बुजुर्ग को बलि चढाने के मामले में एक रिश्तेदार समेत 4 लोग गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कुछ लोगों और एक तांत्रिक द्वारा 65 वर्षीय एक व्यक्ति की बलि दे दी गई। बुजुर्ग शख्स को बलि दिए जाने के बाद उसके धड़ को होलिका दहन की आग में जला दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बुजुर्ग की गुमशुदगी की शिकायत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 29 मार्च 2025, 12:06 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बुजुर्ग को बलि चढाने के मामले में एक रिश्तेदार समेत 4 लोग गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive

बिहार के औरंगाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कुछ लोगों और एक तांत्रिक द्वारा 65 वर्षीय एक व्यक्ति की बलि दे दी गई। बुजुर्ग शख्स को बलि दिए जाने के बाद उसके धड़ को होलिका दहन की आग में जला दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बुजुर्ग की गुमशुदगी की शिकायत

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक (SP) अंबरीश राहुल ने कहा, ’13 मार्च को मदनपुर पुलिस को गुलाब बिगहा गांव के निवासी युगल यादव (65) की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच दल गठित किया। जांच के दौरान अधिकारियों को पड़ोसी गांव पूर्णाडीह गांव के समीप बंगरे गांव में होलिका दहन सामग्री से अपहृत व्यक्ति का हड्डियां मिलने की जानकारी मिली।’

होलिका दहन की राख से मिली मानव हड्डियां

एसपी अंबरीश राहुल ने कहा, ‘अधिकारियों ने होलिका दहन वाले स्थान का निरीक्षण किया, जहां उन्हें जली हुई मानव हड्डियां और उक्त अपहृत व्यक्ति का चप्पल बरामद हुई। साथ ही पास के पुलिया पर खून का निशान पाया गया।’

बलि में शामिल था रिश्तेदार धर्मेन्द्र

एसपी के अनुसार जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस तांत्रिक रामाशीष रिकियासन के घर पर पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद उसके एक रिश्तेदार धर्मेन्द्र रिकियासन को थाना ले आई। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने उक्त कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की तथा उसके निशानदेही पर अपहृत व्यक्ति का साईकिल बरामद किया गया।

गर्दन काटकर धड़ को होलिका दहन में जलाया

बाद में आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया तो पता चला कि युगल यादव का गर्दन काटकर धड़ को होलिका दहन में जला दिया गया है। धर्मेंद्र के बयान के आधार पर पुलिस ने पास के गेहूं के एक खेत से युगल यादव का कटा हुआ सिर बरामद किया।

नाले में मिला धारदार हथियार

पुलिस ने घटना के सिलसिले में फरार तांत्रिक (रामाशीष रिकियासन) के रिश्तेदार धर्मेंद्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त हथियार पूर्णाडीह एवं मजरेठी गांव के बीच के एक नाले से बरामद किया गया।

पहले भी एक लड़के की दी गई थी बलि

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि रामाशीष रिकियासन एक तांत्रिक है, जो सुधीर पासवान की पत्नी को बच्चा नहीं होने के कारण तांत्रिक क्रिया कर मानव बलि का कार्य कर रहा था। पहले भी रामाशीष द्वारा एक लड़के की बलि दी गई थी। पिछली घटना के सिलसिले में मदनपुर थाने में पिछले साल एक मुकदमा दर्ज किया गया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰