बिहार में होली के आसपास पुलिसकर्मियों पर 12 हमले, 2 ASI की मौत

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। होली के मौके पर राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षाबलों के जवानों पर हमले की कई घटनाएं सामने आईं। इन हमलों में दो एएसआई की मौत भी हो गई। कई अन्य जवान घायल हुए हैं। सोमवार को किशनगंज में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 मार्च 2025, 12:57 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में होली के आसपास पुलिसकर्मियों पर 12 हमले, 2 ASI की मौत
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। होली के मौके पर राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षाबलों के जवानों पर हमले की कई घटनाएं सामने आईं। इन हमलों में दो एएसआई की मौत भी हो गई। कई अन्य जवान घायल हुए हैं। सोमवार को किशनगंज में ग्रामीणों ने एसएसबी जवानों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। इस हमले में चार जवान घायल हुए हैं। किशनगंज एडीजी ने कहा कि वह गोली नहीं चलाना चाहते हैं, लेकिन जानलेवा हमला हुआ तो गोली चला सकते हैं। होली के आसपास बिहार में पुलिस पर हमले की कुल 12 घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 2 एएसआई शहीद हो गये हैं और 27 पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना है।

किशनगंज में एक ऑपरेशन में जुटे एसएसबी जवानों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने जवानों को मुक्त करवाया। चार जवान घायल हुए हैं।

क्या है मामला?

एसएसबी 19वीं बटालियन के जवानों को जाली नोट के धंधेबाज की जानकारी मिली थी, जिसके बाद जवान तस्कर का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान टाऊन थाना क्षेत्र के बेलवा चौक पर 19वीं बटालियन के जवानों ने उक्त तस्कर को दबोच लिया, लेकिन तस्कर ने शोर मचा दिया कि उसका अपहरण किया जा रहा है। इसके बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों और उपद्रवी तत्वों की भीड़ ने जवानों को चारों तरफ से घेर कर बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे।उपद्रवियों के हमले में चार जवान घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद टाऊन थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद जवानों को छुड़वाने में सफल रहे। जवानों को सदर थाना लाया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी आरोपी है उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा ।

एडीजी का बयान

एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन और एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज दराद ने कहा कि ऐसे 10 मामले हैं, जहां पुलिस पर हमला हुआ है। इसमें 2 घटनाएं काफी गंभीर हैं, अररिया में पुलिस अपराधी को पकड़ने गई थी। वहां, झड़प में ASI गिर गए सर में चोट लग गई। दूसरी घटना मुंगेर में हुई। यह दोनों घटनाएं काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। बाकी जगहों पर उपद्रवियों की संख्या अधिक थी। त्योहार के समय हम लोग संयम का व्यवहार रखते हैं। हम नहीं चाहते हैं कि गोली चलाएं। सभी जगह कार्रवाई की गई, जो भी इसमें शामिल हैं किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। फोर्स पर यदि कोई अटैक करता है तो पहले हम हवाई फायर करते हैं और हम पर जानलेवा हमला हुआ तो हम गोली भी चला सकते हैं। एडीजी ने बताया कि होली के आसपास जितने भी कॉल आये उनका रिस्पांस टाइम लगभग 14 मिनट था। इस दौरान बिहार में कोई बड़ा सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।

होली के आसपास बिहार में पुलिस पर हमले की कुल 12 घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 2 एएसआई शहीद हो गये हैं और 27 पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना है। इस वर्ष होली पर दो समुदायों के बीच कुल 11 सामान्य घटनाएं हुई हैं। कहीं कोई विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या नहीं उत्पन्न हुई। कुल-11 कांड अंकित किये गए। इन घटनाओं में कुल 14 लोग जख्मी हुए हैं। किसी की मृत्यु नहीं हुई। 29 व्यक्तियों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। 4 को डिटेन किया गया है। एक ही समुदाय की दो जातियों के बीच दो घटनाएं हुई हैं। जिनमें 26 लोग जख्मी हुए हैं। 03 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है।

14 और 15 मार्च को डायल 112 (ERSS) की कार्रवाई

14 मार्च को कुल 67188 आए और 13150 घटनाएं हुईं। हर कॉल के जवाब में पुलिस को कार्रवाई करने में औसतन 14 मिनट 34 सेकेंड लगे। वहीं, 15 मार्च को 112 नंबर पर 56851 कॉल आए और 9744 घटनाएं हुईं। इस दिन एक कॉल पर औसतन 14 मिनट 52 सेकेंड में रिस्पॉन्स किया गया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट
अपराध

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

ग्रेटर नोएडा से कश्मीर गेट तक 47 किलोमीटर तक एक नाबालिग के साथ बस में दरिंदगी हुई और आरोपी लड़की को कश्मीर गेट उतारकर फरार हो गए. मामला 4 अगस्त का है, दोनों आरोपी तिमारपुर से अरेस्ट हो गए हैं.

UB India News31 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰