फरार चल रहे विधायक अमानतुल्लाह खान ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत पर आज ही सुनवाई करेगा। दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का कथित तौर पर नेतृत्व करने के आरोप में आप विधायक के खिलाफ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 13 फरवरी 2025, 08:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
फरार चल रहे विधायक अमानतुल्लाह खान ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की
Photo: UB India News Archive

आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत पर आज ही सुनवाई करेगा। दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का कथित तौर पर नेतृत्व करने के आरोप में आप विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अमानतुल्लाह खान कोर्ट में कर सकते हैं सरेंडर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आप विधायक अमानतुल्लाह खान बुर्का पहनकर या फिर मुंह छुपाकर दिल्ली की किसी कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस के टॉप सोर्सेज के मुताबिक आम आदमी पार्टी की लीगल टीम विधायक की लगातार मदद कर रही है। सरेंडर की आशंका के मद्देनजर राउज एवेन्यू कोर्ट समेत सभी लोवर कोर्ट्स में क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और लोकल पुलिस तैनात की गई है ताकि अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया जा सके।

विधायक ने फरार होने से किया था इनकार

इससे पहले अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को फरार होने की बात से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस उन्हें एक झूठे मामले में फंसा रही है। ओखला से नवनिर्वाचित विधायक ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को भेजे एक ईमेल में दावा किया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में ही हैं और फरार नहीं हैं। उन्होंने 12 फरवरी को लिखे इस पत्र में कहा कि दिल्ली पुलिस के कुछ लोग मुझे झूठे मामले में फंसा रहे हैं। जिस व्यक्ति को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने आई थी, वह जमानत पर है। पुलिस अपनी गलती छिपाने के लिए मुझे झूठे मामले में फंसा रही है।

विधायक ने पुलिस से कही ये बात

विधायक के अनुसार उन्हें तभी जानकारी मिली कि पुलिसकर्मी होने का दावा करने वाले सादे कपड़ों में आए कुछ लोग एक व्यक्ति को परेशान कर रहे हैं। हिंदी में लिखे इस पत्र में अमानतुल्लाह ने कहा कि मुझे उस आदमी को बचाने के लिए कहा गया और बताया गया कि वह इलाके का ही निवासी है। उस आदमी से मेरा कोई करीबी रिश्ता नहीं है। जब मैंने स्थानीय लोगों से पूछा तो पता चला कि वो लोग (सादे कपड़े वाले) उसे धमका रहे थे।

अमानतुल्लाह के अनुसार बाद में पता चला कि उस आदमी को 2018 में साकेत कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। उन्होंने लिखा कि इसके बावजूद सादे कपड़ों में आए लोग, जो पुलिस से होने का दावा कर रहे थे, उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे और दूसरे लोगों को धमका रहे थे। विधायक ने यह दावा भी किया कि सादे परिधान वाले लोगों ने अपनी पहचान जाहिर करने से इनकार कर दिया और उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
अपराध

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा से कश्मीर गेट तक 47 किलोमीटर तक एक नाबालिग के साथ बस में दरिंदगी हुई और आरोपी लड़की को कश्मीर गेट उतारकर फरार हो गए. मामला 4 अगस्त का है, दोनों आरोपी तिमारपुर से अरेस्ट हो गए हैं.

UB India News31 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰