एलन मस्क की नजर ब्रिटेन की सियासत पर !

एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप का साथ देकर जो बाइडन का गेम फिनिश कर चुके हैं. अब उनकी नजर ब्रिटेन की सियासत पर है. वह अब ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की कुर्सी के पीछे पड़ गए हैं. दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है. आगामी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025, 07:52 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एलन मस्क की नजर ब्रिटेन की सियासत पर !
Photo: UB India News Archive

एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप का साथ देकर जो बाइडन का गेम फिनिश कर चुके हैं. अब उनकी नजर ब्रिटेन की सियासत पर है. वह अब ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की कुर्सी के पीछे पड़ गए हैं. दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है. आगामी चुनाव से पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर की कुर्सी कभी भी जा सकती है. उन्हें पद से हटाने के लिए वह अपना पासा फेंक चुके हैं. जी हां, फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि एलन मस्क ने चुनाव से पहले स्टार्मर को पद से हटाने को लेकर अपने सहयोगियों के साथ एक सीक्रेट बातचीत की है.

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी एलन मस्क ने पिछले महीने फरवरी में होने वाले चुनावों से पहले जर्मनी की एक अप्रवासी विरोधी पार्टी का समर्थन किया था. साथ ही वह ब्रिटेन की राजनीति पर भी कई बार बयान दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से इस्तीफे की मांग की थी. पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग की वजह से ही स्टार्मर एलन मस्क के टारगेट पर हैं. एलन मस्क ट्रंप को अमेरिका में जीत दिलवा कर दुनिया को दिखा चुके हैं कि उनके सपोर्ट से कैसे सत्ता इधर की उधर हो सकती है.

एलन मस्क ने क्या प्लानिंग की
रॉयटर्स ने फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि एलन मस्क ने इस बात पर विचार किया है कि कैसे वह और उनके सहयोगी मजबूत लेबर सरकार को अस्थिर कर सकते हैं. ब्रिटिश सरकार में बदलाव लाने के लिए दूसरे राजनीतिक आंदोलनों के लिए समर्थन कैसे जुटाया जाए, इस बारे में भी एलन मस्क ने जानकारी मांगी है. मस्क का मानना है कि पश्चिमी सभ्यता खतरे में है. ब्रिटेन में अभी लेबर पार्टी की ही सरकार है. हालांकि, एलन मस्क की इस रिपोर्ट पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

क्यों स्टार्मर के पीछे पड़े एलन मस्क?
एलन मस्क बीते कुछ समय से पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग को लेकर पीएम कीर स्टार्मर पर हमलावर हैं. एलन मस्क ने पहले स्टार्मर पर आरोप लगाया था कि 2008 से 2013 के बीच जब वे डायरेक्टर ऑफ पब्लिक प्रॉसिक्यूशन थे, तब उन्होंने गोरी लड़कियों से बलात्कार करने वाले पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर एक्शन नहीं लिया था. उस ग्रूमिंग पर मुकदमा चलाने में विफल रहे थे. बाद में स्टार्मर ने ब्रिटेन के टॉप प्रॉसिक्यूटर के रूप में अपने काम का बचाव किया.

एलन मस्क ने बढ़ाई स्टार्मर की मुसीबत
ब्रिटेन में अभी स्टार्मर सरकार बैकफुट पर है. एलन मस्क ने ही उनकी मुसीबत बढ़ाई है. एलन मस्क के आरोप के बाद विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी ने उत्तरी इंग्लैंड में बच्चों के खिलाफ दशकों पुराने यौन अपराधों की नई राष्ट्रीय जांच की मांग की है. दरअसल, उत्तरी अंग्रेजी शहरों में मुख्य रूप से पाकिस्तानी मूल के पुरुष गोरी ब्रिटिश लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाते हैं. उनका रेप करते हैं. उन्हें नशे की आदत लगाते हैं. ऐसा करने वाले पाकिस्तानी गिरोह को पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग कहा जा रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
2029 में ही हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन !
खास खबर

2029 में ही हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन !

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। शिवराज सिंह चौहान ने बार-बार चुनाव को विकास में बाधक बताया है। उन्होंने हरिद्वार में संतों से अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जरूरी है। 2034 में नहीं 2029 में ही […]

UB India News24 अग॰
क्या तकनीक ने महाशक्तियों की पुरानी सैन्य बढ़त को कमजोर कर दिया है?
संपादकीय

क्या तकनीक ने महाशक्तियों की पुरानी सैन्य बढ़त को कमजोर कर दिया है?

युद्ध हमेशा से ताकत की परीक्षा रहा है। इससे पता चलता है कि किसके पास कितनी सैन्य ताकत है, कौन उसका कितना बेहतर इस्तेमाल कर सकता है और किसके पास लंबे समय तक लड़ने की क्षमता है। लेकिन अब दुनिया के कई संघर्षों में एक नया बदलाव दिखाई दे रहा है। छोटे खिलाड़ी ऐसी कार्रवाई […]

UB India News24 अग॰
क्या मौजूदा बिहार सरकार का इकबाल कमजोर हुआ है !…………
पटना

क्या मौजूदा बिहार सरकार का इकबाल कमजोर हुआ है !…………

बिहार में सम्राट सरकार, प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव के ‘डबल अटैक’ से दबाव में है? मुख्यमंत्री भले सम्राट चौधरी हैं लेकिन जदयू की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। जानकारों का कहना है कि नीतीश शासनकाल की तुलना में मौजूदा सरकार के ‘इकबाल’ में कमी आयी है। मौजूदा सरकार सवालों से घिरी हुई […]

UB India News22 अग॰
एनटीए पर क्यों लगातार उठ रहे सवाल……………
खास खबर

एनटीए पर क्यों लगातार उठ रहे सवाल……………

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जून, 2026 की यूजीसी-नेट परीक्षा के अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में गंभीर त्रुटियों और प्रश्नों की पुनरावृत्ति को स्वीकार करते हुए सितंबर में इन विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करने की घोषणा बेशक कर दी गई है, लेकिन यह स्थिति चिंताजनक इसलिए है, क्योंकि जिस परीक्षा के जरिये […]

UB India News19 अग॰
जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….
राष्ट्रीय

जनगणना 2027: आंकड़ों की लड़ाई या सत्ता के नए समीकरण को लेकर क्यों मचा है घमासान………………….

जनगणना को लेकर इस समय जो सियासी घमासान है, उसकी जड़ सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि जातिगत आंकड़े, आरक्षण, सामाजिक न्याय और भविष्य के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनगणना 2027 में पहली बार स्वतंत्र भारत में व्यापक जाति-गणना शामिल की जा रही है। केंद्र सरकार ने 30 […]

UB India News19 अग॰
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
खास खबर

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम बजाया गया और फिर पीएम ने राष्ट्रध्वज फहराया जिसके बाद राष्ट्र गान जन गण मन गाया गया. वंदे मातरम की रचना मशहूर लेखक बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने की थी. वंदे मातरम में मूल […]

UB India News16 अग॰
आजादी के 80 साल :  कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..
खास खबर

आजादी के 80 साल : कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..

आज हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने डिफेंस और आत्मनिर्भरता को लेकर खास तौर पर भारत की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत का रक्षा प्रोडक्शन लगभग चार गुना हो गया है. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर […]

UB India News15 अग॰
एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..
कारोबार

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

विदेशी अंशदान को लेकर भारत में बहस नई नहीं है। विदेशी धन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराता है, किंतु उसके साथ विदेशी प्रभाव, राजनीतिक हस्तक्षेप और राष्ट्रीय हितों पर संभावित प्रभाव की चिंता भी जुड़ी रहती है। इसी संतुलन के लिए विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, […]

UB India News13 अग॰