गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीपीएससी के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई. इस दौरान सोमवार की सुबह-सुबह गांधी मैदान में जमकर बवाल हुआ. रविवार की रात को ही गांधी मैदान को खाली करा दिया गया था. इस बीच जन सुराज पार्टी ने आरोप लगाया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 6 जनवरी 2025, 05:36 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive

बीपीएससी के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई. इस दौरान सोमवार की सुबह-सुबह गांधी मैदान में जमकर बवाल हुआ. रविवार की रात को ही गांधी मैदान को खाली करा दिया गया था. इस बीच जन सुराज पार्टी ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तारी करने के दौरान पुलिस ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारा है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.

वहीं पीके की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है. पुलिस पीके को गिरफ्तार करके चेकअप के लिए एम्स ले गई है. वहीं उनके समर्थक भी पहुंचे हुए हैं. बता दें कि पीके चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए थे. प्रशांत किशोर को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी. एम्स में चेकअप कराने के बाद फिलहाल प्रशांत किशोर को पुलिस ने सुरक्षित जगह रखा हुआ है. प्रशांत किशोर पर प्रतिबंधित क्षेत्र में आंदोलन सरकारी काम में बाधा समेत कई तरह के आरोप है. प्रशांत किशोर के खिलाफ गांधी मैदान थाने में दो केस दर्ज किए गए हैं. प्रशांत किशोर को पुलिस AIIMS से निकाल कर नौबतपुर पहुंच चुकी है.

प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी को लेकर पटना जिला प्रशासन ने कहा, ‘जन सुराज पार्टी के श्री प्रशांत किशोर एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा अपनी पाँच सूत्री माँगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था. प्रशासन द्वारा वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया गया था प्रतिबंधित क्षेत्र में ग़ैर-क़ानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अनेक बार आग्रह करने तथा पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल ख़ाली नहीं किया गया. अतः आज दिनांक 06.01.2025 को सुबह में उन्हें कुछ समर्थकों के साथ गिरफ़्तार किया गया है. वे लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं. विहित प्रक्रिया के तहत कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवायी की जा रही है.’

PK की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों का हंगामा 

प्रशांत किशोर को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस उन्हें किसी अज्ञात जगह पर लेकर जा रही है. वहीं इस बीच पटना प्रशांत किशोर के समर्थकों का बवाल जारी है. दरअसल पीके की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है. पटना पुलिस प्रशांत किशोर को अरेस्ट कर एम्स (AIIMS) पटना लेकर गई थी. लेकिन, पीके के समर्थकों के बवाल के कारण वहां उन्हें एडमिट नहीं करा सकी. बताया जा रहा है कि पटना पुलिस प्रशांत किशोर की मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल ढूंढ रही है. उन्हें एंबुलेंस में पटना के आसपास अज्ञात जगहों पर घुमा रही है.

इसके बाद पुलिस उन्हें पटना से बाहर नौबतपुर इलाके की तरफ लेकर बढ़ी है और किसी अज्ञात जगह लेकर जा रही है. इस बीच प्रशांत किशोर का अनशन जारी है. बता दें कि पीके चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए थे. प्रशांत किशोर को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी. एम्स में चेकअप कराने के बाद फिलहाल प्रशांत किशोर को पुलिस ने सुरक्षित जगह रखा हुआ है. प्रशांत किशोर पर प्रतिबंधित क्षेत्र में आंदोलन सरकारी काम में बाधा समेत कई तरह के आरोप है. प्रशांत किशोर के खिलाफ गांधी मैदान थाने में दो केस दर्ज किए गए हैं. प्रशांत किशोर को पुलिस AIIMS से निकाल कर नौबतपुर पहुंच चुकी है.

वहीं इससे पहले बीपीएससी (BPSC) परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल बार-बार गांधी मैदान खाली करने की अपील कर रही पटना पुलिस ने आखिरकार सोमवार की सुबह करीब 3 बजकर 45 मिनट पर प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया. जानकारी के अनुसार आज सुबह-सुबह भारी संख्या में पुलिस बल गांधी मैदान पहुंची और प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को जबरन अपने साथ एम्स पटना ले गयी है.

हालांकि एम्स पटना के पास बवाल बढ़ता देख पुलिस अब प्रशांत किशोर को लेकर एम्स से बाहर निकल गयी. बता दें, प्रशांत किशोर गांधी मैदान से हटना नहीं चाह रहे थे. तभी पुलिस ने जबरन उन्हें हिरासत में लिया. इस दौरान पुलिस ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ भी मारा है. इसके बाद सीधे उन्हें एम्स ले जाया गया. इसके बाद गिरफ्तारी की पुष्टि हुई.

प्रशांत किशोर ने पटना पुलिस से मांगा गर्म पानी

पटना पुलिस प्रशांत किशोर को लेकर फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची है. जानकारी के अनुसार फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशांत किशोर मेडिकल चेकअप कराने की तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने नौबतपुर में मेडिकल चेकअप कराने से इंकार कर दिया था. लेकिन, अब फतुहा में मेडिकल चेकअप के लिए प्रशांत किशोर तैयार हो गए हैं. इस दौरान प्रशांत किशोर ने पुलिस से गर्म पानी मांगा है.

3 घंटे तक इधर-उधर घुमाने के बाद प्रशांत किशोर को लेकर फतुहा पहुंची पुलिस

प्रशांत किशोर को अरेस्ट करने के बाद पटना पुलिस 3 घंटे तक इधर उधर घुमाने के बाद आखिरकार फतुहा पहुंची है. मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस प्रशांत किशोर को फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गयी है, जहां उनका मेडिकल जांच करवाया जा रहा है. इससे पहले पुलिस प्रशांत किशोर को लेकर नौबतपुर की तरह जा रही थी.

जनसुराज के समर्थकों ने पटना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी से नाराज जन सुराज के समर्थकों का कहना है कि पटना पुलिस प्रशांत किशोर को AIIMS में भर्ती नहीं करा पाई. 5 घंटे से पुलिस प्रशांत किशोर को लेकर पटना के इर्द गिर्द घूम रही है. वहीं जन सुराज के लोगों ने आरोप लगाया है कि पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर को ले जाने के दौरान महिलाओं और बच्चों को भी पीटा है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰