हम भाई-भतीजावाद नहीं करते

औरंगाबाद में आज प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान इन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के बारे में सच्चाई बोलने का प्रयास किया तो उनके कार्यकर्ता को झूठे केस में फंसाया गया है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। दिलीप जायसवाल का भंडाफोड़ हो चुका है। इस राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था में मंगल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 30 जुलाई 2025, 08:23 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हम भाई-भतीजावाद नहीं करते
Photo: UB India News Archive

औरंगाबाद में आज प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान इन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के बारे में सच्चाई बोलने का प्रयास किया तो उनके कार्यकर्ता को झूठे केस में फंसाया गया है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। दिलीप जायसवाल का भंडाफोड़ हो चुका है। इस राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था में मंगल काल लाने वाले मंगल पांडेय का किस्तों में बढ़िया से पर्दाफाश किया जाएगा।

बिहार की जनता को उनके चाल चरित्र और चेहरे से अवगत कराया जाएगा। कल सम्राट चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रशांत किशोर हमारे भाई हैं। इसका जनसुराज सूत्रधार ने जवाब देते हुए कहा कि हम आपके माध्यम से उन्हें बताना चाहते हैं कि हम भाई भतीजा वाद नहीं करते हैं, अगर भाई है, तब भी आपने जो गलती किया है वह छुपने वाला नहीं है। प्रेस के सामने रखा जाएगा।

बिहार की जनता इस बार जब दिवाली और छठ मनाएगी तो उसके बाद से नाली गली, 5 किलो अनाज और रोजगार के लिए उसको दर-दर का ठोकर नहीं खाना पड़ेगा। यही मेरी सेटिंग है। पटना में मेट्रो रेल शुरू होने वाला है, लेकिन आधा पटना पानी में डूबा है। इस पर उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में हर बड़े शहर में मेट्रो चालू हो गया, तो सबसे पीछे पटना में मेट्रो शुरू किया जा रहा है।

विकास में बिहार देश में पीछे

विकास के सभी मानकों पर बिहार देश में सबसे पीछे है। इस तरह मेट्रो में भी सभी मानकों पर पटना और बिहार पीछे है। पटना में थोड़ी सी बारिश में लोगों के घर के सामने से नाली बह रहा है। घर में पानी घुस गया। आपने मेट्रो बनाया या एयरपोर्ट बनाया इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।

प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया, तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। लालू का चेहरा देखकर वोट दिया तो भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बना हुआ है। नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया तो वैद्य का लड़का 20 साल से शासन कर रहा है। लेकिन आपने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट नहीं दिया।

पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। बिहार के युवा गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपए के लिए मजदूरी कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि इस बार उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट नहीं दें। चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों, इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

प्रशांत किशोर ने औरंगाबाद की जनता से किया वादा

प्रशांत किशोर ने कहा है कि छठ के बाद 50 लाख युवाओं को बिहार में ही मिलेगा 12 हजार रुपए तक का रोजगार, सभी बुजुर्गों को 2000 रुपए मासिक पेंशन, बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट कीजिए। इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद औरंगाबाद के युवाओं को 10-12 हजार रुपए की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपए का रोजगार दे दिया जाएगा।

जनसभा को जनसुराज नेता ने संबोधित किया है।

प्रशांत किशोर ने जनता से वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰