‘बाप-दादा पर आएंगे तो बवाल हो जाएगा’, इतना कहते ही भिड़ गए विधायक और सांसद…………..

बिहार के औरंगाबाद शहर के एक सेमिनार हॉल में गुरुवार की शाम एक अखबार के डिबेट शो में जमकर बवाल हो गया। उस शो में भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर के कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह और अन्य दलों के नेता मौजूद थे। सभी नेता एंकर और कार्यक्रम में मौजूद जनता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 12 सितंबर 2025, 07:29 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘बाप-दादा पर आएंगे तो बवाल हो जाएगा’, इतना कहते ही भिड़ गए विधायक और सांसद…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार के औरंगाबाद शहर के एक सेमिनार हॉल में गुरुवार की शाम एक अखबार के डिबेट शो में जमकर बवाल हो गया। उस शो में भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर के कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह और अन्य दलों के नेता मौजूद थे। सभी नेता एंकर और कार्यक्रम में मौजूद जनता के सवालों का जवाब दे रहे थे।

लालू-कांग्रेस राज के पाप की गठरी ढो रहे- सुशील सिंह
इसी दौरान जनता के एक सवाल के जवाब में पूर्व सांसद सुशील सिंह ने कहा कि ‘पूर्ववर्ती सरकार ने कोई काम नहीं किया है। हम लोग पूर्ववर्ती सरकार की पाप की गठरी ढो रहे है। जो भी काम हो रहा है, वह हमारी सरकार में हो रहा है।’ इस पर विधायक आनंद शंकर सिंह ने आपत्ति जताई। कहा कि ‘ऐसी बात मत कहिए। आपके पिताजी भी दो बार कांग्रेस से विधायक रहे। इसका मतलब उन्होने भी कोई काम नहीं किया।’

बाप-दादा पर मत आइए: पूर्व सांसद
इस पर पूर्व सांसद अपने पिता स्व. रामनरेश सिंह उर्फ लूटन बाबू द्वारा किए गए कार्यों को गिनाने लगे। यह सुनकर विधायक ने कहा कि ‘आपने स्वयं के और अपने पिताजी के काम गिना दिए। मैंने भी काम किए है, मेरे द्वारा किए गए कार्यों को भी स्वीकार कीजिए, इसका कुछ क्रेडिट हमें भी मिलने दीजिए।’ इसी बात पर पूर्व सांसद भड़क उठे और तल्ख लहजे में कहा कि ‘बाप-दादा पर मत आइए, कुछ भी हो जाएगा।’ इसके बाद ही बवाल हो गया। आप वो पूरा वीडियो नीचे देख सकते हैं।

जदयू नेता को करना बीच-बचाव
पूर्व सांसद और विधायक में हो रही तीखी नोंक झोंक के दौरान जदयू के जिलाध्यक्ष व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने बीच बचाव किया। उन्होने बीच में आकर विधायक आनंद शंकर सिंह को शांत कराया। पूर्व विधायक की पहल से दोनों के बीच मामला तो शांत हो गया लेकिन दोनों के समर्थक आपस में भिड़ पड़े।

नेताओं के बाद समर्थक भिड़े
दोनों नेताओं के बीच नोंकझोंक के बाद उनके समर्थक आक्रोशित हो गए। वो दर्शक दीर्घा से सीधे मंच के नीचे तक पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। दोनों पक्ष अपने नेता के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ अन्य तरह की बात कहने लगे। नौबत मारपीट होने जैसी बन आई लेकिन दोनों पक्षों के समझदार लोगों ने मामला संभाल लिया, अन्यथा हिंसक घटना भी हो सकती थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

7 Articles loaded
मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?
पटना

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक तस्वीर ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है। औरंगाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद अभय कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। सीएम आवास पर हुई इस मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही विपक्षी खेमे में हलचल तेज हो गई है। […]

UB India News15 जुल॰
मगध के महासंग्राम में रामाधार , किसकी डुबोएंगे नैया, किसका करेंगे बेड़ा पार?
पटना

मगध के महासंग्राम में रामाधार , किसकी डुबोएंगे नैया, किसका करेंगे बेड़ा पार?

बीजेपी नेताओं की आपसी लड़ाई कहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस स्लोगन को कहीं बेअसर न कर दे, जिसमें बड़े फक्र से कहा जा रहा है ‘अबकी बार नीतीश, 225’। अभी हाल ही में भाजपा के एक कद्दावर नेता ने अपनी ही पार्टी के विरुद्ध एक नई पार्टी को खड़ा कर समस्त एनडीए को […]

UB India News25 अग॰
बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ , आज औरंगाबाद से दोपहर बाद गयाजी में प्रवेश करेगी यात्रा
गया

बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ , आज औरंगाबाद से दोपहर बाद गयाजी में प्रवेश करेगी यात्रा

बिहार में विधानसभा चुनाव पहले सियासी उबाल है. विपक्ष एकजुट होकर एनडीए को हराने की पुरजोर कोशिश में जुटा हुआ है. चुनाव आयोग के स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई. जिसका आज दूसरा दिन है. आज तेजस्वी और राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का रूट– कुटुम्बा, औरंगाबाद, देव, गुरारू से गुजरेगा, तो कल यानी 19 […]

UB India News18 अग॰
हम भाई-भतीजावाद नहीं करते
पटना

हम भाई-भतीजावाद नहीं करते

औरंगाबाद में आज प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान इन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के बारे में सच्चाई बोलने का प्रयास किया तो उनके कार्यकर्ता को झूठे केस में फंसाया गया है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। दिलीप जायसवाल का भंडाफोड़ हो चुका है। इस राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था में मंगल […]

UB India News30 जुल॰
बुजुर्ग को बलि चढाने के मामले में एक रिश्तेदार समेत 4 लोग गिरफ्तार
अपराध

बुजुर्ग को बलि चढाने के मामले में एक रिश्तेदार समेत 4 लोग गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कुछ लोगों और एक तांत्रिक द्वारा 65 वर्षीय एक व्यक्ति की बलि दे दी गई। बुजुर्ग शख्स को बलि दिए जाने के बाद उसके धड़ को होलिका दहन की आग में जला दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बुजुर्ग की गुमशुदगी की शिकायत […]

UB India News29 मार्च
प्रगति यात्रा : औरंगाबाद में आज सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
खास खबर

प्रगति यात्रा : औरंगाबाद में आज सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

औरंगाबाद में प्रगति यात्रा पर आज सीएम नीतीश कुमार आ रहे हैं। वे देव प्रखंड अंतर्गत बेढ़नी गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बेढ़नी गांव को सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा को लेकर सोमवार को भी पूरे दिन अधिकारियों का जमावड़ा […]

UB India News11 फ़र॰
गया में टूटा मंच, गिरे राजद के सांसद…………
औरंगाबाद

गया में टूटा मंच, गिरे राजद के सांसद…………

गया में सोमवार को औरंगाबाद के सांसद (राजद ) अभय कुशवाहा मंच से गिर गए। गनीमत रही कि सांसद को चोट नहीं लगी। दरअसल, एक निजी स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम था। जिसमें सांसद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थें। कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर कई लोग मौजूद थे। इसी बीच अभय […]

UB India News28 जन॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)