गया में टूटा मंच, गिरे राजद के सांसद…………

गया में सोमवार को औरंगाबाद के सांसद (राजद ) अभय कुशवाहा मंच से गिर गए। गनीमत रही कि सांसद को चोट नहीं लगी। दरअसल, एक निजी स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम था। जिसमें सांसद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थें। कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर कई लोग मौजूद थे। इसी बीच अभय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 28 जनवरी 2025, 06:22 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गया में टूटा मंच, गिरे राजद के सांसद…………
Photo: UB India News Archive

गया में सोमवार को औरंगाबाद के सांसद (राजद ) अभय कुशवाहा मंच से गिर गए। गनीमत रही कि सांसद को चोट नहीं लगी। दरअसल, एक निजी स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम था। जिसमें सांसद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थें।

कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर कई लोग मौजूद थे। इसी बीच अभय कुशवाहा भी पहुंच गए। मंच पर लगी कुर्सी पर वे बैठे। उनके साथ अन्य नेता भी मंच साझा कर रहे थे। मंच पर दो महिलाएं भी बैठीं थीं। इसी बीच संचालक ने किसी प्रतिभागी को अपनी प्रस्तुति देने के लिए कहा। मंच का एक हिस्सा अचानक से गिर गया। सांसद सहित कई लोग नीचे गिर गए।

मंच पर बैठे सांसद सहित अन्य अतिथि।
मंच पर बैठे सांसद सहित अन्य अतिथि।

मंच निर्माण में लापरवाही पर लापरवाही

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंच कमजोर था और उसे सही तरीके से नहीं बनाया गया था। अधिक भार पड़ने की वजह से वह टूट गया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सांसद को तत्काल सहारा देकर उठाया गया। कुछ अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी है।

घटना के बाद सांसद अभय कुशवाहा के समर्थकों ने मंच निर्माण में लापरवाही पर नाराजगी जताई। हालांकि इसे मौके पर ही दबाने की भरपूर कोशिश की गई। कहा गया कि ऐसे आयोजन में सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने भी मंच निर्माण में लापरवाही की आलोचना की।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

7 Articles loaded
मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?
पटना

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक तस्वीर ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है। औरंगाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद अभय कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। सीएम आवास पर हुई इस मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही विपक्षी खेमे में हलचल तेज हो गई है। […]

UB India News15 जुल॰
‘बाप-दादा पर आएंगे तो बवाल हो जाएगा’, इतना कहते ही भिड़ गए विधायक और सांसद…………..
औरंगाबाद

‘बाप-दादा पर आएंगे तो बवाल हो जाएगा’, इतना कहते ही भिड़ गए विधायक और सांसद…………..

बिहार के औरंगाबाद शहर के एक सेमिनार हॉल में गुरुवार की शाम एक अखबार के डिबेट शो में जमकर बवाल हो गया। उस शो में भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर के कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह और अन्य दलों के नेता मौजूद थे। सभी नेता एंकर और कार्यक्रम में मौजूद जनता […]

UB India News12 सित॰
मगध के महासंग्राम में रामाधार , किसकी डुबोएंगे नैया, किसका करेंगे बेड़ा पार?
पटना

मगध के महासंग्राम में रामाधार , किसकी डुबोएंगे नैया, किसका करेंगे बेड़ा पार?

बीजेपी नेताओं की आपसी लड़ाई कहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस स्लोगन को कहीं बेअसर न कर दे, जिसमें बड़े फक्र से कहा जा रहा है ‘अबकी बार नीतीश, 225’। अभी हाल ही में भाजपा के एक कद्दावर नेता ने अपनी ही पार्टी के विरुद्ध एक नई पार्टी को खड़ा कर समस्त एनडीए को […]

UB India News25 अग॰
बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ , आज औरंगाबाद से दोपहर बाद गयाजी में प्रवेश करेगी यात्रा
गया

बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ , आज औरंगाबाद से दोपहर बाद गयाजी में प्रवेश करेगी यात्रा

बिहार में विधानसभा चुनाव पहले सियासी उबाल है. विपक्ष एकजुट होकर एनडीए को हराने की पुरजोर कोशिश में जुटा हुआ है. चुनाव आयोग के स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई. जिसका आज दूसरा दिन है. आज तेजस्वी और राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का रूट– कुटुम्बा, औरंगाबाद, देव, गुरारू से गुजरेगा, तो कल यानी 19 […]

UB India News18 अग॰
हम भाई-भतीजावाद नहीं करते
पटना

हम भाई-भतीजावाद नहीं करते

औरंगाबाद में आज प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान इन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के बारे में सच्चाई बोलने का प्रयास किया तो उनके कार्यकर्ता को झूठे केस में फंसाया गया है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। दिलीप जायसवाल का भंडाफोड़ हो चुका है। इस राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था में मंगल […]

UB India News30 जुल॰
बुजुर्ग को बलि चढाने के मामले में एक रिश्तेदार समेत 4 लोग गिरफ्तार
अपराध

बुजुर्ग को बलि चढाने के मामले में एक रिश्तेदार समेत 4 लोग गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कुछ लोगों और एक तांत्रिक द्वारा 65 वर्षीय एक व्यक्ति की बलि दे दी गई। बुजुर्ग शख्स को बलि दिए जाने के बाद उसके धड़ को होलिका दहन की आग में जला दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बुजुर्ग की गुमशुदगी की शिकायत […]

UB India News29 मार्च
प्रगति यात्रा : औरंगाबाद में आज सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
खास खबर

प्रगति यात्रा : औरंगाबाद में आज सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

औरंगाबाद में प्रगति यात्रा पर आज सीएम नीतीश कुमार आ रहे हैं। वे देव प्रखंड अंतर्गत बेढ़नी गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बेढ़नी गांव को सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा को लेकर सोमवार को भी पूरे दिन अधिकारियों का जमावड़ा […]

UB India News11 फ़र॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)