RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने गुरुवार को दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वो पटना AIIMS के सिक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहा था। दानापुर कोर्ट ने पिंकू यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024, 10:39 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल
Photo: UB India News Archive

आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने गुरुवार को दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वो पटना AIIMS के सिक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहा था। दानापुर कोर्ट ने पिंकू यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आज प्रशासन कुर्की के लिए विधायक के भाई के घर पहुंचा था। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही पिंकू ने सरेंडर कर दिया।

बुधवार देर रात पुलिस ने ​​​​आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पर छापेमारी की थी। रेड के दौरान पुलिस ने 3 बंदूक बरामद हुई थी। इनका लाइसेंस भी नहीं था। इसके अलावा 11 लाख कैश, नोट गिनने की मशीन, पुराने स्टांप पेपर, जमीन के कागजात भी छापेमारी में मिले थे।

पुलिस ने फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए हैं। इसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र है।

​​पिंकू यादव पर आरोप है कि उसने 22 अगस्त 2024 को पटना AIIMS के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला करवाया था। वो इस घटना के बाद से ही फरार था।

दानापुर-2 एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया में खगौल थाना में दर्ज केस 284/24 में कोर्ट के आदेश पर वारंट जारी हुआ था। इसी सिलसिले में पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव के कोठवा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि

QuoteImage

पिंकू यादव के ठिकाने से तीन बंदूक बरामद की गई है। किसी का लाइसेंस नहीं है। इसके साथ ही फाइनेंशियल डॉक्युमेंट भी मिले है। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से नोट गिनने की मशीन भी मिली है।

इससे पहले 13 नवंबर को पुलिस ने पिंकू यादव के घर पर सरेंडर करने के लिए नोटिस चिपकाया था। बुधवार देर रात पुलिस पिंकू यादव की तलाश में पहुंची थी, लेकिन वो नहीं मिला।

AIIMS के सिक्योरिटी चीफ पर गोली चलवाने का आरोप

22 अगस्त 2024 को AIIMS के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रेमनाथ राय पर जानलेवा हमला किया गया था। दीघा एलिवेटेड रोड पर घर से ऑफिस जाते समय अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे।

इस मामले में दानापुर से आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव का नाम मास्टमाइंड के रूप में सामने आया था। जिसके बाद 23 अगस्त को प्रेमनाथ राय ने खगौल थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी। आरोप है कि पिंकू यादव AIIMS में गार्ड की नियुक्ति में अपने लोगों को रखना चाहता था।

नौकरी के नाम पर लिए गए थे 60 हजार

बताया जाता है कि इसके लिए उसने 35 लोगों से 60-60 हजार रुपए भी वसूले गए थे। वसूली की रकम के आधे पैसे पिंकू यादव को रखने थे। बाकी के पैसे का बंटवारा होना था, लेकिन AIIMS चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के इनकार करने के बाद पिंकू यादव परेशानी बढ़ गई थी।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
अपराध

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा से कश्मीर गेट तक 47 किलोमीटर तक एक नाबालिग के साथ बस में दरिंदगी हुई और आरोपी लड़की को कश्मीर गेट उतारकर फरार हो गए. मामला 4 अगस्त का है, दोनों आरोपी तिमारपुर से अरेस्ट हो गए हैं.

UB India News31 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰