जम्‍मू-कश्‍मीर के गांदरबल में रविवार रात को बड़ा आतंकी हमला ,7 लोगों की गई जान

जम्‍मू-कश्‍मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले का सच बेहद खौफनाक है. घाटी के विकास को परवान चढ़ा रहे मजदूरों को निशाना बनाकर आतंकियों ने बड़ी कायरता का परिचय दिया है. कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश में उमर अब्‍दुल्‍ला की नई सरकार बनी है. जिसके बाद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024, 05:34 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जम्‍मू-कश्‍मीर के गांदरबल में रविवार रात को बड़ा आतंकी हमला ,7 लोगों की गई जान
Photo: UB India News Archive

जम्‍मू-कश्‍मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले का सच बेहद खौफनाक है. घाटी के विकास को परवान चढ़ा रहे मजदूरों को निशाना बनाकर आतंकियों ने बड़ी कायरता का परिचय दिया है. कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश में उमर अब्‍दुल्‍ला की नई सरकार बनी है. जिसके बाद यह पहला मौका है जब विकास की परियोजना को आतंकियों ने निशाना बनाया है. जिस जेड-मोड टनल के लिए यह मजदूर काम कर रहे थे वो भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है. खुफिया और सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक कश्मीर में नई सरकार बनने के बाद इस सबसे बड़े आतंकी हमले में प्राथमिक तौर पर द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ का नाम सामने आ रहा है.

इस साल कश्मीर में टीआरएफ का ये पहला बड़ा हमला है. इससे पहले इस साल जम्मू में इस संगठन ने आतंकी हमले को अंजाम दिया. केंद्रीय गृह सचिव ने इस आतंकी हमले की जानकारी जम्मू कश्मीर डीजीपी से ली. साथ ही आतंकियों के खिलाफ चल रहे काउंटर ऑपरेशन का भी ब्योरा लिया. जम्मू कश्मीर में नई सरकार बनने के बाद टीआरएफ यानी द रजिस्‍टेंस फ्रंट के आतंकियों का यह बड़ा आतंकी हमला है. खासबात यह है कि पिछले 10 सालों में इस इलाके में आतंकियों ने ना के बराबर कोई वारदात को अंजाम दिया है.

पहली बार आतंकी हमले में हुआ ऐसा?
इस साल जितने भी बड़े आतंकी हमले हुए हैं वह जम्मू में हुए हैं. यह पहली बार है जब कश्मीर में इस साल इतना बड़ा आतंकी हमला हुआ है. पहली बार ऐसा है जब विकास की परियोजनाओं को आतंकियों ने निशाना बनाने की कोशिश की है. पहली बार ऐसा है कि लोकल और नॉन लोकल दोनों को टारगेट किया गया है. विकास परियोजनाओं में शामिल लोगों के हौसले को पस्त करने की खौफनाक रणनीति अब आतंकी संगठन अपना रहे हैं. गांदरबल में जिस टनल के पास यह आतंकी हमला हुआ है, वह आल वेदर रोड है. इस ऑल वेदर रोड का निर्माण पिछले कुछ सालों से चल रहा है. यह रोड़ सीधे गांदेरबल से सोनमर्ग और वहां से लेह को कनेक्ट करता है.

गांदरबल आतंकी हमले में मृतकों की हुई पहचान

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार रात बड़ा आतंकी हमला हो गया। आतंकियों ने एक डॉक्टर समेत 6 प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में मारे गए सभी लोगों की पहचान हो गई है। डॉक्टर की पहचान बडगाम के शहनवाज अहमद के तौर पर हुई है। अन्य 6 मृतकों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर के गुरमीत सिंह, बिहार के रहने वाले अनिल कुमार शुक्ला और फहीम नजीर, कठुआ के रहने वाले शशि अब्रोल, बिहार के मोहम्मद हनीफ और कलीम के रूप में की गई है।

निर्माणाधीन सुरंग में काम कर रहे थे मजदूर

आतंकियों ने ये हमला रविवार रात एक निर्माणाधीन सुरंग के पास किया था। ये निर्माणाधीन सुरंग जेड मोड़ के नाम से जानी जाती है। बताया जाता है कि यहां काम करने वाले मजदूर रात में खाना खा रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों की बौछार कर दी।

एक आतंकी मारा गया

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली। भारतीय सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादी के पास हथियारों का जखीरा बरामद है। घटनास्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना का संयुक्त सर्च अभियान अभी भी चलाया जा रहा है।

पाक आतंकियों ने घाटी को फिर किया अशांत

गांदरबल आतंकी हमले पर बीजेपी नेता रविंदर रैना ने कहा, ‘कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक बार फिर कश्मीर घाटी को अशांत कर दिया है। रात के अंधेरे में छिपकर इन निर्दयी पाकिस्तानी आतंकवादियों ने सुरंग के काम में लगे मजदूरों पर गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में कई मजदूरों और कारीगरों की जान चली गई। यह बहुत दुखद, बहुत हृदय विदारक घटना है।’

आतंकियों की हर साजिश को करेंगे नाकाम- रैना

इसके साथ ही बीजेपी नेता रैना ने कहा, ‘हमने पहले भी पाकिस्तान की हर कोशिश और आतंकवादियों की हर कोशिश को नाकाम किया है। भविष्य में भी हम मिलकर पाकिस्तान और आतंकवादियों की हर साजिश और कोशिश को नाकाम करेंगे।’

 

Categories: अपराध
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
अपराध

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा से कश्मीर गेट तक 47 किलोमीटर तक एक नाबालिग के साथ बस में दरिंदगी हुई और आरोपी लड़की को कश्मीर गेट उतारकर फरार हो गए. मामला 4 अगस्त का है, दोनों आरोपी तिमारपुर से अरेस्ट हो गए हैं.

UB India News31 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰