिया कि इजरायल के लोगों पर हमला करने वालों को इजरायल कभी नहीं छोड़ता है. देर सबेर सभी को अंजाम तक पहुंचा देता है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या याह्या सिनवार की मौत के बाद क्या युद्ध समाप्त हो जाएगा.

सिनवार की मौत पर क्या बोले नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा पट्टी में हमास प्रमुख याह्या सिनवार की हत्या फिलिस्तीनी क्षेत्र में साल भर चले युद्ध के “अंत की शुरुआत” थी. इजरायली सेना ने कहा कि एक लंबी तलाश के बाद, सैनिकों ने बुधवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में एक ऑपरेशन में हमास आतंकवादी संगठन के नेता याह्या सिनवार को मार गिराया गया है.

यह युद्ध के अंत की शुरुआत है

बता दें कि हमास ने अभी तक उसकी मौत की पुष्टि नहीं की है. युद्ध की शुरुआत में हमास को कुचलने की कसम खाने वाले नेतन्याहू ने सिनवार की हत्या के बाद सेना के एक्शन की तारीफ की है. इसके बाद तेतन्याहू ने कहा कि हालांकि यह गाजा में युद्ध का अंत नहीं है, यह अंत की शुरुआत है. इससे पहले नेतन्याहू ने सिनवार की मृत्यु को “हमास के  शासन के पतन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर” कहा था.

सिनवार की मौत पर क्या बोला अमेरिका

सिनवार की मौत पर अमेरिका से भी संदेश आया. अमेरिका ने कहा कि यह इज़राइल, संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया के लिए एक अच्छा दिन है. अब गाजा में हमास के बिना सत्ता का अवसर है, और एक राजनीतिक समाधान का अवसर है जो फ़िलिस्तीन और इजरायलियों के लिए बेहतर भविष्य प्रदान करता है.

कमला हैरिस का बयान

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस घटना पर कहा है कि सिनवार की मौत से लग रहा है कि गाज़ा का युद्ध अब समाप्ति की ओर है.

कहां और कितने हैं बंधक

बता दें कि जो 255 इजरायली लोगों को हमास ने बंधक बनाया था उसमें से 97 अभी भी उनके कब्जे में हैं. इजरायल का दावा है कि इनमें से भी 34 अब जिंदा नहीं हैं.

इजरायली सैना के प्रमुख हरजी हलेवी ने याह्या सिनवार की मौत के बाद कहा कि  हम सिनवार के साथ हिसाब-किताब तय कर रहे हैं, जो एक साल पहले के उस बेहद कठिन दिन के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि इजरायली सेना तब तक लड़ती रहेगी जब तक कि हम 7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल सभी आतंकवादियों को पकड़ नहीं लेते और सभी बंधकों को घर लेकर नहीं आ जाते. इजरायली सेना ने कहा कि सिनवार मिस्र की सीमा के पास दक्षिणी गाजा के राफा में एक ड्रोन द्वारा ट्रैक किए जाने के बाद गोलीबारी में मारा गया था.

हमास को नेतन्याहू की चेतावनी और धमकी

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि यदि फिलिस्तीनी आतंकवादी जीवित रहना चाहते हैं तो उन्हें बंधकों को मुक्त कर देना चाहिए और सरेंडर कर देना चाहिए. यह अंतिम मौका है.

गौर करने की बात यह है कि इजरायल की सेना के पास सिनवार की मौजूदगी को लेकर कोई इनपुट पहले से नहीं था. लेकिन हमले में तीन सैनिकों के मारे जाने की बात निकली जिनमें से एक याह्या सिनवार था.  इजरायल ने सिनवार के डीएनए मैचिंग के बाद यह बात कही.  सिनवार ने 20 साल इजरायल की जेल में बिताए थे. इसलिए इजरायल के पास सिनवार का डीएनए था.

7 अक्टूबर के लिए दोषी था सिनवार

इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने हमास को संदेश में कहा कि अब उनके पास आत्मसमर्पण करने और सभी बंधकों को उन्हें सौंपने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है. अभी 100 के करीब बंधक हमास के कब्जे में हैं, जिन्हें इजरायली सेना लगातार ढूंढ रही है. गैलेंट ने कहा कि इजरायल ने सिनवार के खात्मे के साथ इजरायलियों के लिए न्याय किया है. सिनवार एक हत्यारा और क्रूर आतंकवादी था. गैलेंट ने कहा, सिनवार ने 7 अक्टूबर को इजरायली नरसंहार की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया. उसने कई निर्दोष इजरायलियों की हत्या की थी. सिनवार से पहले हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह, हमास सैन्य प्रमुख मुहम्मद डीफ और कई अन्य आतंकवादियों का सफाया हो चुका है. यह लिस्ट दर्शाती है कि इजरायल अपने दुश्मनों का पीछा करता है और उन्हें जहन्नुम पहुंचाकर ही दम लेता है.

कायर की मौत मरा सिनवार

गैलेंट ने कहा कि सिनवार एक कायर की मौत मरा. सिनवार की मौत भागते समय हुई. न कि एक कमांडर के रूप में. वह ऐसा शख्स था जिसे सिर्फ अपनी परवाह थी. यह हमारे सभी दुश्मनों के लिए एक स्पष्ट संदेश है – आईडीएफ किसी भी व्यक्ति तक पहुंचेगा जो इज़रायल के नागरिकों या हमारे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो हम उसका खात्मा करके ही दम लेंगे.

बंधकों की रिहाई और हमास का संपूर्ण खात्मा

अब ऐसा जान पड़ रहा है कि हमास को जब तक कोई नया चीफ नहीं मिलता या इसकी घोषणा नहीं होती तब तक इजरायल का यह टारगेट है कि वह अपने बंधक हुए नागरिकों पर फोकस कर रहा है. इजरायल का इरादा है कि जल्द से जल्द अपने नागरिकों को खोजे और युद्ध को निर्णायक अंत तक ले जाए. इसके लिए वह हमास के बचे हुए लड़ाकों पर दबाव बना रहा है कि वे सरेंडर कर दें. ऐसा होने की स्थिति में गाज़ा में युद्ध अब समाप्त हो जाएगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
2029 में ही हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन !
खास खबर

2029 में ही हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन !

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। शिवराज सिंह चौहान ने बार-बार चुनाव को विकास में बाधक बताया है। उन्होंने हरिद्वार में संतों से अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जरूरी है। 2034 में नहीं 2029 में ही […]

UB India News24 अग॰
क्या तकनीक ने महाशक्तियों की पुरानी सैन्य बढ़त को कमजोर कर दिया है?
संपादकीय

क्या तकनीक ने महाशक्तियों की पुरानी सैन्य बढ़त को कमजोर कर दिया है?

युद्ध हमेशा से ताकत की परीक्षा रहा है। इससे पता चलता है कि किसके पास कितनी सैन्य ताकत है, कौन उसका कितना बेहतर इस्तेमाल कर सकता है और किसके पास लंबे समय तक लड़ने की क्षमता है। लेकिन अब दुनिया के कई संघर्षों में एक नया बदलाव दिखाई दे रहा है। छोटे खिलाड़ी ऐसी कार्रवाई […]

UB India News24 अग॰
क्या मौजूदा बिहार सरकार का इकबाल कमजोर हुआ है !…………
पटना

क्या मौजूदा बिहार सरकार का इकबाल कमजोर हुआ है !…………

बिहार में सम्राट सरकार, प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव के ‘डबल अटैक’ से दबाव में है? मुख्यमंत्री भले सम्राट चौधरी हैं लेकिन जदयू की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। जानकारों का कहना है कि नीतीश शासनकाल की तुलना में मौजूदा सरकार के ‘इकबाल’ में कमी आयी है। मौजूदा सरकार सवालों से घिरी हुई […]

UB India News22 अग॰
एनटीए पर क्यों लगातार उठ रहे सवाल……………
खास खबर

एनटीए पर क्यों लगातार उठ रहे सवाल……………

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जून, 2026 की यूजीसी-नेट परीक्षा के अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में गंभीर त्रुटियों और प्रश्नों की पुनरावृत्ति को स्वीकार करते हुए सितंबर में इन विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करने की घोषणा बेशक कर दी गई है, लेकिन यह स्थिति चिंताजनक इसलिए है, क्योंकि जिस परीक्षा के जरिये […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
खास खबर

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम बजाया गया और फिर पीएम ने राष्ट्रध्वज फहराया जिसके बाद राष्ट्र गान जन गण मन गाया गया. वंदे मातरम की रचना मशहूर लेखक बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने की थी. वंदे मातरम में मूल […]

UB India News16 अग॰
आजादी के 80 साल :  कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..
खास खबर

आजादी के 80 साल : कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..

आज हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने डिफेंस और आत्मनिर्भरता को लेकर खास तौर पर भारत की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत का रक्षा प्रोडक्शन लगभग चार गुना हो गया है. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर […]

UB India News15 अग॰
एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..
कारोबार

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

विदेशी अंशदान को लेकर भारत में बहस नई नहीं है। विदेशी धन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराता है, किंतु उसके साथ विदेशी प्रभाव, राजनीतिक हस्तक्षेप और राष्ट्रीय हितों पर संभावित प्रभाव की चिंता भी जुड़ी रहती है। इसी संतुलन के लिए विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, […]

UB India News13 अग॰