मगध के महासंग्राम में रामाधार , किसकी डुबोएंगे नैया, किसका करेंगे बेड़ा पार?

बीजेपी नेताओं की आपसी लड़ाई कहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस स्लोगन को कहीं बेअसर न कर दे, जिसमें बड़े फक्र से कहा जा रहा है ‘अबकी बार नीतीश, 225’। अभी हाल ही में भाजपा के एक कद्दावर नेता ने अपनी ही पार्टी के विरुद्ध एक नई पार्टी को खड़ा कर समस्त एनडीए को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 25 अगस्त 2025, 08:23 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मगध के महासंग्राम में रामाधार , किसकी डुबोएंगे नैया, किसका करेंगे बेड़ा पार?
Photo: UB India News Archive

बीजेपी नेताओं की आपसी लड़ाई कहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस स्लोगन को कहीं बेअसर न कर दे, जिसमें बड़े फक्र से कहा जा रहा है ‘अबकी बार नीतीश, 225’। अभी हाल ही में भाजपा के एक कद्दावर नेता ने अपनी ही पार्टी के विरुद्ध एक नई पार्टी को खड़ा कर समस्त एनडीए को ही चुनौती दे डाली है। जानते हैं कौन है वे कद्दावर बीजेपी नेता जो आगामी विधानसभा चुनाव में खासकर मगध क्षेत्र में एनडीए के आगे मुश्किल खड़ी करने जा रहे हैं।

पूर्व सहकारिता मंत्री ने फूंका विरोध का बिगुल

बीजेपी के पूर्व सहकारिता मंत्री और औरंगाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक रामाधार सिंह ने विरोध का परचम लहरा दिया है। इस विरोध को पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह संकल्प से जोड़कर बीजेपी नेतृत्व के पसीने छुड़ा दिए हैं। पूर्व मंत्री ने प्रदेश भाजपा को जबरदस्त झटका देते हुए इस बात का संकल्प लिया कि भले मुझे जमीन बेचना पड़े पर पार्टी बनाकर मगध के सभी सीटों पर वे प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। वे सोमवार को अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को सौंपेंगे। आरोप यह लगाया है कि बीजेपी ने राजपूत समुदाय को सम्मान नहीं किया है। वे मगध विकास मोर्चा के तहत चुनाव लड़ेंगे।

मगध में नुकसान की है संभावना

रामाधार सिंह एक कद्दावर बीजेपी नेता रहे हैं। औरंगाबाद से विधायक रहे सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह की पार्टी के प्रति नाराजगी तो लोकसभा चुनाव के दौरान से ही हो गई थी। राजनीतिक गलियारों में उन दिनों यह चर्चा दी कि वे लोकसभा चुनाव 2024 औरंगाबाद लोकसभा से लड़ना चाहते थे। पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ने अपना फैसला सीटिंग सांसद सुशील सिंह के पक्ष में दिया। तभी से सांसद सुशील सिंह और रामाधार सिंह के बीच अदावत शुरू हो गई थी।

मगध में किसको पहुंचाएंगे नुकसान?

औरंगाबाद विधानसभा से चार बार विधायक रहे रामाधार सिंह का राजपूत जाति में विशेष प्रभाव रहा है। कई साल से बीजेपी की राजनीति कर रहे रामाधार सिंह का कार्यक्षेत्र मगध रहा है। खासकर औरंगाबाद, जहानाबाद और गया में। औरंगाबाद जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें ओबरा, नवीनगर और रफीगंज में जदयू के विधायक हैं।

कुटुंबा में हम के विधायक हैं। औरंगाबाद विधानसभा पर कांग्रेस के कब्जे में हैं। गया जिले की बात करें तो बीजेपी के पास गया, बोधगय, वजीरगंज, गुरुआ, हम के पास इमामगंज, बाराचट्टी और टेकारी और जदयू के पास अतरी, बेला और रफीगंज विधानसभा है। यानि केवल औरंगाबाद छोड़ दें तो गया, जहानाबाद व औरंगाबाद की सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा है। ऐसे में पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता एक अलग पार्टी बना कर उम्मीदवार खड़ा करते हैं तो यह आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की मुश्किलें तो बढ़ा ही सकते हैं?

अब सवाल यह उठ रहा है कि पूर्व मंत्री कितने ताकतवर रह गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव का प्लेटफॉर्म उनके ताकत के इजहार का लिटमस टेस्ट होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰