पटना में आज 70वीं बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्र गांधी मैदान में करेंगे प्रदर्शन

बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 11 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को प्रदर्शन के 12वें दिन सभी गांधी मैदान पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे। दरअसल शनिवार को प्रशांत किशोर एक बार फिर से धरने में शामिल होने पहुंचे थे। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 दिसंबर 2024, 07:14 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में आज 70वीं बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्र गांधी मैदान में करेंगे प्रदर्शन
Photo: UB India News Archive

बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 11 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को प्रदर्शन के 12वें दिन सभी गांधी मैदान पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे। दरअसल शनिवार को प्रशांत किशोर एक बार फिर से धरने में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया था कि रविवार को गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे छात्र संसद का आयोजन करेंगे। इसके लिए दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है।

प्रशांत किशोर ने कहा था कि छात्र और शिक्षाविद कल बैठकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है। वे लोग छात्रों के साथ हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व छात्र ही करेंगे। उनकी भूमिका सिर्फ इतनी रहेगी कि वे पूरी ताकत के साथ खड़े रहेंगे। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से गांधी मैदान में छात्र संसद के आयोजन करने को लेकर परमिशन नहीं दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से जन सुराज के अध्यक्ष को लेटर जारी कर परमिशन नहीं देने की बात कही गई है। वहीं डीएम ने कहा कि गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे बैठने और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है। शनिवार को शाम 5:30 बजे जन सुराज पार्टी की ओर से पत्र मिला था। जबकि अनुमति के लिए प्रमंडलीय आयुक्त को आवेदन दिया जाता है। अगर इसके बाद भी छात्र वहां इकट्ठा होते हैं तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम नीतीश से मिलने को लेकर पूरे दिन अड़े रहे अभ्यर्थी​​​​​​​

सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए सभी अभ्यर्थी​​​​​​ शनिवार से ही अड़े हुए हैं। गर्दनीबाग पहुंचे सदर एसडीएम गौरव कुमार ने आयोग के सचिव से मुलाकात कराने की बात कही थी। इस पर अभ्यर्थियों​​ का कहना है कि ‘वे लोग जिन पर आरोप लगा रहे उनके अधिकारी से मिलकर क्या करेंगे। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ही उम्मीद है। उनसे ही मिलेंगे।’

एसडीएम गौरव कुमार ने करीब आधे घंटे तक समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद अधिकारी धरना स्थल से निकल गए थे।

3 जनवरी तक गर्दनीबाग में गुरु रहमान के एंट्री बैन

शनिवार को कोचिंग संचालक गुरु रहमान से पटना पुलिस ने पूछताछ की थी। गर्दनीबाग थाना से नोटिस मिलने के बाद गुरु रहमान थाने पहुंचे थे और अपना पक्ष रखा था।

थाने से निकल कर गुरु रहमान ने कहा था कि कानूनी प्रक्रिया के तहत पहुंचे थे। पुलिस ने नोटिस भेजा था। पुलिस की ओर से 3 जनवरी को फिर से बुलाया गया है। तब तक किसी भी परिस्थिति में गर्दनीबाग धरना स्थल जाने से मना किया गया है।

आयोग का री एग्जाम से इनकार

इधर री-एग्जाम की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से बीपीएससी ने साफ कह दिया कि ‘किसी भी हालत में 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द नहीं किया जाएगा, दोबारा परीक्षा नहीं होगी।’ शुक्रवार को एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार ने कहा कि ‘किसी भी हालत में 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द नहीं किया जाएगा। बापू परीक्षा परिसर के 12000 अभ्यर्थियों की फिर से 4 जनवरी को परीक्षा होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा अप्रैल में होने की संभावना है। ऐसे में सभी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तैयारी करें।’

बता दें कि धरने के बीच शनिवार को प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों से मिलने धरना स्थल पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रामांशु से चर्चा की. इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा था, गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे सारे छात्र और युवा उनके भविष्य की चिंता करने वाले सभी लोग साथ में बैठेंगे और छात्र संसद में एक साथ आगे की योजना बनाई जाएगी. इसका आयोजन दोपहर को 12 बजे किया जाएगा.

सीएम नीतीश कुमार से मिलने पर अड़े हैं अभ्यर्थी 

बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की सीधे सीएम नीतीश कुमार से मिलने की मांग है. शनिवार सुबह गर्दनीाग सदर एसडीएम गौरव कुमार ने आयोग के सचिव से मुलाकात करने के लिए कहा था लेकिन इस पर छात्रों ने कहा कि “हम लोग जिन पर आरोप लगा रहे हैं, उस संस्था के अधिकारी से मिलकर क्या करेंगे. हमें सीएम नीतीश कुमार से उम्मीद है. उनसे ही मुलाकात करेंगे.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰