पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में ठेकेदार सुरेश हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्‍या केस में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है. हत्याकांड के आरोपी सुरेश को हैदराबाद से हिरासत में लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है. सुरेश ही वो ठेकेदार है, जिसकी प्रोपर्टी के सेप्टिक टैंक से पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव मिला था. जानकारी के मुताबिक आरोपी सुरेश को देर रात […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 6 जनवरी 2025, 06:42 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में ठेकेदार सुरेश हुआ गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive

छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्‍या केस में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है. हत्याकांड के आरोपी सुरेश को हैदराबाद से हिरासत में लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है. सुरेश ही वो ठेकेदार है, जिसकी प्रोपर्टी के सेप्टिक टैंक से पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव मिला था. जानकारी के मुताबिक आरोपी सुरेश को देर रात हिरासत में लिया गया. खबर ये भी आ रही कि उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की तरफ से नही की गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुरेश

इस मामले में अब तक 4 गिरफ्तारियां

इस मामले में पहले ही तीन गिरफ्तारियां हो चुकी है. इस तरह अब इस मामले में 4 गिरफ्तारियां हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि उसने इस मामले में कई कड़ियां जोड़ ली है. बताया जा रहा है कि इस मामले की ज्यादा जानकारी देने के लिए पुलिस की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस की जा सकती है. मुकेश चंद्रकार का शव पिछले हफ़्ते छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक ठेकेदार के शेड में सेप्टिक टैंक में मिला था.

मुकेश को आखिरी बार नए साल के दिन बीजापुर के पुजारी पारा में अपने घर से निकलते हुए देखा गया था और उनके भाई युकेश ने अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले की जांच शुरू करने के बाद, पुलिस ने 32 वर्षीय चंद्राकर का शव छतन पारा बस्ती में पाया, जो उनके घर से बहुत दूर नहीं है. मुकेश एक साहसी और निडर पत्रकार थे, वो स्वतंत्र रूप से एनडीटीवी के साथ भी जुड़े हुए थे.

  • मुकेश एनडीटीवी सहित अन्य समाचार चैनलों के लिए एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करते थे और एक यूट्यूब चैनल ‘बस्तर जंक्शन’ भी चलाते थे, जिसके लगभग 1.59 लाख सब्सक्राइबर हैं.
  • उन्होंने अप्रैल 2021 में बीजापुर में टेकलगुडा नक्सली हमले के बाद माओवादियों की कैद से कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास को रिहा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस घटना में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे.
  • पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुकेश एक जनवरी की रात को लापता हो गए थे और उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज थे मुकेश

मुकेश ने छत्तीसगढ़ के बासागुड़ा जैसे मुश्किल इलाके में उन्होंने पत्रकारिता में नए आयाम स्थापित किए. वो हाशिए पर पड़े लोगों की आवाज बन गए थे. बस्तर में मुकेश महज एक पत्रकार नहीं थे, वो आवाज़ थे उन लोगों की जिनकी कहानियां अक्सर अनसुनी रह जाती हैं. आदिवासियों के पलायन का दर्द हो, सड़कों की बदहाली, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी. मुकेश ने बस्तर के मुद्दों को अपनी जिंदगी का मिशन बना लिया था.

मुकेश की हत्या की क्या वजह

गंगालूर से नेलशनार तक बन रही सड़क में 1 किलोमीटर के दायरे में 35 से अधिक गड्ढे थे.  इस खबर में निलेश कहानी कह रहे थे तो मुकेश कैमरे के पीछे मौजूद थे. इस रिपोर्ट पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन ये कार्रवाई मुकेश के लिए जानलेवा साबित हुई.

मुकेश की सलवा जुडूम की आपबीती

मुकेश ने बताया था कि कैसे जुडूम के नेता ठेकेदार बन गए थे. राहत शिविर में घटिया राशन मिलता, और लोग खेत और मकान छोड़कर मजदूरी करने को मजबूर थे. कई लड़कों के हाथों में डंडे की जगह बंदूकें आ गईं. इसी बीच उनकी मां को कैंसर हो गया. उनके समाज में मौत के बाद जलाने और दफनाने दोनों का रिवाज है. साथ ही एक परंपरा है कि मृत शरीर के पास अपनी छत के खपरैल का एक टुकड़ा रखा जाता है. उनकी मां की अंतिम ख्वाहिश थी कि उनकी मौत के बाद उन्हें जलाया नहीं बल्कि गांव में पापा के निधन के बाद जहां उन्हें दफनाया गया था, वहीं उन्हें भी दफनाया जाए. साथ ही गांव के घर की छत का ही खपरैल उनके मृत शरीर के पास रखा जाए.

मुकेश के दोस्त ने बताई संघर्ष की कहानी

मुकेश ने अपने संघर्षों को पत्रकारिता के जरिए एक आवाज दी. बासागुड़ा जैसे इलाके में, जहां 10वीं पास करना भी बड़ी बात है, उन्होंने पत्रकारिता में नए आयाम स्थापित किए. कभी महुआ बीना, कभी गैरज में काम किया. उनके बचपन के दोस्त विजय मोरला ने बताया कि बांसागुड़ा में पढ़ाई की. सलवा जुड़ूम आ गया हम लोग अलग हो गये. भाई के साथ आवापल्ली में रहने लगा. मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रही. घर में दुकान लगाता था, कैरम क्लब बनाया. महुआ बीनने मैं और वो साथ जाते थे. बांसागुड़ा में कैंप के सामने था. वहां बेर का पेड़ था तो खाने चले जाते थे.

जांच के लिए एसआईटी गठित

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की घोषणा की थी. शर्मा ने कहा, ‘‘इस मामले में सुरेश मुख्य आरोपी है. वह बीजापुर में कांग्रेस नेता और पार्टी का पदाधिकारी है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीम बनाई गई. उसके और अन्य आरोपियों के बैंक खाते ‘फ्रीज’ करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हमने सुरेश चंद्राकर के तीन खातों को ‘फ्रीज’ कर दिया है.”

शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने आरोपी की अवैध संपत्तियों और अतिक्रमणों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है. उपमुख्यमंत्री ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर के बारे में कहा कि वह माओवाद प्रभावित क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में अपनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे और स्थानीय मुद्दों की उन्हें गहरी समझ थी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
अपराध

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा से कश्मीर गेट तक 47 किलोमीटर तक एक नाबालिग के साथ बस में दरिंदगी हुई और आरोपी लड़की को कश्मीर गेट उतारकर फरार हो गए. मामला 4 अगस्त का है, दोनों आरोपी तिमारपुर से अरेस्ट हो गए हैं.

UB India News31 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰